राजस्थान में इन दिनों विदेशी कॉलगर्ल्स के मामले सामने आ रहे हैं। कुछ दिन पहले कोटा में छह विदेशी युवतियां पकड़ी गई थीं। अब भीलवाडा में फिर तीन विदेशी युवतियां देह व्यापार में लिप्त पाई गई हैं। दोनों शहरों में पकड़ी गई युवतियां थाईलैंड की हैं और स्पा की आड़ में देह व्यापार से जुड़ी थीं।राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के कोतवाली थाना इलाके में एक स्पा करीब सवा साल से चल रहा था। पुलिस को यहां अनैतिक गतिविधियां होने की शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस ने यहां बोगस ग्राहक भेजकर तस्दीक कराई और छापा मारा। इस दौरान यहां थाईलैंड की…
Author: Shagun
जोधपुर फिल्म अभिनेता सलमान खान आज यहां जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश होकर आर्म्स एक्ट मामलें में 20 हजार रूपये की जमानत एवं इतनी ही राशि का मूचलका भरा। बहुचर्चित हिरण शिकार प्रकरण के आर्म्स एक्ट मामलें में न्यायाधीश सूर्य प्रकाश पारीक के समक्ष पेश हुए और जमानत एवं मूचलका भरने के बाद अदालत से बाहर आए और मुम्बई के लिए रवाना हो गए। इस मामले की अगली सुनवाई पांच अक्टूबर को होगी। उल्लेखनीय है कि इस मामले में निचली अदालत द्वारा सलमान को बरी करने के आदेश को राजस्थान सरकार ने जिला एवं सत्र न्यायालय में चुनौती दी…
इस्लामाबाद, पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी के मंत्रिमंडल ने आज शपथ ली और ख्वाजा आसिफ को विदेश मंत्री नियुक्त किया गया है। साल 2013 के बाद पाकिस्तान में पहली बार पूर्णकालिक विदेश मंत्री बना है। राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने यहां राष्ट्रपति भवन में मंत्रिमंडल के नए सदस्यों को शपथ दिलाई। 28 संघीय मंत्रियो और 18 राज्य मंत्रियो को शपथ दिलाई गई है। नए मंत्रिमंडल में बडी संख्या में पुराने चेहरों को स्थान दिया गया है लेकिन कुछ नए नेताओं को मंत्री और राज्य मंत्री के रूप में शामिल किया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और पंजाब के…
आगरा पुलिस ने अभी तक का सबसे बडा वाहन चोर गिरोह पकडा है। इसको एमबीए कर चुका युवक चला रहा था। गिरोह के पास से 100 बाइक और स्कूटी जब्त की गयी हैं। एसएसपी दिनेशचंद्र दुबे ने आज पत्रकार वार्ता में बताया कि वाहन चोर गिरोह का सरगना आशीष ने आगरा के हिंदुस्तान कॉलेज से 2016 में एमबीए किया था। इसके बाद से वह वाहन चोर गिरोह चला रहा था। आशीष रेकी करता था। इसके बाद बाइक और स्कूटी की चोरी की जाती थी। इस काम में गिरोह बहुत तेज था। मास्टर की से बाइक चोरी करने के बाद अपने…
कोलंबो, चेतेश्वर पुजारा (133)और अजिंक्या रहाणे(132) के जोरदार शतकों के बाद रविचंद्रन अश्विन(54) ,रिद्धिमान साहा (67) तथा रवींद्र जडेजा (नाबाद 70) के अर्धशतकों के दम पर भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को नौ विकेट पर 622 रन का विशाल स्कोर बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी। श्रीलंका ने इसके जवाब में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट खोकर 50 रन बना लिए। श्रीलंका अभी भारत के स्कोर से 572 रन पीछे है। श्रीलंका की पारी में गिरे दोनों आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने झटके। अश्विन ने श्रीलंकाई पारी का…
