लखनऊ, 24 जुलाई : लखनऊ के बंथरा क्षेत्र में 20 वर्षीय एक छात्रा के साथ सनसनीखेज छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। पीड़िता कोचिंग जा रही थी, जब उसका परिचित टीके सिंह नामक युवक ने उसे कार में लिफ्ट देने का प्रस्ताव दिया। छात्रा कार में बैठ गई, लेकिन रास्ते में टीके सिंह ने उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं और उसके निजी अंगों पर हाथ लगाने की कोशिश की। छात्रा ने विरोध किया और शोर मचाया, जिसके बाद डरकर आरोपी ने उसे बंथरा के हनुमान मंदिर के पास उतार दिया और फरार हो गया।
घटना के बारे यह भी बताया जाता है कि छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए चलती कार से कूदकर अपनी इज्जत बचाई और ऑटो से घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने तुरंत सरोजनी नगर थाने में शिकायत दर्ज की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी टीके सिंह को गिरफ्तार कर लिया और उसकी कार भी जब्त कर ली। थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और जबरदस्ती की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, और उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
इस घटना में छात्रा की हिम्मत और साहस की प्रशंसा की जा रही है, जिसने समय रहते सही कदम उठाकर एक बड़े हादसे को टाल दिया।
जिसने सुना कहा घटना शर्मशार :
अक्षय गुजरती : जिसे छोड़ने का वादा किया था, उसने तो हैवानियत दिखा दी। लेकिन इस बार लड़की ने डर नहीं दिखाया, हिम्मत दिखाई। पुलिस ने भी गाड़ी समेत इसकी औकात उतार दी। अब हर लुच्चे को समझ लेना चाहिए इज़्ज़त पर हाथ डालोगे, तो हवालात में जूते खाओगे।
नीरू : यह देखकर दिल को थोड़ी तसल्ली मिलती है कि अब बहादुर लड़कियाँ डरकर नहीं, डटकर आवाज़ उठा रही हैं। कानून का डंडा ऐसे हर हैवान के लिए जरूरी है, इन्हें यही सबक बार-बार मिलना चाहिए। सलाम है उस लड़की की हिम्मत को, और पुलिस की त्वरित कार्रवाई को। न्याय ज़रूरी है, डर नहीं।
फ़यान : बेशर्मों की तादाद लगातार बढ़ते ही जा रहा है। अपने ही Relatives की लड़की के साथ ऐसा घिनौना काम छी छी लानत हो इस सु@र पे, वो तो अच्छा हुआ लड़की जबरदस्ती Car से बाहर निकली वरना ये हवसी,दरिंदा ,राक्षस उस बेचारी मासूम लड़की के साथ न जाने क्या करता किस दिशा में जा रहे लोग।
प्रेरणा यादव : बिल्कुल शर्म नहीं बची है लोगों में … पहचान के लोग ही बच्चियों को नहीं छोड़ रहे है







