Author: Shagun

लखनऊ। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि डेंगू एडीज एजीप्ट मच्छर से होता है, और यह मच्छर कई दिनों तक रखे हुए पांच एमएल पानी में भी पैदा हो जाते हैं, इसलिए कहीं भी पानी नहीं जमा होने देना चाहिये। इसके लिए जनपद में सर्वाधिकार देकर सीएमओ को नोडल अधिकारी बनाया गया है, सीएमओ किसी भी अधिकारी या कार्यालय में पानी जमा होने की स्थिति मिलने पर नोटिस दे सकता है और 24 घंटे में कार्रवाई न होने की दशा में सीएमओ द्वारा संबन्धित व्यक्ति या संस्थान पर आर्थिक जुर्माना भी लगाया जा सकता है। स्वास्थ्य मंत्री…

Read More

मुंबई,  फिल्म अभिनेत्री तापसी पन्नू ने अपनी आगामी फिल्म ‘ ‘जुडवा 2 ‘ ‘ के ज्यादात्तर हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है और अब वह सलमान खान के साथ एक दृश्य की शूटिंग करने पर अपना ध्यान दे रही है। ‘ ‘जुडवा 2 ‘ ‘ वर्ष 1997 की हिट फिल्म ‘ ‘जुडवा ‘ ‘ का सीक्वल है जिसमें सलमान दोहरी भूमिका में थे। फिल्म की दूसरी कडी में इस सुपरस्टार की भूमिका में अब वरण धवन नजर आएंगे। जब उनसे पूछा गया कि अब तक फिल्म का काम कहां तक पहुंचा है, तो इस पर पन्नू ने संवाददाताओं को…

Read More

मुंबई,  रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता पी वी सिंधू को कल रात यहां चैरिटी गाला पुरस्कार समारोह में मारूति सुजुकी वर्ष की सर्वश्रेष्ठ खिलाडी के पुरस्कार से नवाजा गया । ये पुरस्कार स्पोटर्स इलस्ट्रेटेड इंडिया मैगजीन ने शुरू किये हैं । सिंधू के कोच पुलेला गोपीचंद को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ कोच चुना गया जबकि फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह को लिविंग लीजैंड आफ द ईयर पुरस्कार दिया गया हालांकि पुरस्कार लेने वह मौजूद नहीं थे । युवा क्रिकेटर के एल राहुल को साल के गेमचेंजर का पुरस्कार दिया गया । बीजिंग ओलंपिक 2008 के स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा को…

Read More

रांची,  बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं चारा घोटाले के मुख्य आरोपी लालू प्रसाद यादव ने आज यहां आरोप लगाया कि उनके और उनके परिवार के खिलाफ सीबीआई की कार्वाई राजनीतिक विद्वेष से करायी जा रही है और उन्होंने कहा, ‘ ‘हम मिट्टी में मिल जायेंगे लेकिन बीजेपी एवं मोदी सरकार को हटा के दम लेंगे। ‘ ‘ यहां चारा घोटाले के डोरंडा कोषागार समेत दो कोषागारों से फर्जी ढंग से करोडों रपये निकालने के दो मामलों में विशेष सीबीआई अदालतों में पेशी के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए राजद अध्यक्ष लालू यादव ने आरोप लगाया कि उन्हें भाजपा और…

Read More

लखनऊ 7 जुलाई। शहर का प्रसिद्ध व लोगों की आस्था का केन्द्र श्री खाटू श्याम मन्दिर का वार्षिकोत्सव 9 जुलाई 2017 दिन रविवार को मन्दिर परिसर बीरबल साहनी मार्ग निशातगंज में धूमधाम से मनाया जायेगा। जिसकी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। यह जानकारी श्री श्याम परिवार लखनऊ की ओर से मन्दिर परिसर में शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि वार्षिकोत्सव से पूर्व 8 जुलाई दिन शनिवार रात्रि 8:00 बजे श्रद्धेय श्री नन्दकिशोर शर्मा ‘नन्दू भैया’ भजन संकीर्तन के माध्यम से वार्षिकोत्सव का आगाज करेंगे। उन्होंने बताया कि नन्दू भैया कई नये भजनों…

Read More

म्युजिक टीचर की करतूत, नाजुक अंगो में पहुंचायी चोट, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्जकर किया गिरफ्तार, पुलिस ने मामला माना संदिग्ध, प्रिंसिपल ने भी आरोपी को बताया बेकसूर लखनऊ। आशियाना में स्कूल गयी एक मासूम से म्युजिक टीचर ने छेड़खानी की। उसके नाजुक अंगो में चोट पहुंचायी। इसकी भनक परिजनों को तब लगी जब बच्ची घर पहुंची। परिजन उसे अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने मामला पुलिस का बताकर इलाज से इंकार कर दिया। तब पीड़ित परिवार थाने पहुंचा। उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। छानबीन की गयी तो मासूम ने खुद आरोपी टीचर को पहचाना। उसके…

Read More

लखनऊ। नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा पूरे देश में लागू किए गए माल एवं सेवा कर (जीएसटी) को जल्द ही उत्तर प्रदेश के विभिन्न उच्च शिक्षण संस्थानों के वाणिज्य और प्रबन्ध के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने गुरुवार को यहां बताया कि जीएसटी आर्थिक सुधार की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम है और आम जनता को इसके फायदों के बारे में बताए जाने के साथ-साथ इसे पाठ्यक्रम में भी शामिल करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जीएसटी का विषय वाणिज्य और प्रबन्ध के पाठ्यक्रम…

Read More

गुवाहाटी,  पूर्वाेत्तर में बाढ पीडतिों को मदद पहुंचाने के लिए दूरसंचार कंपनी वोडाफोन ने आज कहा कि वह ग्राहकों को आपातस्थिति में किसी से संपर्क करने के लिए 50 मिनट का मुफ्त टॉकटाईम दे रही है। वोडाफोन इंडिया की बिजनस प्रमुख असम एवं पूर्वाेत्तर निधि लौरिया ने कहा, ‘ ‘पूर्वाेत्तर में पूरी ताकत के साथ मानसून के मौजूद रहने से कई क्षेत्रों में बाढ आ गयी है। लोगों की मदद करने के लिए हम इस क्षेत्र में प्रभावित इलाकों में अपने सभी ग्राहकों को 50 मिनट के मुफ्त टॉकटाइम की पेशकश कर रहे हैं । ‘ ‘ उन्होंने कहा कि…

Read More

श्रीनगर, हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के इस हफ्ते के आखिर में एक साल पूरे होने के मद्देनजर जम्मू कश्मीर पुलिस ने इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को सभी सोशल मीडिया साइटों को आज रात 10 बजे से अगले आदेश तक ब्लॉक रखने या उनकी सेवाएं बंद रखने का निर्देश दिया है। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक मुनीर अहमद खान ने घाटी में विभिन्न इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को यह आदेश जारी किया। आदेश में कहा गया है, ‘ ‘राष्ट्र विरोधी तत्वों द्वारा इंटरनेट सेवाओं के दुरूपयोग की आशंका के मद्देनजर आपको सभी सोशल मीडिया साइट ब्लॉक करने का आदेश दिया…

Read More