नयी दिल्ली, दिल्ली की एक अदालत ने मेधा पाटकर और केवीआईसी अध्यक्ष वीके सक्सेना की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ दायर मानहानि के मुकदमे की सुनवायी के दौरान नर्मदा बचाओ आंदोलन कार्यकर्ता मेधा पाटकर के बार-बार अनुपस्थित रहने पर उन पर 10,000 रपये का आज जुर्माना लगाया। मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट विक्रांत वैद्य ने मेधा को एक अंतिम अवसर देते हुए उन्हें चेतावनी दी कि यदि इस बार वह पेश होने में असफल रहती हैं तो सक्सेना के खिलाफ उनकी शिकायत रद्द कर दी जायेगी। मजिस्ट्रेट ने पूछा, ‘ ‘आप यह (मुकदमा) क्यों करना चाहती हैं जब आप अदालत ही नहीं आ…
हरिद्वार, यहां के पब्लिक स्कूल की के एक शिक्षक ने अंग्रेजी के टेस्ट में खराब प्रदर्शन करने वाली दो नाबालिग लडकियों की कक्षा के अंदर ही कपडे कथित रूप से उतरवा दिये। हरिद्वार के पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मणिकांत मिश्र ने आज यहां बताया कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना इस माह की एक तारीख को जिले के लंढौर क्षेत्र में स्थित एक निजी स्कूल में हुई। पीडितों के मातापिता ने इस संबंध में पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि अंग्रेजी के टेस्ट में खराब नम्बर आने पर शिक्षिका ने पहले कक्षा छह की इन दोनों छात्राओं को जमकर डांट…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान सरकार की वेबसाइट आज अज्ञात हैकरों द्वारा थोडी देर के लिए हैक करने और उसके वेब पेज पर राष्ट्रगान तथा स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं पोस्ट करने की खबर है। पाकिस्तान डॉट जीओवी डॉट पीके वेबसाइट पर भारतीय समयानुसार अपराह्न करीब तीन बजे ‘ ‘हैक्ड बाय एनईओ-एच4सीके3आर ‘ ‘ संदेश दिखाई दे रहा था। हैकरों ने तीन रंगों में अशोक चक्र के साथ भारत के स्वतंत्रता दिवस का संदेश पोस्ट किया था। संदेश में लिखा हुआ था, ‘ ’15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। ‘ ‘ इसके बाद पोस्ट किए गए संदेश में लिखा हुआ था, ‘ ‘मन में…
लखनऊ। सरकार द्वारा कौशल प्रशिक्षण और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को बढ़ावा देने के बावजूद उत्तर प्रदेश के निजी इन्जीनियरिंग कॉलेज छात्रों की कमी के कारण बंदी के कगार पर हैं। प्रदेश के प्रतिष्ठित एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल विश्वविद्यालय द्वारा संचालित 326 निजी कॉलेज ऐसे हैं जहां एक भी छात्र नहीं है। हालांकि, कॉलेजों की इस स्थिति का अध्यन किया जा रहा है। निजी क्षेत्र के इन्जीनियरिंग कॉलेजों में जहां एक भी छात्र नहीं हैं वहीं दूसरी ओर सरकार द्वारा संचालित कॉलेजों में 100 फीसदी सीटें भरी हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नए सत्र वर्ष 2017-18 के दौरान हुए नए छात्रों…
सहारनपुर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से निष्कासित एवं राष्ट्रीय बहुजन मोर्चा के अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने आज दावा किया कि बसपा प्रमुख मायावती और राष्ट्रीय महासचिव सतीश चन्द्र मिश्रा की गलत कार्यप्रणाली के चलते भगदड मची है। श्री सिद्दीकी ने यहॉ पत्रकारों से कहा कि बसपा के कई प्रमुख नेता उनके सम्पंर्क में है जो जल्दी ही पार्टी छोड देंगे। उन्होंने कहा कि मायावती की बसपा पर पकड ढीली हो गई है। वह विधानसभा चुनाव में हुई मिली करारी हार से अभी भी सदमे में हैं। बसपा में अभी और बिखराव होना तय है इससे कोई नहीं रोक सकता। उन्होने…








