युवाओं से समाज में योगदान की अपील
लखनऊ, 15 सितम्बर : रविवार को बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय के छात्र संगठन अम्बेडकर यूनिवर्सिटी दलित स्टूडेंट्स यूनियन के पुरातन सदस्यों व वर्तमान सदस्यों का समागम सेठी ग्रैंड होटल हुआ। अतिथि के रूप में शामिल उपजिलाधिकारी पद कार्यरत राज कुमार ने छात्रों को सत्यनिष्ठा के साथ पढ़ाई करने को प्रेरित किया और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ योगदान देने की अपील की।

डॉ.श्रेयात बौद्ध ने एयूडीएसयू संगठन की यात्रा और उसके संघर्षों को साझा किया। लवलेश चौधरी ने कहा कि संस्थानों में छात्रों, कर्मचारियों के शोषण के विरुद्ध आवाज बुलंद करने के लिए तैयार रहना चाहिए। पुरातन छात्र रहे राजनीतिक रतन दीप सिंह ने कहा कि विवि राजनीति से देश की राजनीति तय होती है। जय सिंह ने अपने छात्र जीवन के संघर्षों को साझा किया और युवाओं से समाज में योगदान देने की अपील की।
डॉ. अजय कुमार ने कहा कि एयूडीएसयू एक संगठन ही नहीं एक विचारधारा है जो समाजिक भेदभाव के खिलाफ संघर्ष करता है। डॉ. प्रणव आनंद ने कहा कि हमें अपने स्तर पर समाज से मिले सहयोग को समाज में वापस करना चाहिए।आलोक सिंह ने कहा कि नए छात्रों को संगठन में कार्य करने का मौका दिया जाना चाहिए।हम सभी सीनियर अब संरक्षक के तौर पर नए छात्रों को सहयोग करें।
एडवोकेट विनय कनौजिया ने कहा कि छात्रों को हमेशा तानाशाही रवैये का विरोध करना चाहिए।छात्रों को अपने अधिकार के लिए आंदोलित होना चाहिए। छात्र समागम से नए छात्रों में नई ऊर्जा का संचार होता है। डॉ. वीरेंद्र सिंह,शिक्षिका प्रियंका कुमारी डॉ.आशीष,अश्वनी रंजन,इंजी. प्रतीक गौतम,सोनू कुमार आदि मौजूद रहे।







