Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»आर्ट एंड कल्चर

    लखनऊ में उमड़ा साईं भक्तों का सैलाब: शिरडी से आई 110 साल पुरानी मूल चरण पादुकाएं

    ShagunBy ShagunDecember 11, 2025Updated:December 11, 2025 आर्ट एंड कल्चर No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    A flood of Sai devotees in Lucknow: 110-year-old original Charan Padukas arrived from Shirdi
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 695

    शुक्रवार को निकलेगी साईं बाबा की चरण पादुका की भव्य यात्रा

    लखनऊ : श्री साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट, शिरडी की 110 वर्ष पुरानी मूल चरण पादुकाएं पहली बार लखनऊ पहुंची हैं। गुरुवार को महानगर स्थित गोल्डन सेलिब्रेशन लॉन में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ये वही पवित्र पादुकाएं हैं, जिन्हें साईंबाबा 1918 में समाधि लेने से पहले स्वयं पहना करते थे।

    A flood of Sai devotees in Lucknow: 110-year-old original Charan Padukas arrived from Shirdi
    लखनऊ में शिरडी से आई 110 साल पुरानी मूल चरण पादुकाएं

    शिरडी संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं 2013 बैच के IAS अधिकारी गोरक्ष गडिलकर स्वयं 10 दिसंबर की रात कपूरथला साईं मंदिर से इन पादुकाओं को लेकर लखनऊ पहुंचे। कपूरथला मंदिर में फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत के बाद गुरुवार सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक गोल्डन सेलिब्रेशन लॉन में दर्शन शुरू हुए।

    आज का कार्यक्रम

    1. दोपहर 12 बजे – मध्यान्ह आरती
    2. दोपहर 1 बजे – पूज्य गुरु शुभ्रम बहल द्वारा साईं कथा
    3. शाम 4 बजे – मीनू सचदेवा व उमाशंकर महाराज के भजन
    4. शाम 6:30 बजे – धूप आरती
    5. रात में – साईं भजन सम्राट सक्सेना बंधु एवं राधा राठौर का भजन संध्या

    कल शुक्रवार 12 दिसंबर को भव्य शोभायात्रा

    सुबह 9 बजे कपूरथला साईं मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकलेगी जो गोल्डन सेलिब्रेशन लॉन पहुंचेगी। दिनभर दर्शन के बाद शाम 6:30 बजे धूप आरती और उसके बाद विष्णु तिवारी व पारस जैन के भजन होंगे।

    गोरक्ष गडिलकर ने बताया, “ये पादुकाएं बाबा स्वयं हैं। इन्हें आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया संरक्षित करता है। कोई सजावट नहीं की गई है, बाबा के समय की मूल स्थिति में ही रखी गई हैं। जिन्हें छूने की अनुमति नहीं है, किंतु कांच के कवर से दर्शन किए जा सकते हैं।”

    आयोजक राजीव अरोड़ा व प्रवक्ता अनुराग साहू ने कहा कि यह आयोजन उन लाखों भक्तों के लिए वृद्धों, दिव्यांगों व असमर्थ लोगों के लिए है जो शिरडी नहीं जा पाते। दो दिन का यह दुर्लभ अवसर साईं कृपा का साक्षात् दर्शन करा रहा है।

    लखनऊ में साईं भक्ति का यह नजारा देखते ही बन रहा है जगह-जगह “ओम साईं राम” के जयकारे गूंज रहे हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    Former MLA Surendra Singh foiled an attempt to kidnap a young woman on NH-31.

    पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने NH-31 पर युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम की

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    सर्फ पार्क अर्थव्यवस्था में एक नई ताकत

    September 9, 2026

    रूस और चीन के बीच बढ़ता रणनीतिक सहयोग एशिया की ऊर्जा वृद्धि के साथ वैश्विक बाजारों को दे रहा नया आकार

    September 9, 2026

    IPE हैदराबाद ने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले CAT उम्मीदवारों के लिए रुपये 2 लाख की स्कॉलरशिप की घोषणा की

    September 8, 2026

    IFA बर्लिन 2026 में ECOVACS दुनिया का नंबर 1 होम रोबोटिक्स ब्रांड बना, रोज़मर्रा की ज़िंदगी में रोबोटिक्स की पहुँच बढ़ाने पर जोर

    September 8, 2026
    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    September 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading