Author: Shagun

लखनऊ। राजधानी में स्वाइन फ्लू (एचवन एनवन ) ने दो और नये रोगियों ने गिरफ्त में ले लिया है, इनमें गणेशगंज निवासी महिला रंजना तिवारी (63) मिडलैंड हास्पिटल में भर्ती है, जबकि दूसरा बलिया है जो कि इंदिरा नगर स्थित अपने रिस्तेदार के यहां आया था, और बुखार की वजह से हालत गंभीर हो गई, ट्रामा में भर्ती करा दिया गया, मंगलवार को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो गई। सीएमओ टीम द्वारा दोनो ही मरीजों और उनके संपर्क में रहने वालों को टैमी फ्लू दवा समेत बचाव के संबन्ध में जानकारी उपलब्ध करा दी गई है। सीएमओ डॉ.जे एस बाजपेई…

Read More

बोस्टन,  हाल में हुये एक अध्ययन में पाया गया है कि आॅस्टियोआॅर्थराइटिस के खतरे को बढाने और लंबाई घटाने से जुडे एक जीन ने हिम युग के दौर में इंसानों को जिंदा रहने में मदद की। अमेरिका में स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय और हार्वर्ड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने दिखाया कि जोडों से जुडी इस दर्द देने वाली बीमारी से जुडे होने के बावजूद इस आनुवांशिक प्रकार ने अफ्रीका से बाहर आये इंसानों को ठंडी उत्तरी जलवायु में जिंदा रहने में मदद की। कम से कम आधे यूरोपीय और एशियाई लोगों में यह आनुवांशिक प्रकार मिलता है जो अफ्रीकी आबादी में अपेक्षाकृत दुर्लभ…

Read More

लखनउ,  भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने आरटीआई में जानकारी दी है कि दो वर्ष में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में करीब 34.50 करोड रूपये खर्च किये गये। आरटीआई कार्यकर्ता डॉ नूतन ठाकुर ने आज जारी एक बयान में कहा कि आयुष मंत्रालय द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूचना में बताया है कि वर्ष 2015 तथा 2016 में उसके द्वारा अंर्ताष्ट्रीय योग दिवस पर कुल 34.50 करोड रपये खर्च किये गये थे। इनमे 16.40 करोड वर्ष 2015 तथा 18.10 करोड वर्ष रूपये 2016 में खर्च किये गए। उन्होंने बताया कि जन सूचना अधिकारी बनमाली नायक द्वारा उपलब्ध करायी सूचना में कहा गया…

Read More

अहमदाबाद,  गुजरात के विभिन्न हिस्सों मे कपडे की दुकानों के मालिकों ने वस्त्र पर पांच प्रतिशत जीएसटी लगाए जाने के खिलाफ अपनी अनिश्चितकालीन हडताल जारी रखने का आज फैसला किया। पुलिस ने एक दिन पहले ही सूरत में उनके एसोसिएशन के सदस्यों पर लाठी चार्ज किया था। अहमदाबाद के मसकटी बाजार में आज लगभग सन्नाटा पसरा रहा और कपडे की 25 से 30 हजार दुकानें बंद रहीं। उन्होंने सूरत में आंदोलनरत व्यापारियों के साथ पुलिस की ‘ ‘सख्ती ‘ ‘ के विरोध में दुकानें बंद रखीं। उन्होंने कहा कि दुकानें अनिश्चितकाल तक बंद रहेंगी, जब तक कि सरकार जीएसटी के…

Read More

गढ़चिरौली, महाराष्ट्र। जिले के चंद्रपुर में चलती बस में शारीरिक संबंध बनाने वाले बीजेपी नेता के खिलाफ रेप का केस दर्ज हो गया है। मामले का खुलासा बस में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज सामने आने के बाद हुआ था। शारीरिक संबंध बनाने का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। युवती ने आरोप लगाया कि बीजेपी नेता ने नौकरी और शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया है। वीडियो में स्थानीय बीजेपी नेता रविन्द्र बावनथड़े बस में एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में दिख रहे हैं। खास बात यह है कि बीजेपी नेता बस की…

Read More

इंडियन क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह इन दिनों टीम इंडिया के नए स्टार बॉलर बनकर उभरे हैं। हाल ही में वे  टी-20 रैंकिंग में दुनिया के नंबर 2 बॉलर बन गए हैं। एक तरफ उनकी प्रोफेनल लाइफ काफी अच्छी चल रही है, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ में सबकुछ ठीक नहीं है। उनके दादाजी इन दिनों काफी बुरी स्थिति में दिन गुजार रहे हैं और आॅटो रिक्शा आॅटो रिक्शा चलाकर परिवार पाल रहे जसप्रीत बुमराह के दादाजी संतोक सिंह बुमराह की उम्र करीब 84 साल है, जो कुछ साल पहले तक अहमदाबाद में रहते थे।। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक वक्त पर वहां…

Read More

देहरादून,  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने महिला क्रिकेट विश्वकप के मुकाबले में पाकिस्तान को हराने वाली भारतीय टीम में शामिल उत्तराखंड की एकता बिष्ट और मानसी जोशी को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने अल्मोडा की रहने वाली एकता और उत्तरकाशी की मानसी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनकी माताओं से फोन पर भी बातचीत की और उनकी बेटियों द्वारा किये गये शानदार प्रदर्शन के लिये उन्हें भी बधाई दी। मुख्यमंत्री ने यहां जारी विज्ञप्ति में शुभकामनायें देते हुए कहा, ‘ ‘इन दोनों खिलाडयिों ने राष्ट्रीय और अतंराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रौशन किया है। ‘ ‘…

Read More

नयी दिल्ली,  आम आदमी पार्टी के बागी विधायक कपिल मिश्रा को आज दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान बाहर निकाल दिया गया। मई महीने से अब तक मिश्रा को तीसरी बार सदन से बाहर निकाला गया है। मिश्रा ने अपने एक पत्र पर कोई कार्वाई नहीं करने पर विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल को ‘धृतराष्ट्र ‘ कहा जिसके बाद स्पीकर ने उन्हें सदन से बाहर निकालने का आदेश दिया। आप सरकार से बर्खास्त किये गये मिश्रा ने विधानसभा अध्यक्ष से कहा, ‘ ‘आप धृतराष्ट्र की तरह मेरा पत्र दबाकर क्यों बैठे हैं? ‘ ‘ उन्होंने पिछले सप्ताह विधानसभा अध्यक्ष…

Read More

औरतों-बच्चियों का बाजार सजता था, गुलाम बनाने के लिए लगती थी बोलियां गैर-मुस्लिम महिलाओं के साथ बलात्कार को आईएस मानता है खुदा की इबादत बगदाद। उत्तरी इराक में कुर्दिश सीमा के पास के छोटा सा गांव है, लालिश। यह गांव इतना पवित्र माना जाता है कि यहां कोई चप्पल तक नहीं पहनता, लोग घर-बाहर हर जगह नंगे पांव ही चलते हैं। इराक में रहने वाले अल्पसंख्यक यजिद समुदाय के लिए इस गांव की बहुत अहमियत है। गांव के बीचोबीच एक गुफा के पास छोटा सा बेहद पवित्र माना जाने वाला तालाब है। यजिदी समुदाय में चाहे बच्चे का जन्म हो,…

Read More

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी(आप) ने राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार को समर्थन देने का फैसला किया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार आप का मानना है कि भारतीय जनता पार्टी के साथ सैद्धांतिक मतभेद होने के कारण श्रीमती कुमार को समर्थन देने के अलावा उसके पास और कोई विकल्प नहीं है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली और पंजाब के अपने विधायकों की यहां हुई बैठक में श्रीमती कुमार को समर्थन देने का फैसला किया। राष्ट्रपति पद के लिए जहां कांग्रेस नीत विपक्ष श्रीमती कुमार को समर्थन दे रहा है वहीं रामनाथ कोंिवद को भाजपा नीत राष्ट्रीय…

Read More