राष्ट्रीय कुली मोर्चा ने रोजगार अधिकार अभियान के साथ पूरे देश में चलाया अभियान
लखनऊ। रेलवे में स्थाई नौकरी और कुलियों की सामाजिक सुरक्षा व जीवन स्थितियों पर हुई जांच की रिपोर्ट संसद के पटल पर रखने के सवाल पर आज राष्ट्रीय कुली मोर्चा ने रोजगार अधिकार अभियान के साथ बजट के पूर्व पूरे देश में एक्स पर अभियान चलाया। इस अभियान में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से कुलियों को 2008 की तरह रेलवे की स्थाई नौकरी की गुहार लगाई गई।
अभियान के बारे में जानकारी देते हुए राष्ट्रीय कुली मोर्चा के कोऑर्डिनेटर राम सुरेश यादव ने बताया कि कुलियों की बेहद खराब जीवन स्थितियों और आजीविका के गंभीर संकट के समाधान के लिए आज मंत्री जी से अपील की गई है कि वह बजट में कुलियों की बेहतर स्थिति के लिए घोषणा करें। पूरे देश में कुलियों ने यह कहा है कि देश में आर्थिक संसाधनों की कोई कमी नहीं है। यदि कॉर्पोरेट की संपत्ति पर टैक्स लगाया जाए तो एक लोक कल्याणकारी राज्य के लिए संसाधनों की व्यवस्था की जा सकती है और आजीविका के संकट से गुजर रहे कुलियों को 2008 की तरह रेलवे में स्थाई नौकरी और सामाजिक सुरक्षा भी दी जा सकती है।
इस अभियान में जलील अहमद,अरुण कुमार, मंगल प्रसाद अर्जुन प्रसाद, अली हैदर, रामचंद्र कश्यप, मोहम्मद अजीम, हरीराम, पंकज यादव, रामकेश,दिलीप कुमार, अहरार अहमद,सीताराम, अवधेश कुमार, मोहम्मद कलाम, राम प्रसाद चौधरी आदि।







