हैदराबाद, 12 अगस्त 2025: हैदराबाद में जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय सैयद फरहान के साथ हुई एक दुखद घटना ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया, लेकिन इस कहानी का अंत दिल को छू लेने वाला रहा। शनिवार, 9 अगस्त 2025 को भारी बारिश के बीच डिलीवरी के दौरान फरहान अपनी बाइक समेत एक खुले नाले में गिर गया। इस हादसे में उनका मोबाइल बह गया और बाइक को भी भारी नुकसान पहुंचा। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद एक अनजान युवक ने फरहान को नई बाइक और मोबाइल गिफ्ट कर इंसानियत की मिसाल कायम की।
एक वायरल वीडियो में दिखा कि टीकेआर कमान क्षेत्र में भारी बारिश के दौरान सैयद फरहान एक खुले नाले में अपनी बाइक सहित फंस गया। स्थानीय लोगों ने पाइप और अन्य उपकरणों का इस्तेमाल कर फरहान और उनकी बाइक को सुरक्षित निकाला। इस हादसे में फरहान का मोबाइल बह गया और बाइक को भारी नुकसान पहुंचा। तेलंगाना गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन (TGPWU) ने इस घटना का वीडियो एक्स पर साझा करते हुए जोमैटो से फरहान के नुकसान की भरपाई की मांग की। यूनियन ने अपनी पोस्ट में लिखा, “कर्मचारी की जान की कीमत 10 रुपये के रेन बोनस से कहीं अधिक है।” घटना का वीडियो वायरल होने के बाद एक अनजान युवक ने फरहान को नई बाइक और मोबाइल गिफ्ट कर इंसानियत की मिसाल कायम की।
युवक ने 12 घंटे के अंदर दिलाई एक लाख पैतीस हज़ार की गाड़ी
सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद नेटिजन्स ने फरहान के प्रति सहानुभूति जताई और खुले नालों के लिए स्थानीय प्रशासन की आलोचना की। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। एक दयालु युवक ने फरहान की स्थिति को समझते हुए उन्हें नई बाइक और मोबाइल तोहफे में दिया। इस नेक काम ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया। एक्स पर एक यूजर ने लिखा, “इंसानियत अभी जिंदा है ।”
TGPWU के अध्यक्ष शेख सलाहुद्दीन ने इस घटना को डिलीवरी वर्कर्स की मुश्किल स्थिति का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा, “यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि कर्मचारियों की सुरक्षा को नजरअंदाज करने का नतीजा है।” यूनियन ने जोमैटो से फरहान के नुकसान की पूरी भरपाई और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए बेहतर सुरक्षा उपायों की मांग की है।
फरहान ने तोहफे के लिए उस युवक का आभार जताया और कहा, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरे साथ ऐसा कुछ होगा। इस मदद ने मुझे नई उम्मीद दी है।” यह कहानी न केवल फरहान की मेहनत और हिम्मत को दर्शाती है, बल्कि समाज में अभी भी मौजूद इंसानियत को उजागर करती है। फ़िलहाल गिफ्ट करने वाले युवक के बारे ज्यादा जानकारी नहीं मिल पायी। लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इस युवक को इन्फुलेंसर सलमान खान HYC बता रहे हैं।







