Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 25
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    बिजली कंपनियों में घटिया उपभोक्ता सामग्री पर समय में नहीं होती कार्यवाही

    ShagunBy ShagunSeptember 7, 2024 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,073

    उपभोक्ता परिषद के साप्ताहिक वेबीनार में विद्युत उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा

    लखनऊ, 7 सितम्बर: प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं को समझने और उसका समाधान करने व प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए उपभोक्ता परिषद की तरफ से चलाये जाने वाले साप्ताहिक वेबीनार में आज सैकडो की संख्या में विद्युत उपभोक्ताओं ने जुडकर जहां अपनी समस्याओं से अवगत कराया वही उत्तर प्रदेश में घटिया एबीसी केबल की जांच रिपोर्ट आने के बाद अभी तक कार्रवाई न किए जाने और अब स्मार्ट प्रीपेड मीटर की क्वालिटी पर भी सवाल उठने पर उठाई पुरजोर मांग कहां घटिया सामग्री सप्लाई करने वालों पर समय रहते कार्यवाही करने की जरूरत। नहीं तो वह विधिक विभाग पैदा कर अपने को बचा लेते हैं।

    पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम से जुडे अनेकों विद्युत उपभोक्ताओं ने कहा जहां पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के अंतर्गत घटिया क्वालिटी की एबीसी केबल के चलते गर्मी में उपभोक्ताओं ने पसीना बहाया उसकी जांच हुई और उसके अंदर लगने वाले तीनों फेस के अल्युमिनियमका का जो कुल वेट जीडीपी के अनुसार लगभग 1016 किलोग्राम प्रति किलोमीटर होना चाहिए वह केवल 867 किलोग्राम प्रति किलोमीटर निकला यानी लगभग 149 किलोग्राम प्रति किलोमीटर कम निकला इसके बावजूद भी आज तक कार्यवाही नहीं की गई पता चला है कि उच्च अधिकारी उसे बचाने में जुटे हैं और उसे मौका दे रहे हैं कि व विधिक विवाद में जाकर अपनी बचत कर ले जो बहुत गंभीर मामला है। पता चला है की घटिया एबीसी केबल सप्लाई करने वाली कंपनी जिसकी सामग्री खराब निकली है उसे पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम में बडा काम मिलने वाला है इसलिए उसे बचाने की साजिश की जा रही है जो अपने आप में उच्च स्तरीय जांच का मामला है।

    वेबीनार में जुडे विद्युत उपभोक्ताओं ने एक बार फिर 1912 पर फर्जी शिकायतों के निस्तारण का मुद्दा उठा और विद्युत उपभोक्ताओं ने पुरजोर मांग उठाई की ओटीपी व्यवस्था लागू की जाए जिससे उपभोक्ताओं की शिकायतों का निस्तारण सही तरीके से हो वर्तमान में विद्युत उपभोक्ताओं का फोन तक नहीं उठाते उपभोक्ता।उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने सभी विद्युत उपभोक्ताओं को भरोसा दिया कि उत्तर प्रदेश में जो भी घटिया उपभोक्ता सामग्री किसी भी कंपनी द्वारा सप्लाई किया जाएगा और उसे बचाने की कोशिश की जाएगी उपभोक्ता परिषद ऐसा होने नहीं देगा जरूरत पडने पर घटिया सामग्री का संरक्षण देने वालों की शिकायत उपभोक्ता परिषद प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय ऊर्जा मंत्री व विद्युत नियामक से भी करेगा।

    उपभोक्ता परिषद ने कहा घटिया एबीसी केबल का मामला बहुत गंभीर है और उसे पर आज कई सप्ताह बीत जाने के बाद भी कोई भी कठोर कार्रवाई नहीं की गई और पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के अधिकारी एक दूसरे पर पल्ला झाड रहे कि मामला उच्च स्तर पर देखा जा रहा है जो अपने आप में सोचनीय है ऐसे में अभी भी समय है इस गंभीर मामले पर पावर कार्पोरेशन प्रबंधन को तत्काल क्षेत्र करते हुए कठोर कदम उठाना चाहिए। उपभोक्ता परिषद के वेबीनार में कुछ प्रतियोगी छात्र भी शामिल होकर रिक्त पदों की भर्ती विद्युत सेवा आयोग से करने की एक बार फिर पुरजोर मांग उठाई।

    #उपभोक्ता परिषद
    Shagun

    Keep Reading

    The world's largest free old-age home will become a support for 5,000 elderly people.

    5000 बुज़ुर्गों का सहारा बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा मुफ्त वृद्धाश्रम

    Fire rains from the sky! India's 50 hottest cities are ranked, with Uttar Pradesh leading again.

    आसमान से बरस रही आग! भारत के 50 सबसे गर्म शहरों पर कब्जा, यूपी फिर से सबसे आगे

    Not swearing in a councilor declared elected is highly condemnable, undemocratic, and unconstitutional: SP leader Vandana Mishra,

    निर्वाचित घोषित किए गए पार्षद को शपथ न दिलाना बेहद निंदनीय, अलोकतांत्रिक और संविधान विरोधी कृत्य: सपा नेत्री वंदना मिश्रा पूर्व महापौर प्रत्यासी

    A gift from the Yogi government! A massive job fair offering 2,500+ jobs for youth.

    योगी सरकार का तोहफा! युवाओं के लिए 2500+ नौकरियों का विशाल रोजगार मेला

    भीषण लू का अलर्ट! किसानों के लिए जारी हुई महत्वपूर्ण सलाह, फसल-पशु बचाओ

    A gift to 20 lakh employees! The Yogi government increased dearness allowance by 2%.

    20 लाख कर्मचारियों को तोहफा! योगी सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    K.C. Bokadia’s ‘Teesri Begum’: A Fierce Revolt by Three Wives!

    के सी बोकाडिया की ‘तीसरी बेगम’: तीन पत्नियों की जोरदार बगावत!

    May 24, 2026
    The world's largest free old-age home will become a support for 5,000 elderly people.

    5000 बुज़ुर्गों का सहारा बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा मुफ्त वृद्धाश्रम

    May 24, 2026
    Trump's Stern Ultimatum to Iran: 'Complete Surrender' on Nuclear Missiles—or an Attack?

    दुनिया युद्ध की आग में घिरी: शांति की उम्मीद कमजोर

    May 23, 2026
    Fire rains from the sky! India's 50 hottest cities are ranked, with Uttar Pradesh leading again.

    आसमान से बरस रही आग! भारत के 50 सबसे गर्म शहरों पर कब्जा, यूपी फिर से सबसे आगे

    May 23, 2026
    Sonia Bansal's 'Radha Rani' avatar shines in Cannes

    कान्स में छाया सोनिया बंसल का ‘राधा रानी’ अवतार

    May 23, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading