नागिन का ‘बदला’ या संयोग? इंस्टाग्राम पर वायरल क्लिप में ATM कियोस्क के बाहर खड़ी सांप ने लोगों को डराया, लाठी से भगाने पर भागी!
लखनऊ : आपने इससे पहले फ़िल्मों में देखा होगा लेकिन अब रियल में दिखने लगा है। ATM के बाहर खड़ी रही नागिन एक आदमी से बदला लेने के लिए। लोगों ने नागिन को भागने का प्रयास किया लेकिन टस से मस नहीं हुई। बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक आदमी ATM के अंदर फंस गया, क्योंकि बाहर एक नागिन फन फैलाए खड़ी हो गई थी – मानो किसी से ‘बदला’ लेने का इंतजार कर रही हो।

लोग उसे भगाने की कोशिश करते हैं – लाठी-डंडे से हमला करते हैं, लेकिन वो टस से मस नहीं होती। आखिरकार कई प्रयासों के बाद नागिन भाग जाती है, और फंसा शख्स बाहर निकल पाता है। वीडियो इंस्टाग्राम पर बालेंद्र यादव ने शेयर किया, और अब ये तेजी से वायरल हो रहा है। घटना कहाँ की है फ़िलहाल इस खास नागिन वाली क्लिप के लिए लोकेशन अनिश्चित बनी हुई है।

लोगों के इस मामले पर कमाल के कमेंट्स किये हैं – एक यूजर गुरुदयाल सिंह ने लिखा, “इसीलिए कहते हैं उंगली करना गलत बात है, जरूर कुछ उंगली की होगी!” बाकी लोग बोल रहे हैं, “पैसे निकालने आई है नागिन!” या “बदला ले लिया क्या?” लेकिन सच्चाई ये है कि सांपों में बदला लेने की बुद्धिमत्ता नहीं होती – ये विज्ञान की मान्यता है।
https://x.com/i/status/1974343268348670012
शायद ये संयोग था, या नागिन रक्षात्मक मोड में थी, ठंडक की तलाश में ATM के पास आ गई। पुरानी घटनाओं में भी सांप ATM के अंदर घुसते दिखे हैं, लेकिन बाहर फन फैलाकर ‘गेटकीपर’ बनना नया ट्विस्ट है! आपका इस मामले पर क्या कहना है, यह कोई पिक्चर का सीन है या रियल घटना कमेंट कर बताये ? या सांप पकड़ने वाले को साथ ले जाएं?






