Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 14
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    सात साल बाद पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा को मिला न्याय, रेलवे देगा मुआवजा

    ShagunBy ShagunJanuary 30, 2018 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 645
    एक बार फिर ऐसा ही साबित हुआ है देश की फेसम वॉलीबाल खिलाड़ी और पर्वतारोही अरूणिमा सिन्हा के केस में भी.
    अरूणिमा ने रेलवे से चली आ रही अपनी 7 साल की लंबी कानूनी लड़ाई के बाद आज उससे मुहावजा पाने का हक कोर्ट द्वारा हासिल कर लिया है.
    बता दें कि ये वही अरुणिमा है जिनको बदमाशों ने 11 अप्रैल 2011 को ट्रेन से नीचे फेंक दिया था जिसके बाद इनको अपनी एक टांग खोनी पड़ी थी. और इसी मुकदमे में आज रेलवे क्लेम्स ट्राइब्यूनल की लखनऊ बेंच ने रेलवे को 720,000 रुपये मुआवज़ा देने का आदेश दिया है.
    कौन है अरुणिमा सिन्हा ?
    उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले की रहने वाली अरूणिमा वॉलीबॉल की नेशनल खिलाड़ी रह चुकी हैं. इसके अलावा वो दुनिया की पहली दिव्यांग महिला है जिन्होंने सबसे उंची चोटी माउंट ऐवरेस्ट को फतह करने का कीर्तिमान हासिल कर रखा है.
    क्या हुआ था हादसे की रात
    11 अप्रेल 2011 को अरूणिमा एक स्पोर्ट्स इवेंट में भाग लेने के लिए अकेले लखनऊ से दिल्ली पदमावत एक्सप्रेस ट्रेन से जा रही थी.
    उसी रात धनेटी स्टेशन के पास ट्रेन में लुटेरे चढ गए चूंकि अरुणिमा ने गले में सोने की चेन पहन रखी थी जिसे देखकर लूटेरे उनसे ये छीनने की कोशिश करने लगे. जब उन्होंने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उनके साथ हाथा पाई शुरू कर दी और चलती ट्रेन से उन्हें नीचे फेंक दिया.
    अरुणिमा ने 2014 में हुए एक प्रोग्राम में उस रात की कहानी के बारे में बात करते हुए बताया कि उन्हें जिस वक्त ट्रेन से फेंका गया उसी समय दूसरे ट्रैक पर एक और ट्रेन आ रही थी जिससे टकराकर वो ट्रैक के किनारे गिर गई मगर बदकिस्मति से उनका पैर उस ट्रेन की चपेट में आ गया और पूरी ट्रेन उस पर से गुजर गई.
    उन्होंने बताया कि वो पूरी रात दर्द से कहराते हुए ट्रैक के किनारे पड़ी रही मगर कोई भी उनकी मदद के लिए नहीं आया.
    सुबह जब गांव वालों ने उन्हें इस हालत में देखा तो वो तुरंत ही उन्हें बरेली के जिला अस्पताल में ले गए मगर वहां के डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया
    .वहां भी जब उनका उपचार नहीं हो सका तो फिर उन्हें दिल्ली के एम्स भेज दिया गया जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों को उनका बायां पैर काटना पड़ा .
    रेलवे कर रहा था यात्री मानने से इंकार
    अरुणिमा सिन्हा के वक़ील जानकी शरण पांडेय ने बताया कि मुक़दमे के दौरान शुरूआत में रेलवे ने उन्हें रेल यात्री मानने से इंकार कर दिया था.
    लेकिन जब ये साबित हुआ कि वो वैध टिकट लेकर उस ट्रेन में यात्रा कर रही थी तो उसने फिर उन पर ही दोष मड़ते हुए कहा कि वो अपनी लापरवाही से दुर्घटना की शिकार हुईं है , इसलिए मुआवज़े की हक़दार नहीं हैं.
    इसके बाद 7 साल चली इस बहस पर आखिर में वकील पांडेय जी ने यह साबित कर दिया कि अरुणिमा टिकट लेकर यात्रा कर रही थीं और इस दौरान उन्हें लुटेरों ने ट्रेन धक्का दे दिया.
    जिसके बाद दोनों साक्ष्यों को जायज मानते हुए कोर्ट ने रेलवे विभाग को दोषी माना और उसे 7 लाख 20 हजार रुपए का आर्थिक मुआवजा अरुणिमा को देने का फैसला सुनाया.

    अरूणिमा सिन्हा जानकी शरण पांडेय पर्वतारोही माउंट ऐवरेस्ट
    Shagun

    Keep Reading

    नफ़रती ‘कृपा’ पर जननायक की शुचिता भारी

    Launch of a massive green initiative inspired by the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ (A Tree in Mother’s Name) campaign; Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya plants the first sapling in Jhansi.

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से प्रेरित हरित महायज्ञ का शुभारंभ, झांसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया पहला पौधा

    Shrinking families, fraying ties: The quiet sob of loneliness echoed at the seminar.

    सिमटता परिवार, बिखरते रिश्ते: अकेलेपन की सिसकी गूंजी संगोष्ठी में

    योगी सरकार का विश्व युवा कौशल दिवस तोहफा: 13-14 जुलाई को 74 जिलों में रोजगार मेलों का महा आयोजन

    Minister plants saplings, takes ‘A Tree in Mother’s Name’ pledge.

    हरियाली का महा-अभियान: मंत्री ने लगाए पौधे, लिया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ संकल्प

    Without striking at the root, it is all hypocrisy...

    अलीगंज अग्निकांड: 15 मौतों वाली इमारत पर बुलडोजर की तलवार! LDA का सख्त एक्शन

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Raj Thackeray targets Gadkari; says the Petroleum Minister is silent while the Transport Minister is preaching.

    राज ठाकरे ने गडकरी पर साधा निशाना, बोले – पेट्रोलियम मंत्री चुप, ट्रांसपोर्ट मंत्री दे रहे प्रवचन

    July 13, 2026

    नफ़रती ‘कृपा’ पर जननायक की शुचिता भारी

    July 13, 2026
    Launch of a massive green initiative inspired by the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ (A Tree in Mother’s Name) campaign; Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya plants the first sapling in Jhansi.

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से प्रेरित हरित महायज्ञ का शुभारंभ, झांसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया पहला पौधा

    July 13, 2026

    मंदिरों में विश्वास का संकट – निगरानी की अनदेखी अब महंगी पड़ रही है

    July 13, 2026
    'Flying squirrel' spotted in Ramnagar after 12 years.

    रामनगर में 12 साल बाद दिखी ‘उड़ने वाली गिलहरी’

    July 13, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading