जैसलमेर 02 नवंबर। पर्यटन नगरी जैसलमेर अब यहां आने वाले सैलानियों को लिए हाईटैक होने जा रही है। जी हां, यहां आने वाले सैलानियों को जैसलमेर के सभी पर्यटक स्थलों की सही एवं सटीक जानकारी मोबाइल ऐप के माध्यम से दी जाएगी, जिसके लिए नगर विकास न्यास ने एक निजी कंपनी के साथ करार किया है और इस तकनीक को लागू करने के बेकन डिवाइस भी पर्यटक स्थलों पर लगवाने आरम्भ कर दिए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी 7 दिनों में ये सभी बेकन डिवाइस काम करना आरम्भ कर देंगे और इस डिवाइस की रेंज में आते ही…
Author: Shagun
चंडीगढ़ 02 नवंबर। पंजाब के पठानकोट की एक परिवार अदालत ने तलाक ले रहे दंपती को कड़वाहट भूलने की सलाह दी और फिल्म स्टार रितिक रोशन तथा गौरी लंकेश का उदाहरण दिया। कोर्ट ने कहा कि तलाक लेने के बावजूद रितिक रोशन का अपनी पूर्व पत्नी तथा गौरी लंकेश का अपने पूर्व पति से मैत्रीपूर्ण संबंध था। फैमली कोर्ट की जिला जज रमेश कुमारी ने लेफ्टिनेंट कर्नल (सेवानिवृत्त) अनिल काबोत्रा की तलाक की अर्जी को स्वीकार करते हुए कहा, यह दुनिया ऐसे उदाहरणों से भरी है, जहां तलाकशुदा दंपती मित्र के रूप में शांतिपूर्वक जीवन व्यतीत कर रहे हैं। सबसे महत्वपूर्ण…
सियोल, 02 नवंबर। अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच चल रही जुबानी जंग अब भी जारी है। इस बीच उत्तर कोरिया ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप को पूरी तरह पागल करार दिया है। उ. कोरिया ने कहा कि वह ऐसे पागल हैं, जिनका इलाज हो पाना संभव नहीं है। प्योंगयांग की परमाणु महत्वाकांक्षाओ के चलते उसके और अमेरिका के बीच लंबे समय से तनाव जारी है। इस बीच ट्रंप राष्ट्राध्यक्ष के तौर पर एशिया के अपने पहले दौरे पर जाने वाले हैं। हाल के कुछ महीनों में ट्रंप और उत्तर कोरिया के प्रमुख किम जोंग-उन ने युद्ध की धमकियां दी है।…
भाजपा के अपने ही विधायक अपनी आवाज बुलंद करते दिख रहे हैं तो कहीं सहयोगी दल लखनऊ, 02 नवंबर। उप्र की पूर्ण बहुमत वाली योगी सरकार में कहीं न कहीं असंतोष और असहमति के स्वर फूट रहे हैं। कभी भाजपा के अपने ही विधायक अपनी आवाज बुलंद करते दिख रहे हैं तो कहीं सहयोगी दल। सरकार को अभी मात्र सात महीने का ही कार्यकाल बीता है। ऐसे में अभी से ही इन परिस्थितियों का जन्म लेना कहीं न कहीं सरकार का नेतृत्व कर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए किसी सिरदर्द से कम नहीं है। ताजा घटनाक्रम में योगी मंत्रिमण्डल में काबीना…
नई दिल्ली 02 नवंबर। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में निठारी कांड के पांच मामलों में सीबीआई की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। अभियुक्त सुरेंद्र कोली और मोनिंदर सिंह पंधेर को कोर्ट में पेश किया। कोली ने विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी की कोर्ट में धारा 329 ए के तहत एक अर्जी दी, जिसमें उसने कोर्ट में बताया है कि वह पागल है और उसे पागल प्रवृति के लोगों को दी जाने वाली सजा मिले। सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक जेपी शर्मा का कहना है कि एक केस में आरोपी इंस्पेक्टर सिमरजीत कौर पेश नहीं हुई। उनके वकील ने हाजिरी माफी का…
