Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 29
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    नीरज चोपड़ा के शानदार प्रदर्शन पर कलाजगत भी अभिभूत

    ShagunBy ShagunAugust 8, 2021Updated:August 8, 2021 इंडिया No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    तिरुनेलवेली के विजयनारायणन स्थित केंद्रीय विद्यालय के आर्ट टीचर नयन नगरकर ने नीरज चोपड़ा का जीवंत रेखाचित्र बनाया है। नयन ने यह चित्र नीरज चोपड़ा और भारत देश को विश्व पटल पर मिली शानदार जीत के लिए समर्पित किया है।
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 703

    टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने देशवासियों का दिल जीतने से भी बड़ा कारनामा कर दिखाया है। भाला फेंक में उनके इस पराक्रम से कला जगत में भी हर्ष और उत्साह का माहौल है। तमिलनाडु तिरुनेलवेली के विजयनारायणन स्थित केंद्रीय विद्यालय के आर्ट टीचर नयन नगरकर ने नीरज चोपड़ा का जीवंत रेखाचित्र बनाया है।

    नयन ने यह चित्र नीरज चोपड़ा और भारत देश को विश्व पटल पर मिली शानदार जीत के लिए समर्पित किया है। उनका मानना है कि कलाविदों को भी खिलाड़ियों के चित्र बनाकर उन्हें सम्मानित महसूस कराना चाहिए।

    खिलाड़ियों की गति को नयन स्कैच से देते हैं अभिव्यक्ति

    प्रख्यात चित्रकार नयन नगरकर मुंबई के जे जे स्कूल ऑफ आर्ट्स से कला स्नातक किया। इसके बाद उन्होंने एनीमेशन कोर्स करके बॉलीवुड के क्रिएटिव फील्ड में भाग्य आजमाया। लेकिन उन्हें इस कार्य में अपेक्षित सफलता नहीं मिली और वह अपने गृह जनपद नासिक लौट आए। यहां रहकर उन्होंने केके वाघ कॉलेज ऑफ फाईन आर्ट्स में करीब सात वर्षों तक अध्यापन कार्य किया। बाद में उनका चयन चेन्नई के केंद्रीय विद्यालय में बतौर आर्ट टीचर हो गया।

    वर्तमान में नयन तमिलनाडु के तिरुनेलवेली स्थित केंद्रीय विद्यालय में बच्चों को कला की बारीकियां सीखा रहे हैं। अद्भुत रेखाचित्रों के सृजन में विशेषज्ञता रखने वाले नयन ने बीते वर्षों में मेजर ध्यानचंद, मिल्खा सिंह, सुनील क्षेत्री और पेले जैसे तमाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मशहूर खिलाड़ियों के स्कैच बनाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। नयन ने लंदन के लिवरपूल फुटबॉल क्लब के खिलाड़ियों के लिए भी प्रभावी रेखाचित्र बनाये और उन्हें क्लब को भेंटस्वरूप प्रदान किया। डायरी विधा और एनीमेशन के सुंदर समन्वय से बनी इस कलाकृति की क्लब के सदस्यों ने भरपूर सराहना की।

    धन्यवाद स्वरूप लिवरपूल क्लब के सभी फुटबाल खिलाड़ियों के हस्ताक्षर वाला प्रशस्ति पत्र नयन नगरकर को डाक से भेजा गया। वर्तमान में उनके बनाए स्कैच लिवरपूल क्लब की शोभा बढ़ा रहे हैं। नयन नगरकर खिलाड़ियों की गति से खासे रोमांचित होते हैं, इसलिए उन्होंने गतिमान स्कैच के सृजन में दक्षता हासिल की।

    मैंने तो उनसे गोल्ड मेडल मांगा था: कोच नसीम अहमद

    नीरज के कोच रहे नसीम अहमद कहते हैं, ” यह पल हजारों खिलाड़ियों को तराशने के बाद एक कोच को नसीब होता है। मैं खुशनसीब हूं कि मैं देश को नीरज चोपड़ा जैसा एथलीट दे पाया। मैंने ओलिंपिक में भी उनसे गोल्ड मेडल मांगा था!”

    Shagun

    Keep Reading

    Victory in the Banda seat will now become a reality for the SP!

    सपा के लिए बांदा सीट की विजय अब बनेगी हकीकत!

    Pitru Paksha 2026: Shraddh rituals to begin on September 26; Sarvapitra Amavasya on October 10.

    पितृ पक्ष 2026: 26 सितंबर से शुरू होगी श्राद्ध परंपरा, 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या

    यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगा

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    Anant Chaturdashi is on September 25; Lord Vishnu's 'Anant' (infinite) form will be worshipped.

    अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को, भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की होगी पूजा

    वामन द्वादशी आज: भगवान विष्णु के वामन अवतार की कथा, पूजा-विधि और महत्त्व

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    Wibmo फ्रॉड एंड रिस्क मैनेजमेंट ने अपने एजेंटिक रिस्क इंटेलिजेंस सॉल्यूशन के लिए चार्टिस डिसरप्टर अवॉर्ड जीता

    September 28, 2026
    Victory in the Banda seat will now become a reality for the SP!

    सपा के लिए बांदा सीट की विजय अब बनेगी हकीकत!

    September 27, 2026
    Pitru Paksha 2026: Shraddh rituals to begin on September 26; Sarvapitra Amavasya on October 10.

    पितृ पक्ष 2026: 26 सितंबर से शुरू होगी श्राद्ध परंपरा, 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या

    September 27, 2026

    श्रेया घोषाल बनीं Shaya by CaratLane की नई ब्रांड एंबेसडर, चांदी के गहनों को देंगी नई पहचान

    September 26, 2026

    Funded Trader Markets के रिवॉर्ड्स ने पार किया USD 7.4 मिलियन का आंकड़ा, हर पेआउट का पब्लिक लेजर उपलब्ध

    September 25, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading