आतिशी होंगी अरविंद केजरीवाल की उत्तराधिकारी, AAP विधायक दल की बैठक में फैसला
नई दिल्ली, 17 सितम्बर : दिल्ली के नए सीएम की कुर्सी का सस्पेंस अब खत्म हो गया है आप कार्यकारिणी की सदस्य आतिशी अब दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। आप विधायक दल की बैठक में आतिशी जी के नाम पर फ़िलहाल मुहर लग गयी है। बता दें कि शराब नीति घोटाले में मिली जमानत के बाद रिहा हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने इस्तीफा देने का निर्णय लिया था उन्होंने कहा था कि आज मैं जनता से पूछने आया हूँ कि आप केजरीवाल को ईमानदार मानते हो या गुनाहगार, उन्होंने कहा कि अब जब तक दिल्ली की जनता अपना फ़ैसला नहीं सुना देती है तब तक मैं CM की कुर्सी पर नहीं बैठूँगा। मैं आज से 2 दिन बाद मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफ़ा दे दूंगा। इसके बाद से अटकलें लगायीं जा रही थी कि यह इस्तीफे का खेल एक शिगूफा है लेकिन जैसे ही थोड़ा समय बीता यह सच साबित हो गया।

ट्विटर पर लगा शुभकामनाओं की भरमार :
लालू यादव बोझा @laluyadavsp: आतिशी जी अब दिल्ली की मुख्यमंत्री बन रही हैं, AAP का ये शानदार निर्णय है। अब इस फ़ैसले का बहुत दूरगामी असर देखने को मिलेगा।
Choudhary Satya @birdasaty: उम्मीद से बेहतर निर्णय लिया गया है अब लगा की आप एक लोकतांत्रिक पार्टी है!!!! आतिशी जी को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं







