Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 24
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर»Education

    जीआरएफ में लखनऊ के अर्चित पाण्डेय को मिला पहला स्थान

    ShagunBy ShagunFebruary 25, 2022 Education No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 814

    लखनऊ के कुमार अर्चित पांडेय ने जीआरएफ में राजनीति शास्त्र विषय में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अर्चित ने बताया कि किसी भी विषय से नेट-जेआरएफ की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को यह ध्यान रखना चाहिए कि वे अपने स्नातक और परास्नातक स्तर की पढ़ाई सामान्य पाठ्य-पुस्तकों की अपेक्षा स्तरीय पुस्तकों के माध्यम से ही करें। साथ ही प्रथम प्रश्नपत्र की तैयारी के लिए किसी मानक गाइड की सहायता ली जा सकती है।

    चूँकि, नेट का पाठ्यक्रम किसी भी विषय का एक मानक पाठ्यक्रम होता है, और दिनों दिन प्रतिस्पर्धा कठिन होती जा रही है, अतः तैयारी स्तरीय होनी चाहिए, जिसके लिए एकाग्रचित्त होकर पढ़ाई करना, सोशल मीडिया को विष-तुल्य मानना, कठिन और लम्बी मेहनत का अभ्यास होना बहुत आवश्यक है। साथ में पुराने प्रश्नपत्रों का नियमित और समयबद्ध अभ्यास करना भी ज़रूरी है।

    विद्यार्थियों को ये भी ध्यान रखना चाहिए कि किसी स्थान-विशेष और कोचिंग आदि का आपकी तैयारी से कोई विशेष सम्बन्ध नहीं है। एमए में बीएचयू, डीयू और जेएनयू में प्रवेश हो जाने पर भी न तो मैं वहाँ गया और न ही नेट-जेआरएफ के लिए किसी कोचिंग की ही मदद ली। सबसे प्रमुख बात ईमानदारी से अपनी क्षमता और अपनी कमियों का मूल्यांकन करना है, और तदनुरूप अपनी तैयारी करना है। बड़ी सफलताओं के लिए कोई बीच का रास्ता नहीं होता।

    100 परसेंटाइल से इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने की मेरी सफलता में मेरे पूर्व विद्यालय सीएमएस अलीगंज (सेक्टर-ओ), मेरे और मेरे पिता डॉ. बृजेन्द्र पाण्डेय ( सम्प्रति एसोसिएट प्रोफ़ेसर, राजनीतिशास्त्र, विद्यान्त महाविद्यालय, लखनऊ) के पूज्य गुरु प्रोफ़ेसर आर.के. मिश्र जी (पूर्व-अध्यक्ष, राजनीतिशास्त्र विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय) तथा प्रोफ़ेसर प्रशांत शुक्ल (दर्शनशास्त्र विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय), मेरे परिवारीजनों के आशीर्वाद, ईश्वर की कृपा तथा मित्रों और वरिष्ठजनों की प्रेरणा की भूमिका रही है।

    Shagun

    Keep Reading

    Uttar Pradesh Primary Teachers' Association's emotional felicitation ceremony.

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का भावुक सम्मान समारोह

    Digital platforms to give a new boost to the youth!

    युवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म देंगे नई उड़ान!

    69,000 Teacher Recruitment: Reserved category candidates stage a sit-in outside the Directorate of Basic Education; say, "Six weeks have passed—no more waiting."

    69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी बेसिक शिक्षा निदेशालय के बाहर धरने पर, बोले- “6 सप्ताह बीत गए, अब और इंतजार नहीं”

    A mega-event showcasing skills, employment, and innovation to be held in Lucknow on World Youth Skills Day.

    विश्व युवा कौशल दिवस पर लखनऊ में सजेगा कौशल-रोजगार-नवाचार का महाकुंभ

    योगी सरकार का विश्व युवा कौशल दिवस तोहफा: 13-14 जुलाई को 74 जिलों में रोजगार मेलों का महा आयोजन

    A Test of Understanding! UPTET-2026 Transforms the Landscape of Teacher Recruitment

    समझ की परीक्षा! यूपीटीईटी-2026 ने बदली शिक्षक भर्ती की तस्वीर, अभ्यर्थियों ने की सराहना

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    You will feel proud when you look at your reflection in the mirror... You lost your job, but not your principles!

    शीशे में चेहरा देखकर गर्व होगा… नौकरी चली गई, लेकिन सिद्धांत नहीं!

    July 24, 2026
    Enough of 'Mann Ki Baat' (talk from the heart); now, O Ruler, speak of 'Jan Ki Baat' (the voice of the people)!!

    मन की बात बहुत हुई, अब जन की बात करो राजन्!!

    July 23, 2026
    Surgeon Vice Admiral Arti Sarin visited the 7 Air Force Hospital in Kanpur.

    सर्जन वाइस एडमिरल आरती सरीन ने कानपुर के 7 एयर फोर्स अस्पताल का दौरा किया

    July 23, 2026
    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका! इंदौर की सोनम रघुवंशी को फिर जाना पड़ेगा जेल, जमानत रद्द

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका! इंदौर की सोनम रघुवंशी को फिर जाना पड़ेगा जेल, जमानत रद्द

    July 23, 2026
    Major allegation by the 'Cockroach Janata Party'! Accusation against the BJP of sending goons to the protest site; statement by Abhijit Dipke.

    कोकरोच जनता पार्टी का बड़ा आरोप!

    July 23, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading