लखनऊ। लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में दवाई लेने आई बाराबंकी निवासी महिला की टप्पेबाज गैंग ने सोने की चेन गायब कर दी। महिला बलरामपुर अस्पताल से दवाई लेकर नाका जा रही थी। तभी रास्ते में चार महिलाएं सवार हुई और चेन गायब करके उतर गई। पुलिस मुकदमा दर्ज करके आरोपी महिलाओं की तलाश कर रही है।
बाराबंकी के हैदरगढ़ निवासी सुरजीत कौर बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बलरामपुर अस्पताल से दवा लेकर नाका की तरफ ई-रिक्शा से जा रही थीं। कैसरबाग चौराहे पर चार महिलाएं रिक्शे में सवार हो गईं। पैर दबाकर ध्यान भटकाया इनमें से दो महिलाएं सुरजीत कौर बगल में और दो सामने बैठ गई। कुछ देर बाद एक महिला ने उनका पैर जोर से दबाया। जब उन्होंने रिक्शा चालक से सीट पर दो से ज्यादा सवारियां न बैठाने को कहा तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद सुरजीत नाका चौराहे पर ई-रिक्शे से उतर गईं और अन्य महिलाएं चारबाग की तरफ चली गई। सुरजीत कौर ने देखा कि उनके गले से 10 ग्राम की सोने की चेन गायब है। इस पर उन्होंने पुलिस को घटना सूचना दी गई है। नाका इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि सीसीटीवी की मदद से आरोपी महिलाओं की तलाश की जा रही है।