नई दिल्ली 02 नवंबर। दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने वसंत विहार सामूहिक दुष्कर्म के दोषियों को अब तक फांसी न दिए जाने के संबंध में तिहाड़ जेल प्रशासन और दक्षिणी दिल्ली जिले के डीसीपी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। डीसीडब्ल्यू की अध्यक्ष स्वाति जयहिंद ने तिहाड़ जेल प्रशासन और दक्षिणी दिल्ली जिले के डीसीपी से पूछा है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी सामूहिक दुष्कर्म के चारों दोषियों को अब तक फांसी क्यों नहीं दी गई है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अब तक पालन क्यों नहीं हुआ। आयोग ने 6 नवंबर तक नोटिस का जवाब…
उन्नाव 02 नवंबर। जिले की सफीपुर कोतवाली के पेरियर मार्ग पर स्थित शकहन मुसलमानन के पास स्थित आम के बगीचे में बुधवार की सुबह प्रेमी युगल का शव फंदे से लटकता मिलने से हड़कंप मच गया। माना जा रहा है कि दोनों ने खुदकुशी की है। पुलिस ने दोनों के शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भिज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार हरदोई जिले के माधव गंज थाना क्षेत्र के बाघड़ गोत्र का रहने वाला विश्वनाथ प्रताप सिंह पुत्र राजेंद्र प्रताप सिंह का सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के गुरधरी की रहने वाली नीलम पुत्री बेचेलाल से प्रेम प्रसंग…
लखनऊ 02 नवंबर। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंकने वाले नसीमुद्दीन सिद्दीकी विधान परिषद के सदस्य बने रहेंगे। उनकी सदस्यता रद्द किए जाने संबंधी बसपा की याचिका खारिज हो गयी है। साफ है कि यह फैसला बसपा के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। उल्लेखनीय है कि बसपा में मायावती के बाद बड़े नेताओं में शुमार होने वाले नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी ही नेता के खिलाफ ऑडियो क्लिप वायरल करते हुए उनपर वसूली का आरोप लगाया था। जिसके बाद इसी साल 10 मई को नसीमुद्दीन सिद्दीकी और उनके बेटे अफजल सिद्दीकी पर…
झुंझुनूं 02 नवंबर। बाहुबली और बाहुबली-2 जैसी सुपर हिट फिल्म देने वाले निर्देशक एसएस राजामौली झुंझुनूं के पिलानी आए। उन्होंने पिलानी के बिट्स में देश के सबसे बड़े मनोरंजन फेस्ट ओएसिस-2017 का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने विद्यार्थियों के साथ बातचीत भी की और उनके सवालों के जवाब दिए। देश के विभिन्न जगहों से आए करीब दो दर्जन से अधिक विद्यार्थियों ने उन्हें उनकी जिंदगी, सोच, बाहुबली और भविष्य के बारे में सवाल पूछे, जिनका हर एक का जवाब राजामौली ने दिया। इस मौके पर एक सवाल के जवाब में राजामौली ने कहा कि वे महाभारत पर फिल्म बनाएंगे,…
इंदौर 02 नवंबर। हमारे लिए अब न तो बिजली का बिल भरने का झंझट रहा हैं और न ही रात्रि में जागने की परेशानी। हम तो अब पूरी तरह से निश्चिंत हो गये हैं और जब भी जरूरत होगी मोटर चालू की और फसल में पानी देना शुरू कर देंगे। इंदौर जिले की तहसील सांवेर के ग्राम राजौदा निवासी किसान श्री लाखन सिंह ने बताया कि यह सब मुख्यमंत्री सोलर पम्प योजना के कारण संभव हुआ हैं। किसान लाखन सिंह ने बताया कि उनके लिए यह योजना वरदान से कम नहीं हैं। उन्होने बताया कि मेरे खेत पर पहले सिंचाई के लिए…








