Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»धर्म

     उर्दू के शायर ने ‘श्रीमद्भागवत गीता’ का किया था उर्दू में अनुवाद 

    ShagunBy ShagunJanuary 3, 2018 धर्म No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 635

    नई दिल्ली,03 जनवरी। उर्दू दुनिया की नामचीन हस्ती और शायर अनवर जलालपुरी का इंतक़ाल हो गया। मुशायरों की निजामत के बादशाह माने जाने वाले जलालपुरी ने हिंदू धर्मग्रंथ श्रीमद्भगवद गीता और उर्दू भाषा के मेल का अनोखा कारनामा कर दिखाया था। अनवर की किताब ‘उर्दू शायरी में गीता’ काफी चर्चित हुई थी। इसे गीता का उर्दू में अनुवाद माना गया। उनके निधन से साहित्य जगत में शोक की लहर है। वह करीब 70 वर्ष के थे।

    अनवर जलालपुरी के बेटे शाहकार का कहना है कि उनके पिता ने मंगलवार सुबह लखनऊ स्थित ट्रॉमा सेंटर में आखिरी सांस ली। उनके परिवार में पत्नी और तीन बेटे हैं। जलालपुरी को बुधवार दोपहर में जोहर की नमाज के बाद अंम्बेडकर नगर स्थित उनके पैतृक स्थल जलालपुर में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। गौरतलब है कि अनवर जलालपुरी को गत 28 दिसंबर को उनके घर में मस्तिष्क आघात के बाद किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया था, जहां मंगलवार सुबह करीब सवा नौ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। मुशायरों की जान माने जाने वाले जलालपुरी ने ‘राहरौ से रहनुमा तक’ ‘उर्दू शायरी में गीतांजलि’ तथा भगवद्गीता के उर्दू संस्करण ‘उर्दू शायरी में गीता पुस्तकें लिखीं जिन्हें बेहद सराहा गया था।

    उन्होंने ‘अकबर द ग्रेट धारावाहिक के संवाद भी लिखे थे। गीता को उर्दू शायरी की शक्ल देने पर उन्होंने कहा था कि वर्ष 1983 के आसपास उनके जेहन में ये बात आई थी कि गीता पर रिसर्च किया जाए। अनवर जलापुरी ने तब कहा था कि वह शायर हैं इसलिए उन्होंने सोचा कि अगर वह पूरी गीता को शायरी बना दें तो यह ज़्यादा अहम काम होगा। गौरतलब है कि अनवर की शायरी उनकी अपनी भाषा उर्दू में है, लेकिन ये किताब उन्होंने अरबी-फ़ारसी लिपि के साथ ही देवनागरी लिपि में भी छपवाई थी।

    अनवर का कहना था कि उनके मन में गीता के हर श्लोक का सारांश बना, जिसे उन्होंने कविता का रूप दिया। अनवर मानते थे कि गीता का एक अन्य उर्दू अनुवाद ख़्वाज़ा दिल मोहम्मद का है, जो पंजाब में काफ़ी मशहूर हुई। हालांकि, वह आसान उर्दू में नहीं थी, इसलिए उत्तर भारत में लोकप्रिय नहीं हो सकी।

    अनवर जलालपुरी साहब की शायरी से जो पहली पहचान हुई थी वो इस शेर के ज़रिये हुई थी जो उन्होंने लखनऊ दूरदर्शन की तरफ से आयोजित एक मुशायरे में पढ़ा था.  कितनी गहरी बात किस खूबसूरत अंदाज़ में कही थी –
    नीम हमारे घर की शोभा जामुन से बचपन का रिश्ता
    हम क्या जाने किस रंगत का होता है बादाम का पेड़
    एक जोगी ने बचपन और बुढ़ापे को ऐसे समझाया
    वो था मेरे आग़ाज़ का पौधा ये है मेरे अंजाम का पेड़

    Shagun

    Keep Reading

    Play ‘Ghar Ki Murgi’ staged in Lucknow

    लखनऊ में नाटक ‘घर की मुर्गी’ का मंचन

    the rebel of worry

    फ़िक्र का बाग़ी

    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    Is God helpless, or is it our understanding? A new theory of hurt sentiments.

    ईश्वर असहाय या हमारी समझ? आहत भावनाओं की नई थ्योरी

    Do you know why the Kanwar Yatra is undertaken and what its history is?

    क्या आप जानते हैं कांवड़ यात्रा क्यों की जाती है और क्या है इसका इतिहास

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A spectacular coming-together of Ranbir, Alia, and Vicky in Bhansali's grand world.

    भंसाली की भव्य दुनिया में रणबीर-आलिया-विक्की का धमाकेदार संगम

    September 6, 2026
    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    September 6, 2026
    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    September 6, 2026
    Former MLA Surendra Singh foiled an attempt to kidnap a young woman on NH-31.

    पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने NH-31 पर युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम की

    September 6, 2026
    Bollywood’s ‘Dabangg’ Divas in Khaki

    खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ

    September 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading