खेल में योगदान को देखते हुए पद्म पुरस्कार दिलवाने के लिए सिफारिश करेंगेः डाक्टर अशोक बाजपेयी
लखनऊ,28 सितम्बर 2019: पिछले 41 साल से देश व उत्तर प्रदेश में खेलों को नया आयाम देने के लिए कार्य कर रहे व राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए खेलों को नया आयाम देने वाले खेल प्रशासक यश भारती पुरस्कार विजेता आनन्देश्वर पाण्डेय (कोषाध्यक्ष, भारतीय ओलंपिक संघ व महासचिव यूपी ओलंपिक एसोसिएशन) को 17वें राष्ट्रीय पुस्तक मेले में आज उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान-2019 प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि डाक्टर अशोक बाजपेयी (राज्यसभा सांसद) ने आनन्देश्वर पाण्डेय को यह सम्मान प्रदान किया। सम्मान के तौर पर उन्हें उत्तर प्रदेश गौरव ट्राफी, अंगवस्त्र, सम्मान पत्र और पर्यावरण सरंक्षण के प्रतीक के तौर पर एक पौधा भी प्रदान किया।
मुख्य अतिथि डा.अशोक बाजपेयी ने इस अवसर पर कहा कि आनन्देश्वर पाण्डेय का जीवन प्रदेश में खेल के विकास के लिए समर्पित लोगों का एक उदाहरण है। उन्होंने लगातार संघर्षो से निकलकर अपना जीवन खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने में लगा दिया। आज इस मंच से इन्हें उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान दिया गया एवं इनके खेल में योगदान को देखते हुए हम इन्हें पद्म पुरस्कार दिलवाने के लिए सिफारिश करेंगे।
सम्मनित होने के बाद श्री पाण्डेय ने कहा कि शिक्षा के समान शारीरिक शिक्षा को भी समान महत्व दिया जाना चाहिए और अभिभावकों को भी अपने बच्चों को खेल तथा शारीरिक शिक्षा के लिए प्रेरित करना चाहिए।







1 Comment
Respect to website author, some fantastic selective information.