04 नवम्बर। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आपको अब परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के चक्कर नहीं लगाने होंगे। ऑनलाइन आवेदन करना होगा और एसएमएस से पता लग जाएगा कि लाइसेंस बना है या नहीं। यह सुविधा दिसंबर माह के अंत तक शुरू हो जाएगी। इसके लिए सरकार ने वेबबेस्ड वाहन 4.0 व सारथी 4.0 इन्टीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट एप्लीकेशन साफ्टवेयर तैयार किया है। इसके शुरू होने पर परिवहन विभाग की सभी सेवाएं ऑनलाइन हो जाएंगी। फिलहाल कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जा रही है। संभाग के चारों जिलों में यह सुविधा शुरू होनी है। हाथरस, अलीगढ़, एटा, कासगंज कार्यालयों पर टॉवर लग चुके हैं। नेटवर्क…
Author: Shagun
नई दिल्ली 04 नवम्बर। उपराज्यपाल (एलजी) को ही दिल्ली का बॉस यानी प्रशासनिक मुखिया बताने वाले दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका की सुनवाई के दौरान पक्ष रखने के लिए दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने प्रसिद्ध वकील और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदम्बरम का नाम तय किया है। चिदम्बरम उन नौ वकीलों में से एक होंगे, जो पांच जजों की संविधान पीठ के समक्ष दिल्ली सरकार का पक्ष रखेंगे। चिदम्बरम ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा, मुझे नहीं लगता, संविधान में एलजी को सुप्रीम शक्ति बनाया गया है और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली…
लाहौर 04 नवम्बर। गुरु नानक देव की 549वीं जयंती में हिस्सा लेने के लिए भारत से 26 सौ से ज्यादा सिख श्रद्धालु पाकिस्तान पहुंचे। इवैक्यू ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ईटीपीबी) के अध्यक्ष सिद्दिकुल फारूक ने वाघा रेलवे स्टेशन पर सिख श्रद्धालुओं का स्वागत किया। यहां पहुंचने के तुरंत बाद श्रद्धालु नानकाना साहिब स्थित बाबा गुरु नानक जन्म स्थान के लिए रवाना हो गए। सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक की जयंती के कार्यक्रम दो नवम्बर से प्रारंभ हो चुके हैं। समारोह का मुख्य कार्यक्रम चार नवम्बर को ननकाना साहिब में होगा, जहां श्रद्धालु धार्मिक रस्मो-रिवाज करेंगे। इसके बाद श्रद्धालु पंजा साहिब, हसनब्दल के…
नई दिल्ली, 04 नवम्बर। जल्दी ही महंगाई का एक बड़ा झटका लग सकता है। पेट्रोल की कीमतें 80 रूपये के ऊपर जा सकती हैं। वहीं डीजल के दाम भी 5 से 7 रुपया बढ़ने की संभावना व्यक्त की जा रही हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 70 डालर प्रति बैरल पर कच्चे तेल के दाम पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। अभी कच्चे तेल की कीमतें 60 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गए हैं। पिछले 2 सालों में पहली बार कच्चे तेल की कीमतों में भारी वृद्धि…
मुंबई 04 नवम्बर । संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती खबरों में छाई हुई है। साल की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में इस फिल्म का नाम आना तो जैसे तय हो चुका है, लेकिन रिलीज से पहले ही इस फिल्म ने एक अनोखा रिकॉर्ड बना लिया है। बाहुबली और दंगल जैसी सुपर हिट फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए इस फिल्म को 150 देशों में रिलीज किए जाने की प्लानिंग है। 180 करोड़ के बजट में बनी पद्मावती एक दिसंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म को भारत में 45 सौ स्क्रीन पर रिलीज किया जाएगा, जबकि ओवरसीज में इसके डिस्ट्रिब्यूशन की जिम्मेदारी हॉलीवुड के…
बोले, 13 अन्य आरोपी क्रिकेटरों पर कार्रवाई क्यों नहीं? नई दिल्ली 04 नवम्बर। स्पॉट फिक्सिंग का आरोप झेल चुके भारतीय क्रिकेटर एस. श्रीसंत ने फिर से फिक्सिंग के जिन्न को बोतल से बाहर निकाल दिया है। उनका कहना है कि इस मामले में कई और खिलाड़ियों के नाम शामिल थे, लेकिन बीसीसीआई उन्हें बचा रही है। श्रीसंत ने कहा कि इस मामले में जिन अन्य खिलाड़ियों के नाम थे, उन्हें बीसीसीआई ने शह क्यों दे रखी है। स्पॉट फिक्सिंग की जांच करने वाली मुद्गल समिति की रिपोर्ट में करीब 13 और क्रिकेटरों के नाम थे, जिनमें से कई तो अब…
शाहजहांपुर। जिले के कद्दावर नेता पूर्व एमएलसी कु.जयेश प्रसाद के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर विराम लग गया। गुरुवार रात करीब 10 बजे लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर प्रदेश नेतृत्व के समक्ष भाजपा की सदस्यता अपनी पत्नी सहित ग्रहण की। गुरुवार सुबह आठ बजे कुंवर जयेश प्रसाद अपनी पत्नी नीलिमा प्रसाद तथा सैकड़ो समर्थकों के साथ गाड़ियों का काफिला लेकर लखनऊ रवाना हुए। रात करीब 10 बजे लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ.महेंद्र नाथ पांडे व कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने विधिवत कुं. जयेश प्रसाद व उनकी पत्नी नीलिमा प्रसाद को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई।…
चित्तौडग़ढ़ । महारानी पद्मिनी को लेकर अगले महीने रिलीज होने जा रही संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती के विरोध में शुक्रवार को चित्तौडग़ढ़ बंद रखा गया। इस दौरान जुलूस भी निकाला गया। फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की बात को लेकर श्रीराजपूत करणी सेना सहित सभी समुदायों के नागरिकों ने इस बंद को समर्थन दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि एक तरफ फिल्म में महारानी पद्मिनी को अलाउद्दीन की प्रेमिका के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है, तो वहीं चित्तौडग़ढ के इतिहास को लेकर लिखी गई किताबों और किवदंतियों में इस बात कही उल्लेख नहीं है…
नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी में चल रहा अंदरुनी कलह रुकने का नाम नहीं ले रहा। आप पार्टी के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास ने आलाकमान से नाराज शुक्रवार को एक ट्वीट कर न्यूज क्लिप शेयर की। इसमें कुमार ने लिखा कि शुक्रिया, वैसे भी मुझे सरकारों का नहीं, सरोकारों का बुलावा पसंद है। बता दें कि इस क्लिप में उर्दू अकादमी के उपाध्यक्ष माजिर देवबंदी से संबंधित एक खबर लिखी हुई है। इस खबर में माजिर ने सरकार पर आरोप लगाया है कि कुमार विश्वास के खिलाफ बोलने के लिए उन पर दबाव बनाया जा रहा है। माजिर यह…
नई दिल्ली 02 नवंबर। अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील से इस्लामिक स्कॉलर तारिक फतेह को मारने की सुपारी लेने के आरोपी नसीम उर्फ रिजवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह कुछ दूसरे मामलों में भी वांछित है। उसके ऊपर 50 हजार रुपये का इनाम था। उसका नाम गोकुलपुरी लूटकांड में भी सामने आया था। इससे पहले तारिक फतेह की सुपारी लेने के आरोप में छोटा शकील के गुर्गे जुनैद चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस द्वारा पूछताछ में जुनैद ने ही खुलासा किया था कि छोटा शकील ने उसे और नसीम को इस्लामिक स्कॉलर तारिक फतेह को मारने…









