क्या आप बाबा के चमत्कार नहीं जानना चाहेंगे एक बार की बात है बाबाजी ने केहर सिंह जी को अपने हृदय से चिपटा कर तथा उनके सिर में 6 -7 बार हाथ मलते हुए हाथ फेर कर उनकी जुबान का कैंसर ठीक कर दिया था तथा एक बार उनके पावों के ‘वरम’ ( खाल के नीचे खून के पानी हो जाने के कारण सूज जाना) को केवल अपनी एक उंगली को एक स्थान पर दबा कर ही ठीक कर दिया ।
उनके लड़के की आँख में चश्मे पर चोट पड़ने के कारण टूट जाने से जो काँच के बीस बाईस टुकड़े घुस कर उसको अंधा बना चुके थे, तथा जिस के इलाज में बड़े बड़े डाक्टर फेल हो गये थे, उसे भी बाबाजी ने ‘ज्योति’ दे दी । केवल उसकी हथेली में एक स्थान को अपनी उँगली से दबा कर और अनेकों लोगों को केवल फूल भेज कर उनके रोग ठीक कर दिया। – जय हनुमान






