Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 13
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    उपचुनाव : मझवां में कभी नहीं दौड़ी साइकिल, ब्राह्मण चेहरा देकर मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश कर रही बसपा

    ShagunBy ShagunNovember 9, 2024 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 586

    लखनऊ, 09 नवम्बर: मां विंध्यवासिनी के क्षेत्र में मझवां विधानसभा सीट पर होने जा रहा उपचुनाव भी कम दिलचस्प नहीं है। यह सीट निषाद पार्टी के विधायक विनोद बिंद के भदोही से सासंद बन जाने के कारण खाली हुई है। अब इसको भाजपा ने अपने खाते में डाल लिया है। भाजपा ने जहां सुचिस्मिता मौर्य को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं समाजवादी पार्टी ने डा. ज्योति बिंद को खड़ाकर दांव आजमा रही है। ऐसे में मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा के बीच माना जा रहा है, लेकिन बसपा ने ब्राह्मण चेहरा देकर इसे त्रिकोणीय बनाने की कोशिश कर रही है।

    यहां सपा बसपा से तीन बार विधायक रह चुके रमेश बिंद की पुत्री डा. ज्योति बिंद के सहारे खाता खोलने की जुगत लगा रही है तो वहीं भाजपा अपने पुराने इतिहास को दोहराने के लिए जी-जान से लगी हुई है। इसी बीच बसपा ने ब्राह्मण चेहरा (दीपक तिवारी) देकर मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश के साथ ही अपनी खोयी जमीन को वापस लाने के लिये जुटी हुई है। अब कौन बाजी मारेगा, यह तो चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चल सकता है, लेकिन अभी कमल खिलने की उम्मीद ज्यादा दिखती है।

    पिछली बार दूसरे नंबर पर थी सपा

    पिछले विधानसभा चुनाव पर नजर दौड़ाएं तो वहां निषाद पार्टी से डा. विनोद कुमार बिंद ने 103235 मत पाकर जीत हासिल की थी। 42.07 प्रतिशत वोट शेयर के साथ उन्होंने समाजवादी पार्टी के रोहित शुक्ला को 33587 मतों से हराया था। रोहित शुक्ला को 69,648 मत मिले थे, जो कुल पड़े मत का 28.38 प्रतिशत था। वहीं बसपा की पुष्पलता बिंद को 52990 मत मिले थे। यह कुल पड़े मत का 21.59 प्रतिशत था। कांग्रेस के उम्मीदवार शिवशंकर चौबे को 3399 मत मिले थे, जो नोटा को 2746 मिले मत से कुछ ज्यादा रहे। आम आदमी पार्टी से खड़े शेषधर दुबे भी 2361 मत पाये थे।

    वहीं 2017 के विधानसभा चुनाव में सुचिस्मिता मौर्या ने भाजपा से चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी। उन्हें 107839 मत मिले थे। 44.90 प्रतिशत वोट शेयर के साथ इन्होंने बसपा के रमेश बिंद को 41,159 मतों से हराया था। बसपा उम्मीदवार को 66680 मत मिले थे। वहीं सपा उम्मीदवार रोहित शुक्ला को 44212 मत मिले थे, जो कुल पड़े मत का 18.41 प्रतिशत था। वहीं 2012 में बसपा के रमेश बिंद ने जीत हासिल की थी। रमेश बिंद को 83870 मत मिले थे। कुल पड़े मत का 40 प्रतिशत मत के साथ इन्होंने समाजवादी पार्टी के राजेन्द्र प्रसाद को 9729 मतों से हराया था। राजेन्द्र प्रसाद को 74141 मत मिले थे, जो कुल पड़े मत का 35 प्रतिशत था। वहीं प्रगतिशील मानव समाज पार्टी से खड़े अखिलेश कुमार सिंह तीसरे नम्बर पर थे। उन्हें कुल मत 21589 मत मिले थे, जबकि भाजपा से खड़े चेत नारायण सिंह कुल 7464 मत क साथ चौथे नम्बर पर थे। उन्हें सिर्फ कुल पड़े मत का चार प्रतिशत मिला था।

    कांग्रेस ने पहली बार दर्ज की थी जीत

    पहली बार मझवां विधानसभा सीट पर 1952 में चुनाव हुआ था, जिसमें कांग्रेस के बेचनराम ने जीत दर्ज की थी। यहां बसपा भी पांच बार जीत हासिल कर चुकी है। सपा के पास यह सीट कभी नहीं रही है। रमेश बिंद डॉ. ज्योति बिंद के पिता हैं। रमेश बिंद को 2017 में सुचिस्मिता मौर्य ने चुनाव हरा दिया था।

    Shagun

    Keep Reading

    Civil Defence stands with flood victims in Faizullaganj; distributes relief supplies.

    फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा सिविल डिफेंस, बांटी राहत सामग्री

    Residents of the dilapidated Badalikheda took to the streets.

    बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिक सड़कों पर उतरे

    Don't just educate your daughters—let their dreams take flight.

    बेटियों की पढ़ाई नहीं, उनके सपनों को दें उड़ान

    ‘Dream big, work hard to make them come true’: Dr. Ankita Raj

    ‘सपने बड़े देखें, मेहनत से पूरा करें’ : डॉ. अंकिता राज

    Minister Mr. A.K. Sharma takes a tough stance against mafia activities and illegal extortion in Mau; issues strict directives to the DM and SP.

    वाराणसी में जलभराव पर गिरी गाज, अधिशासी अभियंता निलंबित

    Two RPF Sub-Inspectors honoured for saving the lives of a mother and child on the platform.

    प्लेटफॉर्म पर मां-बच्ची की जान बचाने वाले दो RPF उपनिरीक्षक सम्मानित

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Nyrraa M. Banerjee gets emotional recalling memories of her first film with Nana Patekar.

    नाना पाटेकर के साथ पहली फिल्म की यादें, नायर्रा एम. बनर्जी हुईं भावुक

    October 11, 2026
    Civil Defence stands with flood victims in Faizullaganj; distributes relief supplies.

    फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा सिविल डिफेंस, बांटी राहत सामग्री

    October 11, 2026
    Residents of the dilapidated Badalikheda took to the streets.

    बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिक सड़कों पर उतरे

    October 11, 2026
    Don't just educate your daughters—let their dreams take flight.

    बेटियों की पढ़ाई नहीं, उनके सपनों को दें उड़ान

    October 11, 2026
    ‘Dream big, work hard to make them come true’: Dr. Ankita Raj

    ‘सपने बड़े देखें, मेहनत से पूरा करें’ : डॉ. अंकिता राज

    October 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading