Author: Shagun

अमेरिकन थिंकर रिपोर्ट में पाक को ‘गैर-भरोसेमंद’ करार, ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इस्लामाबाद में मांगों की सूची सौंपी, ट्रंप ने अपना प्रतिनिधिमंडल रद्द कर दिया वॉशिंगटन/इस्लामाबाद : अमेरिका और पाकिस्तान के रिश्तों पर एक चौंकाने वाली रिपोर्ट ने सनसनी मचा दी है। अमेरिकन थिंकर में प्रकाशित रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि पाकिस्तान अमेरिका के लिए भरोसेमंद साथी नहीं, बल्कि एक “समस्या पैदा करने वाला” देश है। राजनीतिक, आर्थिक और सैन्य सहयोग के बावजूद पाकिस्तान बार-बार अमेरिका के हितों के खिलाफ काम करता रहा है। रिपोर्ट में सिफारिश की गई है कि अमेरिका पाकिस्तान को दिए गए…

Read More

एक बार युद्ध की आग भड़क जाए तो भरोसे की दीवारें टूटना स्वाभाविक है, लेकिन अमेरिका और ईरान के बीच यह संकट अब एक जटिल बिसात बन चुका है, जिसमें हर कदम पर नई उलझनें जुड़ रही हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा एकतरफा युद्ध-विराम की घोषणा के मात्र पांच दिन बाद शांति वार्ता के दूसरे चरण का टल जाना इसी गहरे अविश्वास का परिणाम है। इस उठापटक के केंद्र में दो बड़े मुद्दे हैं। पहला यह कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम, जो तीन दशक पुराना विवाद है और बार-बार वार्ताओं में उछलता रहा है। दूसरा- लगभग दो महीने पहले शुरू…

Read More

85 साल का गड़रिया बना प्रकृति का सच्चा योद्धा! : कर्नाटक के मांड्या जिले के डासना डोडी गांव का कलमाने कामेगौड़ा ने भेड़ चराते चराते बदला पूरा इलाका, बिना सरकारी मदद के रचा जल-जीवन का चमत्कार कर्नाटक के मांड्या जिले में डासना डोडी नाम का एक छोटा सा गांव। यहां रहते हैं 85 वर्षीय कलमाने कामेगौड़ा – एक साधारण गड़रिया, जिनकी जिंदगी ने दिखा दिया कि असली महानता चुपके-चुपके किए गए काम में छुपी होती है। पिछले 40 साल से यह बुजुर्ग रोज पहाड़ी पर भेड़ चराते थे। वहां जानवरों को पानी की तंगी देखकर उनका दिल पसीज गया। फिर…

Read More

स्काईरूट एयरोस्पेस का विक्रम-1 बना देश का पहला निजी कक्षीय रॉकेट, तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी ने दिखाई हरी झंडी मुंबई/हैदराबाद : भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र में एक नया अध्याय शुरू हो गया है। हैदराबाद की स्काईरूट एयरोस्पेस द्वारा विकसित देश का पहला निजी कक्षीय रॉकेट ‘विक्रम-1’ अब प्रक्षेपण के लिए तैयार है। रॉकेट को औपचारिक रूप से श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र की ओर रवाना कर दिया गया। इस ऐतिहासिक मौके पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने कंपनी के हैदराबाद स्थित मैक्स-क्यू कैंपस से रॉकेट को हरी झंडी दिखाई। मुख्यमंत्री ने रॉकेट के स्पेस-रेडी पेलोड फेयरिंग…

Read More

‘द लाइफ स्किल कॉल्ड सेल्स: फ्रॉम प्लेग्राउंड टू पेचेक’ को मुंबई में किया अनावरण, संवाद और रिश्तों पर जोर मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में नितीन ढबू की नई किताब ‘द लाइफ स्किल कॉल्ड सेल्स: फ्रॉम प्लेग्राउंड टू पेचेक’ का विमोचन किया। यह सिर्फ एक किताब का लॉन्च नहीं, बल्कि ‘सेल्स’ को लेकर समाज में बनी गलत धारणा को बदलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। ‘ज़ी 24 तास’ के मुख्य संपादक कमलेश सुतार की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री फडणवीस ने पुस्तक को जीवन कौशल के रूप में स्वीकार…

Read More

आर्किटेक्ट प्रीति पथिरेड्डी का ब्रांड बन रहा हैंडलूम का मजबूत सहारा, जामदानी, इकत और मंगलगिरी को दैनिक जीवन में जगह दे रहा हैदराबाद (तेलंगाना) : पीढ़ियों से चली आ रही भारतीय हथकरघा की कला अब संग्रहालयों और खास मौकों तक सिमटने को मजबूर थी। कारीगरों की आजीविका अनिश्चित हो रही थी और उनका पारंपरिक ज्ञान विलुप्त होने की कगार पर पहुंच गया था। इसी चुनौती को संबोधित करते हुए ‘द इंडियन पीकॉक’ ब्रांड इन कारीगरों की कहानी को वापस उनकी अपनी जमीन पर ला रहा है। ब्रांड का मकसद साफ है – हथकरघा को ‘एथनिक वियर’ के ठप्पे से बाहर…

Read More

लखनऊ में बैंक ऑफ बड़ौदा रिटायर्ड ऑफिसर्स एसोसिएशन (BOBROA) ने किया आयोजन, 60 साल से लेखन में समर्पित अंशुमान खरे को किया सम्मानित लखनऊ : बच्चों के मनोरंजन और नैतिक शिक्षा के लिए लिखा गया अंशुमान खरे का लोकप्रिय रेडियो नाटक “गुड़िया का ब्याह” अब पुस्तक रूप में आ गया है। बैंक ऑफ बड़ौदा रिटायर्ड ऑफिसर्स एसोसिएशन (BOBROA) द्वारा लखनऊ में आयोजित एक भव्य समारोह में इस पुस्तक का विमोचन किया गया। विमोचन करते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा के महाप्रबंधक (सेवानिवृत्त) श्री के.आर. कनौजिया ने कहा, “अंशुमान खरे पिछले लगभग ६० वर्षों से निरंतर लेखन के प्रति समर्पित हैं। उन्होंने…

Read More

हैदराबाद, तेलंगाना, भारत पीढ़ियों से इस कला में माहिर भारतीय हैंडलूम (हथकरघा) बुनकरों को उन्हीं की अपनी कहानी से बाहर किया जा रहा था। उनके द्वारा बनाए गए कपड़े या तो संग्रहालयों तक सीमित रह गए या उन पर केवल “एथनिक वियर” (ethnic wear) का ठप्पा लगा दिया गया। इस बीच उनकी आजीविका अनिश्चित होती गई और उनका ज्ञान धीरे-धीरे विलुप्त होने की कगार पर पहुंच गया। इंडियन पीकॉक’ के हर परिधान के पीछे हैं इन कारीगरों के हाथ ऐसा इसलिए नहीं है कि इस शिल्प (craft) का कोई मूल्य नहीं बचा, बल्कि इसलिए है क्योंकि करघे (loom) से लेकर…

Read More

असंवेदनशीलता की पराकाष्ठा! कटिहार (बिहार) : सरकारी तंत्र की निष्ठुरता की तस्वीर एक बार फिर सामने आई है। बीमार होने के बावजूद आंगनबाड़ी सेविका को अपनी बीमारी का “सबूत” देने के लिए हाथ में ड्रिप चढ़ाकर केंद्र पहुंचना पड़ा। अधिकारी को यकीन नहीं हुआ, तो पति के कंधे का सहारा लेकर कांपते हुए कदमों से हाजिर हुई सेविका। वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर आक्रोश इस दर्दनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सेविका की हालत देखकर किसी का भी दिल पिघल जाए। बीमारी के बावजूद ड्यूटी से समझौता न करने वाली इस महिला…

Read More

होमगार्ड परीक्षा में अभूतपूर्व सुरक्षा : योगी सरकार का सख्त एक्शन लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा कल से शुरू हो रही है। 41,424 पदों के लिए 25.32 लाख से अधिक अभ्यर्थी 25, 26 और 27 अप्रैल को प्रदेश के 1053 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा देंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश पर पुलिस भर्ती बोर्ड ने नकलविहीन और पूरी तरह पारदर्शी परीक्षा के लिए अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की है। हर 240 अभ्यर्थी पर एक निरीक्षक/उप-निरीक्षक प्रत्येक जिले में अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के नोडल अधिकारी नियुक्त। सभी केंद्रों पर सघन चेकिंग: हैंड हेल्ड मेटल…

Read More