Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    बाल दिवस पर बच्चों की शिक्षा और उनके भविष्य की खोखली चिंता?

    By November 12, 2017Updated:November 12, 2017 Hot issue 1 Comment2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 768

    सौरभ श्रीवास्तव

    जब भी बालदिवस आता है, सरकारें और बच्चों के लिए काम करने वाली संस्थाएं बच्चों का बचपन लौटाने का दम भरती हैं। कुछ अभिभावक भी आत्मालोचन करते हैं। पर हकीकत यह है कि गांव हो या शहर, हर जगह बच्चों पर शिक्षा-व्यवस्था और उनके भविष्य की चिंताओं की भयावह छाया मंडराती रहती है। यह एक यातनादायी स्थिति है। बेशक संचार माध्यमों और सूचना तकनीक के तेजी से विकास के चलते बच्चों के सामने दुनिया हथेली पर रखी वस्तु की तरह हो गई है, पर इसने उनके जीवन में दुश्वारियां भी कम नहीं पैदा की हैं।

    बच्चों को शिक्षा चाहिए, संस्कार चाहिए, स्वास्थ्य चाहिए, अच्छा वातावरण और परिवेश चाहिए, लेकिन इन सबके ऊपर उन्हें उनका बचपन चाहिए। कल जब वे बड़े होंगे तो बचपन को किस प्रकार याद करेंगे? उनकी स्मृति हमारी पीढ़ी के बचपन की स्मृति से कितनी भिन्न होगी! उसमें न अमराइयां होंगी, न कोयल की कूकें, न ताल-तलैया होंगी न खेल के मैदान में तितलियों के पीछे कुलाचें भरती संगी-साथियों की टोली। शहरों में तो बरामदों और बालकनियों में सिमट आया है खेल का मैदान। जमीन महंगी है।

    खुले मैदान पार्कों या स्टेडियमों में तब्दील हो रहे हैं, या वहां अट्टालिकाएं खड़ी हो रही हैं। ज्यादातर स्कूलों में उनके लिए खेलने की जगह या तो नहीं है, या अपर्याप्त है। हो भी क्यों, उनका तो खेल का समय पढ़ाई-कोचिंग और ‘प्रोजेक्ट वर्क’ में सोखा जा रहा है। हंसना-खेलना बच्चों का सबसे बुनियादी हक है और इसी बदौलत हमारी दुनिया फिर भी रहने लायक बची है, लेकिन इसकी भी वंचना! बच्चे यह सब झेलते बड़े हो रहे हैं और फिर भी हंस रहे हैं, क्योंकि रोना-पछताना नहीं बन पाता उनका स्थायी भाव। वे जब भी देखेंगे, तो चाव और दिलचस्पी के साथ ही देखेंगे दुनिया के रंग, चाहे उन पर हमारी उम्मीदों और दमित आकांक्षाओं का कितना भी भार क्यों न हो! बच्चों की दुनिया का बड़ों की दुनिया में मिल जाना, पूरी तरह समाहित हो जाना एक दुर्घटना है जिसकी परिस्थिति वर्तमान सभ्यता ने तैयार ही है, जो किलकारियों को अट्टहासों में बदलने पर अमादा है।

    #14November Baal Divas

    Keep Reading

    Children will get introduced to the world of personal care through play.

    खेल-खेल में पर्सनल केयर की दुनिया से रूबरू होंगे बच्चे

    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    अनशन की जिद छोड़ें, सिस्टम बदलने के लिए लम्बा संघर्ष करें

    Ethanol Blending Controversy: Public Concern vs. Government Agenda

    एथनॉल ब्लेंडिंग विवाद: जनता की चिंता vs सरकार का एजेंडा

    paper leak

    पेपर लीक : कब तक ली जाएगी युवाओं के धैर्य की परीक्षा?

    Kids to become RJs and take the mic! Big FM's magical radio station launches at KidZania.

    बच्चे बनेंगे आरजे, संभालेंगे माइक! किड्ज़ेनिया में शुरू हुआ बिग एफएम का जादुई रेडियो स्टेशन

    तपती रातें और झुलसाती गर्मी: स्वास्थ्य संकट की नई चेतावनी

    1 Comment

    1. Stevcady on February 16, 2020 6:09 pm

      Farmaco Levitra Generico http://cheapcialisir.com – Cialis Viagra Cialis Eu Cialis Cephalexin Online With Next Day Shipping

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A spectacular coming-together of Ranbir, Alia, and Vicky in Bhansali's grand world.

    भंसाली की भव्य दुनिया में रणबीर-आलिया-विक्की का धमाकेदार संगम

    September 6, 2026
    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    September 6, 2026
    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    September 6, 2026
    Former MLA Surendra Singh foiled an attempt to kidnap a young woman on NH-31.

    पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने NH-31 पर युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम की

    September 6, 2026
    Bollywood’s ‘Dabangg’ Divas in Khaki

    खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ

    September 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading