Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 24
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    हंगामा है क्यों बरपा ?

    By May 4, 2020 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 555

    सुमन सिंह

    अब भला बेवजह शोर मचाने की आदत कोई पाल ही ले, तो क्या किया जा सकता है? हालात तो यहां तक जा पहुंची है कि अगले ने जहां मुंह खोला, भाई लोग आसमान सर पर उठा लेते हैं। अगर सरकार ने यह कह दिया कि हमारे पास संसाधन नहीं है कि राज्य से बाहर रह रहे छात्रों व मजदूरों को वापस मंगा सकें, तो क्या गलत कह दिया भाई? कोई बताए कि पहले कब हमने अपने मजदूरों, अप्रवासियों व छात्रों की चिंता की है, जो अब करें ? दशकों से बिहार के लोग नौकरी-रोजगार से लेकर बेहतर शिक्षा-स्वास्थ्य सुविधा की तलाश में राज्य से पलायन करते रहे, हमने तो तब भी कुछ नहीं किया। कभी सोचा भी नहीं कि राज्य से बाहर जाने वाली इस श्रम शक्ति का कोई सार्थक उपयोग भी किया जा सकता है, हमने तो पूरी छुट दे रखी थी कि जिसको जहां जाना हो जाओ, हां इतना जरूर कहा था कि गाहे-बगाहे आते जाते रहा करें। क्योंकि आखिर समय-समय पर जयकारे लगवाने के लिए भीड़ की जरूरत तो पड़ती ही है न। हमारे पास बसें नहीं है, इस तथ्य से भला कौन अनभिज्ञ है।

    कुछ बुढ़-पुरनियां को छोड़ दें तो नइकन में से किसी ने कभी राज्य परिवहन जैसा शब्द सुना भी नहीं होगा। अब ऐसे में जब दूसरे अन्य राज्यों की सरकार अपने राज्य परिवहन की बसों का इस्तेमाल छात्रों, मुसाफिरों और मजदूरों को वापस लाने के लिए कर रहीं हैं, किस मुंह से हम औरों को बताएं कि हमने तो यह सब बखेड़ा पहले से ही खत्म कर रखा है। यानि राज्य परिवहन जैसी चीज बस कागजों में थोड़ा बहुत रहने दिया है ताकि कोई यह न कहे कि इनके पास तो बस भी नहीं है। उसी तरह जैसे शिक्षा और स्वास्थ्य जैसा महकमा कागजों पर ज्यादा और जमीन पर कम रहने दिया है। क्योंकि अगर यह सब ठीक कर दिया तो फिर राज्य से बाहर कोई जाएगा ही नहीं. और जब जाएगा ही नहीं तो दुनिया कैसे जान पाएगी कि बिहारी मानुष कैसे होते हैं। उनकी प्रतिभा से लेकर श्रम शक्ति का लोहा अगर थोड़े संकोच के साथ ही दुनिया मान रही है, तो क्या यह हमारी कम बड़ी उपलब्धि है। वो कहावत तो सुनी ही होगी कि -हथिया गूमे गामे गाम, जेकर हथिया ओकरे नाम। तो बस यही बात है कि कहीं भी रहें कमाएं खाएं कहलाएंगे तो बिहारी ही न, और जब सरकार में हम हैं तो हमारी रियाया तो कहलाएगी ही।

    तो अंतिम बात बस इतना कि जैसे आना हो आईये, चाहे मत आईये लेकिन हल्ला-गुल्ला मत मचाईए। जब हम जाते समय आपको छोड़ने नहीं गए तो लाने की जिम्मेदारी भला हमारी कैसे हो गयी?

    Keep Reading

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    वामन द्वादशी आज: भगवान विष्णु के वामन अवतार की कथा, पूजा-विधि और महत्त्व

    September 23, 2026

    DB Investing ने dbinvesting.ai के साथ AI-आधारित बदलाव की शुरुआत की

    September 23, 2026
    Three-day-old baby elephant swept away by the waves; mother left writhing in distress on the shore; emotional reunion follows rescue.

    लहरों में बह गया तीन दिन का नन्हा हाथी, किनारे तड़पती रही मां; रेस्क्यू के बाद हुआ भावुक मिलन

    September 22, 2026
    Komal Thakkar: Cannes red carpet personality Komal Thakkar inaugurated the ALF NOVA Aesthetic Clinic in Mumbai.

    Komal Thakkar: कान्स रेड कार्पेट फेम कोमल ठक्कर ने मुंबई में ALF NOVA एस्थेटिक क्लिनिक का किया उद्घाटन

    September 22, 2026
    Lucknow Ganesh Visarjan

    ढोल-नगाड़ों के बीच निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु

    September 22, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading