Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 18
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»साहित्य

    एक मौन चीख! अभिनंदन! अभिनंदन!अभिनंदन!

    ShagunBy ShagunJuly 9, 2026 साहित्य No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    A silent scream! Congratulations! Congratulations! Congratulations!
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 137

    अभिनंदन! सौ बार बधाई! हम सबका अभिनंदन है।
    हमारी सो चुकी चेतना पर, इंसानियत का यह करुण क्रंदन है।।

    वजह-बेवजह राजनैतिक रैलियों में जुड़ती भीड़ का अभिनंदन!
    नेताओं की जी-हुजूरी में झुकती उस रीढ़ का अभिनंदन!!

    जाति-धर्म के जलसों में जो बढ़-चढ़कर हुंकार भरती है।
    स्वार्थ और अधिकारों के हित जो सड़कों पर उतरती है।।

    एक शब्द पर जी-जान लुटाती डिजिटल उस भीड़ का अभिनंदन!
    दलों और आंदोलनों में बंधे, स्वार्थ के उस नीड़ का अभिनंदन!!

    पर सुनो…
    अभिनंदन उस हर हलचल का, जो केवल ‘अर्थ’ तक सीमित है।
    जो भौतिक सुख-साधनों की, संकुचित शर्त तक सीमित है।।

    अपनी-अपनी हिस्सेदारी पर लड़ती उस भीड़ का अभिनंदन!
    जो बस अपने लिए जिए, उस संकीर्ण सोच का वंदन!!

    पर कांप उठती है रूह मेरी, जब मौन यह दुनिया होती है।
    जब किसी मासूम की अस्मत पर, मानवता कोने में रोती है।।

    धर्म, मज़हब और जाति देखकर, जो नरपिशाचों का साथ निभाती है।
    अपराधियों में भी जो अपना, नेता और भाई पा जाती है।।

    उन नरपिशाचों के पक्ष में खड़ी, उस स्वार्थी भीड़ का अभिनंदन!
    जिसने कुचल दी मर्यादा, उस हिंसक स्वार्थ का वंदन।।

    कितनी खामोशी छा जाती है, जब बात न्याय पर आती है।
    हैवानों के खिलाफ कभी, क्यों कोई भीड़ न जुड़ पाती है?

    हम सबकी मरी हुई चेतना, और मरी हुई आत्मा का अभिनंदन!
    सभ्यता के ऊंचे ग्राफ से गिरते, इस पतन-काल का अभिनंदन!!

    छोड़ चले हम इंसानी बस्ती, नरपिशाचों की राहों पर।
    गर्व करो इस बदले समाज की, बदल रही निगाहों पर।।

    बधाई हो! हम सबने मिलकर, इंसानियत को मार दिया!
    सभ्यता का चीर हरण कर, खुद को ही धिक्कार दिया!!

    अभिनंदन! अभिनंदन! इस पतन का अभिनंदन!
    मरी हुई रूहों के इस नए जग का, बारंबार अभिनंदन!!

    • राहुल कुमार गुप्ता

    Shagun

    Keep Reading

    the rebel of worry

    फ़िक्र का बाग़ी

    Is God helpless, or is it our understanding? A new theory of hurt sentiments.

    ईश्वर असहाय या हमारी समझ? आहत भावनाओं की नई थ्योरी

    दोस्त : इस ज़माने में दोस्ती ले – दे के बची है थोड़ी-बहुत

    Tribute and Discussion Session at RLD Headquarters on Munshi Premchand's Birth Anniversary

    मुंशी प्रेमचंद जयंती पर रालोद मुख्यालय में श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी

    देह से परे, आत्मा के समीप; एक निष्काम प्रेम-यात्रा

    Enough of 'Mann Ki Baat' (talk from the heart); now, O Ruler, speak of 'Jan Ki Baat' (the voice of the people)!!

    मन की बात बहुत हुई, अब जन की बात करो राजन्!!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Krishna Gautam reveals secrets from the set of the horror film ‘12 O’Clock’

    कृष्णा गौतम ने खोला हॉरर फिल्म ‘12 O’Clock’ सेट का राज

    August 18, 2026
    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    August 18, 2026

    हरियाली तीज पर महिलाओं ने मनाया रंगारंग उत्सव

    August 18, 2026
    Swadeshi Traders' Conclave and public outreach campaign to intensify on September 3.

    03 सितंबर को स्वदेशी व्यापारी कुंभ, जनसंपर्क अभियान तेज

    August 18, 2026
    CM Yogi launches a scathing attack on the opposition, saying, "Earlier, there was no development in UP; instead, riots used to take place."

    सीएम योगी का विपक्ष पर करारा हमला‘ कहा : पहले यूपी में विकास नहीं, दंगे होते थे’

    August 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading