लखनऊ। सूबे के विभिन्न बीएड कॉलेजों में मौजूदा समय में बीएड की करीब 40 हजार सीटें खाली रह गई है। इन सीटों को भरने के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय ने सभी कॉलेजों को एक नायाब फॉर्मूला दिया है। खाली सीटों को भरने के लिए सभी कॉलेजों को दस रुपए के स्टॉम्प पेपर पर यह लिखकर देना होगा कि उन्होंने 15 जुलाई तक सभी सीटों पर प्रोविजनल एडमिशन कर लिया था, साथ ही छात्रों की फीस भी निर्धारित तिथि तक जमा करा लिया गया था। लविवि के इस फॉर्मूले से उन कॉलेजों को काफी मदद मिल जाएगी। उन्होंने 15 जुलाई के बाद…
Author: Shagun
लखनऊ। राजधानी के ट्रांसपोर्टनगर स्थित आरटीओ कार्यालय में बनकर तैयार खड़ी सारथी भवन की इमारत समेत पांच परियोजनाओं का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को पांच कालिदास मार्ग स्थित अपने आवास से लोकार्पण करेंगे। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस के यात्रियों को वाटर एटीएम की सौगात देंगे। इन परियोजनाओं में किसी शहर को नया बस स्टेशन मिलेगा तो किसी शहर में स्थित बस स्टेशन के यात्रियों को वाई-फाई की सौगात। इसके अलावा महीनों से ट्रांसपोर्टनगर स्थित आरटीओ कार्यालय में बनकर तैयार खड़ी सारथी भवन की इमारत समेत लर्नर लाइसेंस के सारथी 4.0…
हापुड़। रक्षाबंधन से पहले पंचायती राज विभाग के अधिकारी और कर्मचारी ग्राम पंचायतों में सक्रिय हो गए हैं। वे ग्रमीणों को रक्षाबंधन पर अपनी बहन को शौचालय गिफ्ट करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। विभाग की ओर से ग्रामीणों के बीच सक्रियता बढ़ा दी गई है। उनके बीच ओडीएफ संध्या की जा रही है। रक्षा बंधन पर वे शौचालय गिफ्ट करते हैं तो एक अच्छी परम्परा शुरू होगी और स्वच्छता के प्रति लोगों का रूझान बढ़ेगा। ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की जा रही है कि शौचालय उनका सम्मान है। शौचालय उनका स्वास्थ्य है, शौचालय उनकी सम्पन्नता है। गरीबी…
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में समाज कार्य विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ रूपेश कुमार मडियांव के केशव नगर में पत्नी नेहा चौधरी व दो बच्चों के साथ रहते हैं। नेहा ने बताया कि पिछले दो माह से दीप्ति नारायण नाम की लड़की उसे अलग अलग नम्बरों से फ़ोन कर 50 लाख रुपये की मांग कर रही है। ऐसा नहीं करने पर मेरे साथ रेप कराने व दोनों बच्चों को जान से मारने की धमकी देती है। पीड़िता ने बताया कि पहले उन लोगों ने किसी की शरारत समझ के इसे अनदेखा कर दिया। लेकिन धमकी आना बंद नही हुई। जिसकी शिकायत…
नयी दिल्ली, रिलायंस जियो के 4जी फीचर फोन करने के बाद बाजार में मची उथल-पुथल के बीच कई मोबाइल कंपनियां इस साल के अंत तक सस्ते 4जी फीचर फोन बाजार में उतारने की योजना बना रही हैं। 4जी चिपसेट बनाने वाली कंपनी स्प्रेडटर्म कम्युनिकेशंस के राष्ट्र प्रमुख नीरज शर्मा ने कहा, ‘ ‘हम 4-5 कंपनियों के साथ बातचीत के दौर में है जो फोन पेश (स्प्रेडटर्म के चिपसेट पर) करने की योजना पर काम कर रही हैं। हमें उम्मीद है कि वह 2017 की चौथी तिमाही में अपना फोन बाजार में उतारेंगी। ‘ ‘ यही कंपनी रिलायंस के 4जी फीचर…
नई दिल्ली, निजी क्षेत्र की बीमा कंपनी एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस की कैंसर के इलाज की सुविधा देने वाले टर्म प्लान से स्वास्थ्य क्षेत्र में अपनी पेशकशों का विस्तार करने की है। कंपनी ने एक नयी टर्म बीमा पॉलिसी पेश की है जिसमें कैंसर के इलाज की सुविधा को जोडा गया है। कंपनी का कहना है कि आने वाले कुछ सालों में भारत कैंसर के मरीजों वाला दुनिया का दूसरा सबसे बडा देश बन जाएगा। यह बीमा पॉलिसी 6 वर्ष से लेकर 65 वर्ष की आयु वाले लोगों के लिए उपलब्ध है। इसकी परिपक्वता की अधिकतम अवस्था 75 वर्ष होगी। इसके…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आकाशवाणी पर अपने मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ में कल विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखेंगे। मन की बात की यह 34 वीं श्रृंखला होगी और सुबह 11 बजे आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ एम चैनलों (एफएम गोल्ड और एफएम रेनबो), स्थानीय रेडियो स्टेशन, विविध भारती स्टेशन और पांच सामुदायिक रेडियो स्टेशनों पर इसका प्रसारण किया जाएगा। महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आम जनता से सामाजिक, सांस्कृतिक और सामयिक मुद्दों पर अपने विचार साझा करते हैं। इसके लिए वह लोगों से सुझाव भी आमंत्रित करते हैं। ये सुझाव…
अभिनेता आमिर खान ने अपने प्रशंसकों और सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स से मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान देकर बाढ प्रभावित असम और गुजरात को मदद करने का आग्रह किया है। ‘थ्री इडियट्स ‘ के 52 वर्षीय अभिनेता ने ट्विटर पर एक वीडियो संदेश पोस्ट कर बाढ प्रभावितों की मदद के लिए एकसाथ आने का आग्रह किया। आमिर ने कहा, ‘ ‘गुजरात और असम के कुछ इलाके बुरी तरह बाढ से प्रभावित हुए हैं। लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड रहा है। कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। हम प्रकृति के सामने असहाय हैं लेकिन अपने भाइयों-बहनों…
गाले, 29 जुलाई खेल के हर विभाग में श्रीलंका को उन्नीस साबित करने वाली भारतीय टीम ने अपेक्षा के अनुरूप मेजबान श्रीलंका को पहले क्रिकेट टेस्ट में आज 304 रन से हराकर दो साल पहले इसी मैदान पर मिली शर्मनाक हार का बदला चुकता कर दिया । भारत ने इस श्रृंखला में 1.0 की बढत बना ली । रनों के मामले में विदेशी सरजमीं पर भारत की यह सबसे बडी जीत है । इससे पहले उसने 1986 में लीड्स में इंग्लैंड को 279 रन से हराया था । श्रीलंका के लिये रनों के अंतर से यह सबसे बडी हार थी…
मानसून के दौरान खाने-पीने में अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि इस समय हेपेटाइटिस का संक्रमण बढ़ जाता है. ऐसे समय में पीलिया की शिकायत भी बढ़ जाती है. “हेपेटाइटिस ए, आमतौर पर हेपेटाइटिस-ए से संक्रमित व्यक्ति के मल से प्रदूषित हुए खाने या द्रव्य का सेवन करने के बाद होता है, लेकिन यह जानलेवा नहीं है. इसकी वजह से लिवर में लंबी सूजन नहीं आती है. प्रदूषित पानी पीने या आसपास स्वच्छता न रखने वाले ज्यादातर लोग इस वायरस से संक्रमित हो जाते हैं.” “ऐसा ही हेपेटाइटिस-ई वायरस के साथ भी होता है. यह एक जलजनित रोग है. यह मुख्य…










