Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर

    पंचायत सहायक के रिक्त पदों पर जल्द हो नियुक्ति : ओम प्रकाश राजभर

    ShagunBy ShagunOctober 27, 2025 करियर No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Appointment should be made soon on the vacant posts of Panchayat Assistant: Om Prakash Rajbhar
    पंचायत सहायक के रिक्त पदों पर जल्द हो नियुक्ति : ओम प्रकाश राजभर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 843

    लखनऊ, 27 अक्टूबर। प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। शासन से प्राप्त कार्यों एवं योजनाओं को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए, ताकि आमजन को प्रत्यक्ष रूप से इसका लाभ मिल सके। ये बातें पंचायती राज, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कही। उनकी अध्यक्षता में सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ योजनाओं परियोजनाओं को गति प्रदान करने के लिए समीक्षा बैठक की गई।

    पंचायती राज विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों के पद रिक्त हैं, वहां शीघ्र नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण की जाए। अधिकारियों ने मंत्री को अवगत कराया कि विभागीय अधिकांश कार्य पूर्णता की ओर हैं। इस पर मंत्री ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यों की गति एवं पारदर्शिता में किसी भी स्तर पर शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने उपनिदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण अमृता सिंह को निर्देशित किया कि न्यूनतम 5 करोड़ की परियोजनाओं यथा अस्पताल, कॉलेज, सद्भावना मंडप, छात्रावास एवं स्टेडियम के प्रस्ताव चारों जिलों से एकत्र कर शीघ्र शासन को उपलब्ध कराए जाएं। मंत्री ने एएमए जिला पंचायत को निर्देशित किया कि शासकीय धन का जनहित में सदुपयोग सुनिश्चित किया जाए और गड्ढा मुक्ति अभियान के कार्य में तेजी लाई जाए।

    Appointment should be made soon on the vacant posts of Panchayat Assistant: Om Prakash Rajbhar
    पंचायत सहायक के रिक्त पदों पर जल्द हो नियुक्ति : ओम प्रकाश राजभर

    पंचायत सहायकों के रिक्त पदों को जल्द हो नियुक्ति : मंत्री ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हमें आजादी तो दिलाई, पर स्वच्छता की आजादी का सपना सरकार को पूरा कर रही है। घर-घर से कचरा संग्रहण अभियान को जनसहभागिता से सफल बनाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि स्वच्छता मिशन में निजी क्षेत्र की सहभागिता को बढ़ावा दिया जाए, ताकि स्थायी और प्रभावी परिणाम प्राप्त हों।

    कार्यालयों के कुशल संचालन के लिए जारी की धनराशि : अधिकारियों के कुशलता पूर्वक कार्य करने में आने वाली समस्याओं को सुनने के उपरांत कहा कि कार्यालयों के कुशल संचालन के लिए आवश्यक धनराशि जारी की जा चुकी है। सभी अधिकारी आवश्यकता अनुसार उपकरणों एवं सामग्रियों की खरीद करें। विभागीय कार्यों के क्रियान्वयन में किसी प्रकार का गतिरोध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों की समस्याओं को भी सुना और उनके त्वरित समाधान के भी निर्देश दिए। साथ ही छात्रवृत्ति योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उपनिदेशक अल्पसंख्यक कल्याण से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

    ये लोग रहे शामिल : बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, उपनिदेशक अल्पसंख्यक कल्याण अमृता सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी निधि गोस्वामी, सहायक निदेशक सूचना संदीप कुमार, एएमए जिला पंचायत श्याम बहादुर शर्मा, डीपीआरओ यतेन्द्र कुमार, अवर अभियंता विजय कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    Shagun

    Keep Reading

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    Former MLA Surendra Singh foiled an attempt to kidnap a young woman on NH-31.

    पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने NH-31 पर युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम की

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bhabhi Dayan Hai!': Teaser builds anticipation; set to hit theaters on the occasion of Dussehra, October 16, 2026.

    ‘भाभी डायन है!’: टीज़र ने बढ़ाई उत्सुकता; 16 अक्टूबर 2026 को दशहरे के मौके पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

    September 10, 2026
    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    September 10, 2026
    Axis Bank to accelerate Uttar Pradesh's development; launches ‘Sparsh Week 2026’ from Lucknow.

    उत्तर प्रदेश के विकास को रफ्तार देगा एक्सिस बैंक, लखनऊ से की ‘स्पर्श वीक 2026’ की शुरुआत

    September 10, 2026

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    September 10, 2026

    सर्फ पार्क अर्थव्यवस्था में एक नई ताकत

    September 9, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading