Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    कुदरत का अद्भुद नजारा, बकरे के सिर पर चांद और चेहरे पर सितारा, खाने को मिल रहे काजू-बादाम

    ShagunBy ShagunMay 24, 2025Updated:May 24, 2025 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    oplus_0
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 649
    • मौलाना के अनुसार सिर पर चांद और चेहरे पर सितारा है भाग्यशाली
    • पशुपालक मोनू बागवान का बकरा मोती बना चर्चा का विषय

    अजमेर, 24 मई। रूपनगढ़ के काठोदा ग्राम के पशुपालक मोनू बागवान का बकरा इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। इसका कारण इस पर कुदरत द्वारा की गई नायाब कारीगिरी है।

    काठोदा के पशुपालक श्री मोनू बागवान ने बताया कि वे पशुपालक के रूप में गाय-भैंस तथा बकरी पालन करते है। इनकी बकरी ने लगभग 15 माह पूर्व दो बकरों को जन्म दिया था। इनका नाम हीरा और मोती रखा गया। इनमें से मोती के ऊपर कुदरत ने मेहर बरसाई है। इसके पैदा होते ही हमारे परिवार का सौभाग्य जाग गया। बच्चों को भी इससे विशेष लगाव रहा है। कुदरत के द्वारा इसके सिर पर चांद तथा चेहरे पर सितारे की निशानी दी गई है। इसके कारण यह बकरा मोती परिवार के समस्त सदस्यों को अजीज लगने लगा।

    उन्होंने बताया कि मोती के सिर पर चांद और चेहरे पर सितारे की तस्दीक करने के लिए स्थानीय स्तर पर संपर्क किया गया। शहर-ए-काजी रूपनगढ़ मौलाना आबिद हुसैन चिश्ती सुलेमानी ने इसके चांद और सितारे की तस्दीक की। उनकी तहरीर के अनुसार इसके सर पर चांद और चेहरे पर सितारे की निशानी सौभाग्यशाली है।

    उन्होंने बताया कि इस बकरे मोती के आने से हमारे परिवार का भाग्य ही बदल गया। प्रारम्भ में हमारे को इसका कारण समझ में नही आया। खेतों में होने वाली उपज में वृद्धि हुई। उसके भाव भी ठीक मिलने लगे। इससे परिवार की आमदनी में वृद्धि हुई। साथ ही जमीन सम्बन्धी कार्य भी हमारे पक्ष में हो गया। इसके आते ही परिवार के लिए वाहन योग बना। ट्रेक्टर खरीद लिया। इसके साथ-साथ लावणी मशीन खरीदी। इनके ऊपर की गई मेहनत से जल्दी ही नया घर बनवा लिया। इस मोती के आने से भाग्य पूरी तरह से बदल गया।

    उन्होंने बताया कि बकरे मोती की परवरिश पर आरम्भ से ही विशेष ध्यान दिया गया। इसको खिलाने के लिए भी स्पेशल खाद्य सामग्री दी गई। वर्तमान में इसके खाने के लिए मल्टीपल खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाए जा रहे है। अभी काजू बादाम के अतिरिक्त चना दाल, मक्का, गेहुं, मूंगफली, जौ तथा मेथी दाना खिलाया जा रहा है। साथ ही पशु आहार मिक्सचर भी दिया जा रहा है।

    उन्होंने बताया कि बकरे मोती के जन्म होते ही इसकी सुरक्षा की सदैव चिन्ता बनी रहती थी। इसलिए शुरुआती समय में इसकी जानकारी किसी को नहीं दी गई। बकरे के सिर पर चांद तथा चेहरे पर सितारा की बात सार्वजनिक होते ही सुरक्षा को सर्वोपरि रखा जा रहा है। दो-दो व्यक्तियों को हमेशा सुरक्षा के लिए रखा जा रहा है। दिन और रात के लिए अलग-अलग व्यक्तियों को नियुक्त कर रखा है। इसको हमेशा अपने पास रखना पड़ रहा है। श्री मोनू के साथ-साथ इनके बड़े भाई श्री पुरण का परिवार भी हमेशा इसकी रखवाली में लगे रहते है।

    Shagun

    Keep Reading

    UP's stellar performance on GeM: Three national awards alongside ₹1 lakh crore in procurement.

    जेम पर यूपी का शानदार प्रदर्शन, ₹1 लाख करोड़ खरीद के साथ तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

    CBI probe needed into Phoolan Devi's murder: Dr. Sanjay Nishad

    फूलन देवी हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए: डॉ. संजय निषाद

    District correspondents will not undergo a fresh LIU verification: Information Director

    जिला संवाददाताओं की दोबारा LIU जाँच नहीं होगी: सूचना निदेशक

    गो संरक्षण से गांवों में खुलेगा कमाई का नया रास्ता, 10 रुपये लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र

    The Tricolour is a symbol of development, heritage, and India's pride and glory: CM Yogi.

    तिरंगा विकास, विरासत और भारत की आन-बान-शान का प्रतीकः सीएम योगी

    'Take 5 lakhs, just save my brother...' Kanwariya swept away by the Ganga's strong current; brother stood on the bank, pleading desperately.

    ‘5 लाख ले लो, बस मेरे भाई को बचा लो…’ गंगा की तेज धार में बह गया कांवड़िया, किनारे खड़ा भाई गिड़गिड़ाता रहा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    UP's stellar performance on GeM: Three national awards alongside ₹1 lakh crore in procurement.

    जेम पर यूपी का शानदार प्रदर्शन, ₹1 लाख करोड़ खरीद के साथ तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

    August 11, 2026
    Rajasthani Film ‘Omlo’ Makes Waves on OTT, Reaches 120+ Countries and Claims No. 1 Spot

    राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ का ओटीटी पर जलवा, 120 देशों तक पहुंची कहानी

    August 11, 2026
    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    August 11, 2026
    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    August 10, 2026

    स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू

    August 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading