बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के करुणा ताल में फैली गंदगी, सीवर का पानी और मरे जलीय जीवों को लेकर छात्रों में आक्रोश के बाद अब प्रशासन हरकत में आया है। AUDSU (छात्र संगठन) के कड़े विरोध और लगातार शिकायतों के बाद विवि प्रशासन ने तालाब की सफाई और जल निकासी कार्य शुरू करा दिया है।सफाई के साथ-साथ इस समस्या के स्थायी समाधान और खर्च हुए बजट की जांच भी होनी चाहिए।
बता दें कि BBAU परिसर में अशोका हॉस्टल के सामने (करुणा ताल ) में लगातार मछलियों की मौत हो रही थी. छात्रों का आरोप है कि इसकी वजह BBAU प्रशासन की लापरवाही है जो बहुत समय से तालाब की सफ़-सफ़ाई नहीं हो रही थी सीवर का पानी लगातार तालाब में जा रहा था जिससे तालाब का पानी काला पड़ गया है इसलिये मछलियों की मौत हो रही थी।







