Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»समाजवादी पार्टी

    निकाय चुनाव की निष्पक्षता भंग करने में जुटी है भाजपा: अखिलेश

    ShagunBy ShagunNovember 17, 2017Updated:November 17, 2017 समाजवादी पार्टी No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 568

    आठ महीने से प्रदेश में विकास ठप है। कानून- व्यवस्था में सुधार के बजाय और बदतर हुई स्थिति , भाजपा वस्तुतः गरीब विरोधी पार्टी है। बहकाने के लिए स्मार्ट सिटी का नारा है लेकिन शहरों में जगह-जगह कूड़े के ढेर हैं, घरों में अंधेरा है व हवा में भारी प्रदूषण है

    लखनऊ,17 नवंबर । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व पर निकाय चुनाव को प्रभावित करने और उसकी निष्पक्षता को भंग करने की साजिश करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही श्री यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निकाय चुनाव में सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप भी लगाया है। श्री यादव ने यहां जारी अपने बयान में कहा कि निकाय चुनाव में सत्ता का ऐसा दुरुपयोग पहले कभी होते नहीं देखा था। मुख्यमंत्री से लेकर प्रदेश सरकार के मंत्री तक चुनाव में दौड़ रहे हैं। लखनऊ में मंत्रियों के कार्यालय खाली हैं और अधिकारियों के पास काम नहीं है।

    उन्होंने कहा कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व तक इस चुनाव को प्रभावित करने और उसकी निष्पक्षता को भंग करने की कोशिश में लगा है। लेकिन इनके जंतर-मंतर और टोटकों से जनता अब भ्रमित होने वाली नही हैं। मतदाता भाजपा से विधानसभा चुनाव का बदला इस चुनाव में लेकर रहेंगे।पूर्व मुख्यमंत्री ने निकाय चुनाव के मद्देनजर मतदाताओं से अपील करते हुए भरोसा जताया कि वे सपा प्रत्याशियों को जिताकर विकास विरोधी ताकतों (भाजपा), योगी सरकार की अकर्मण्यता और समाज को बांटने वालों को करारा जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद जनता महंगाई, बेकारी, बीमारी, नोटबंदी और जीएसटी से बुरी तरह त्रस्त हुई है। भाजपा ने अपना एक भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया है।

    आठ महीने से प्रदेश में विकास ठप है। कानून- व्यवस्था में सुधार के बजाय और बदतर स्थिति हुई है। श्री यादव ने कहा कि भाजपा वस्तुतः गरीब विरोधी पार्टी है। बहकाने के लिए स्मार्ट सिटी का नारा है लेकिन शहरों में जगह-जगह कूड़े के ढेर हैं, घरों में अंधेरा है व हवा में भारी प्रदूषण है। मूलभूत आवश्यकताओं तक से शहरवासी वंचित है। सरकार की जिम्मेदारी है कि जनसमस्याओं का निराकरण करे न कि उसके लिए और परेशानियां बढ़ाई जाएं। उन्होंने कहा कि सपा विकास एवं जनकल्याणकारी कायरें में विास करती है। हमारी पार्टी की कथनी-करनी में फर्क नहीं है। शहरों के विकास की तमाम योजनाएं समाजवादी सरकार ने लागू की थीं।

    Shagun

    Keep Reading

    Akhilesh Yadav's Birthday: A massive turnout of party workers; a 'Green Pledge' fair held!

    अखिलेश यादव का जन्मदिन: कार्यकर्ताओं का जनसैलाब, लगा ‘हरित संकल्प’ का मेला!

    484 students received degrees; highest package at ₹24.11 lakh.

    अखिलेश यादव के जन्मदिन पर चौरसिया समाज बांटेगा पान और पान के पौधे

    SP's massive protest in Lucknow: Memorandum submitted to the District Magistrate against inflation and unemployment.

    सपा का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन: महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    Akhilesh Yadav sang the praises of the bicycle in a viral post, highlighting that it is an excellent mode of transport—affordable in price yet immensely useful.

    अखिलेश यादव ने साइकिल की महिमा गाई, पोस्ट वायरल, साइकिल भी है खूब सवारी थोड़े दाम काम दे भारी

    On the birth anniversary of Rajmata Ahilyabai Holkar, SP workers paid tribute and remembered her legacy of public welfare.

    राजमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, याद कीं उनकी लोककल्याणकारी विरासत

    Not swearing in a councilor declared elected is highly condemnable, undemocratic, and unconstitutional: SP leader Vandana Mishra,

    निर्वाचित घोषित किए गए पार्षद को शपथ न दिलाना बेहद निंदनीय, अलोकतांत्रिक और संविधान विरोधी कृत्य: सपा नेत्री वंदना मिश्रा पूर्व महापौर प्रत्यासी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    UP's stellar performance on GeM: Three national awards alongside ₹1 lakh crore in procurement.

    जेम पर यूपी का शानदार प्रदर्शन, ₹1 लाख करोड़ खरीद के साथ तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

    August 11, 2026
    Rajasthani Film ‘Omlo’ Makes Waves on OTT, Reaches 120+ Countries and Claims No. 1 Spot

    राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ का ओटीटी पर जलवा, 120 देशों तक पहुंची कहानी

    August 11, 2026
    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    August 11, 2026
    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    August 10, 2026

    स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू

    August 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading