बांदा । जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र के पचोखर गांव के पास गुरूवार तड़के अवैध बालू भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से उसमें दबकर चालक की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार नरैनी क्षेत्र के राजापुर गांव के घाटके बागै नदी से अवैध रूप से बालू ढो रही एक ट्रैक्टर-ट्राली तड़के करीब छह बजे पचोखर गांव के पास सड़क किनारे मोड़ में पलट गयी, जिसमें दबकर ट्रैक्टर चालक रामलखन (28) की मौत हो गई और ट्रैक्टर मालिक का बेटा कूद कर भाग गया। पुलिस ने चालक के परजनों को सूचित कर शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा। बताया जाता है कि ‘ट्रैक्टर एक नेता के रिश्तेदार का है, जिसे बालू खनन में देहाड़ी मजदूरी पर मृतक चला रहा था। पिछले साल अवैध बालू खनन करते वक्त मृतक के छोटे भाई बबलू (25) की भी ट्रैक्टर में दबने से मौत हो चुकी है।







