Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, February 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    जातिविहीन समाज की दिशा में ऐतिहासिक कदम!

    ShagunBy ShagunJanuary 31, 2026 इंडिया No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    A historic step towards a caste-free society!
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 208
    • डॉ. अतुल कृष्ण ने कहा जातिवीहिन समाज के निर्माण के लिए जातियों का बंधन तोड़ना होगा
    • सुभारती विश्वविद्यालय में 21 अंतरजातीय-अंतरधार्मिक जोड़ों को सम्मानित किया गया

    मेरठ/लखनऊ: सनातन संगम न्यास (सुभारती इकाई) ने स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में एक अनूठा सम्मान समारोह आयोजित किया, जहां अंतरजातीय-अंतरधार्मिक विवाह करने वाले 21 जोड़ों को सम्मानित किया गया। ये अधिकांश विश्वविद्यालय के संकाय सदस्य थे, जिन्होंने जाति के बंधन तोड़कर ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के आदर्श को जीवंत किया।

    मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कैबिनेट मंत्री (आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स) सुनील शर्मा ने कहा, “राजनीति ने समाज को जातियों में बांट दिया है, लेकिन सनातन धर्म कुरीतियों को त्यागकर आगे बढ़ता है। यह कार्यक्रम सनातन के मूल भाव को मजबूत करने वाला है।”

    सुभारती समूह के संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण ने जोर दिया: “जातिविहीन समाज बनाना होगा, तभी देश आगे बढ़ेगा। पूर्वजों की गलतियों के लिए सार्वजनिक माफी मांगनी होगी और क्षमा भी करनी होगी। यह डॉ. भीमराव अंबेडकर का सपना था – जातिविहीन समाज ही सशक्त राष्ट्र बनाता है।”

    A historic step towards a caste-free society!
    जातिविहीन समाज की दिशा में ऐतिहासिक कदम!

    कार्यक्रम अध्यक्ष विनीत अग्रवाल शारदा (भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष) ने डॉ. अतुल कृष्ण की पहल को सराहा, जबकि महानिदेशक मेज. जन. (डॉ.) जी.के. थपलियाल ने याद दिलाया कि महाभारत काल तक अंतर्जातीय विवाह सामान्य थे। अब विकसित भारत के लिए युवाओं को इसी सोच से तैयार करना होगा।

    सनातन संगम न्यास चार सूत्रों पर चलता है: सहभोज, नाम से उपनाम हटाना, सहधर्माचरण, और अंतरजातीय/अंतरधार्मिक विवाह को प्रोत्साहन। सम्मानित जोड़ों में शामिल थे डॉ. शल्या राज-डॉ. रोहित रविंद्र, डॉ. कृष्णामूर्ति-डॉ. आकांक्षा, डॉ. राहुल बंसल-डॉ. रानी बंसल, और कई अन्य। इस बीच वीर रस कवि डॉ. हरिओम पंवार की ओजस्वी कविताओं ने माहौल में ऊर्जा भर दी। संचालन डॉ. मोनिका मेहरोत्रा ने किया।

    बता दें कि यह आयोजन सामाजिक समरसता की मिसाल है जो सिर्फ जाति के नाम पर हो रहे भेदभाव को खत्म कर एकजुट भारत की नींव रखने की दिशा में मजबूत कदम!

    Shagun

    Keep Reading

    Union Budget 2026: Akhilesh Yadav said that the hopes of the common people have been dashed, and no concrete steps have been taken to address inflation and unemployment.

    केंद्रीय बजट 2026: अखिलेश यादव ने कहा आम जनता की उम्मीदें टूटीं, महंगाई और बेरोजगारी पर कोई ठोस कदम नहीं

    Snake rescuer 'Serpent Friend' turns out to be the mastermind of ganja smuggling! YouTuber Akash Jadhav arrested.

    सांप रेस्क्यू के ‘सर्पमित्र’ निकले गांजा तस्करी के मास्टरमाइंड! यूट्यूबर आकाश जाधव गिरफ्तार

    The National Porter Front

    बजट पूर्व कुलियों की रेल मंत्री से गुहार: पत्र भेज रेलवे में स्थाई नौकरी देने की मांग

    सेवानिवृत्त एयरफोर्स अफसर को बदमाशों ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

    NSS's enthusiastic cleanliness campaign at Navyug Kanya Mahavidyalaya.

    नवयुग कन्या महाविद्यालय में NSS का जोशीला स्वच्छता अभियान

    A fickle person, good or bad?

    बिन पेंदी का लोटा खरा या फिर खोटा!

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    इस जोक्स पर हंसना मना है: इसे कहते हैं “सोचने का तरीका बदलना

    February 2, 2026
    The grand muhurat ceremony of "Piya Rakhiya Senurwa Ke Laaj" took place, and the pair of Prem Singh and Raksha Gupta have started shooting.

    भोजपुरी सिनेमा में नया पारिवारिक तड़का! “पिया राखिया सेनुरवा के लाज” का भव्य मुहूर्त, प्रेम सिंह-रक्षा गुप्ता की जोड़ी ने शुरू की शूटिंग

    February 1, 2026
    Union Budget 2026: Akhilesh Yadav said that the hopes of the common people have been dashed, and no concrete steps have been taken to address inflation and unemployment.

    केंद्रीय बजट 2026: अखिलेश यादव ने कहा आम जनता की उम्मीदें टूटीं, महंगाई और बेरोजगारी पर कोई ठोस कदम नहीं

    February 1, 2026
    Ranveer and Deepika's New York magic and Hema Malini's emotional connection with Shubham Motiwala.

    रणवीर-दीपिका का न्यूयॉर्क जादू और हेमा मालिनी का शुभम मोटीवाला के साथ भावुक जुड़ाव

    February 1, 2026
    Shaaz Mehmood, Founder, Medijourn Solutions Private Limited

    यूनियन बजट 2026-27: मेडिकल टूरिज्म को मिली मजबूत पहचान, भारत बनेगा ग्लोबल हेल्थकेयर हब

    February 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading