Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 24
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»राजनीति

    वाघेला ने पद्मावती की रिलीज से पहले स्क्रीनिंग कराने की मांग की, हिंसक प्रदर्शन की धमकी दी

    ShagunBy ShagunOctober 25, 2017 राजनीति No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 699

    अहमदाबाद, 25 अक्तूबर : पूर्व कांग्रेस नेता शंकरसिंह वाघेला ने आगामी फिल्म पद्मावती की रिलील से पहले हिंदू एवं क्षत्रिय समुदाय के नेताओं के लिए स्क्रीनिंग कराने की मांग की ताकि वह यह देख सकें कि क्या फिल्म में तथ्यों से छेडछाड की गयी है और स्क्रीनिंग ना कराने पर हिंसक प्रदर्शनों की धमकी दी।
    क्षत्रिय समुदाय के नेता ने यहां संवाददाताओं से कहा, फिल्म के एक दिसंबर को रिलीज होने की उम्मीद है जिसे देखते हुए मैं चाहता हूं कि भंसाली (फिल्म के निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली) पहले इसे हिंदुओं और साथ ही क्षत्रिय नेताओं को दिखाएं क्योंकि लोगों को शक है कि इसमें तथ्यों को छेडछाड कर पेश किया गया है।
    दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर जैसे कलाकरों से सजी फिल्म एक दिसंबर को रिलीज होगी।
    वाघेला ने कहा कि किसी को भी सस्ता प्रचार हासिल करने के लिए ऐतिहासिक तथ्यों से छेडछाड कर उन्हें अपनी मर्जी के मुताबिक पेश करने की मंजूरी नहीं दी जा सकती।
    गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, अगर फिल्म प्री-स्क्रीनिंग के बिना रिलीज होती है तो गुजरात में हिंसक विरोध प्रदर्शन होंगे और कानून व्यवस्था नियंत्रण से बाहर जा सकती है। अगर लोगों ने कानून अपने हाथों में ले लिए तो उसके लिए मैं सिनेमाघर मालिकों से पहले ही माफी मांगता हूं।

    Shagun

    Keep Reading

    Network goes missing at Akhilesh Yadav's rally: SP levels major allegation against BJP; politics heats up in CM Yogi's stronghold

    अखिलेश यादव की रैली में नेटवर्क गायब: सपा ने भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप, सीएम योगी के गढ़ में गरमाई सियासत

    Teachers take to the streets demanding old pension scheme and promotions: Massive protest held at the BSA office in Lucknow

    पुरानी पेंशन और पदोन्नति के लिए सड़क पर उतरे शिक्षक: लखनऊ में बीएसए कार्यालय पर जोरदार धरना-प्रदर्शन

    Akhilesh Yadav’s Ram Mandir visit: Will it increase political difficulties for Rahul Gandhi?

    अखिलेश यादव का राम मंदिर दौरा: क्या राहुल गांधी के लिए बढ़ाएगा राजनीतिक मुश्किलें?

    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    योगी सरकार का दीपावली तोहफा: राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63% हुआ

    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    सूर्यकुमार यादव की बेटी ने पीएम मोदी से मुलाकात में जीता दिल, सहज अंदाज की हो रही चर्चा

    Candidates for the 68,500-teacher recruitment protest at the minister's residence; express frustration over the lack of dialogue.

    68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का मंत्री आवास पर प्रदर्शन, वार्ता नहीं होने से नाराजगी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A unique blend of love, reincarnation, and terror: Gehana Vasisth’s 'Saga of Love' released on Hungama OTT

    प्यार, पुनर्जन्म और खौफ का अनोखा संगम: गहना वशिष्ठ की ‘सागा ऑफ लव’ हंगामा ओटीटी पर रिलीज

    November 23, 2026

    भटकती भीड़ की दिशा बदले तो भारत की दशा बदले!

    November 23, 2026
    A grand stage for talent: ‘Lyceum TV’ OTT platform launched in Lucknow

    हुनर को मिलेगा बड़ा मंच, लखनऊ में ‘लायसियम टीवी’ OTT प्लेटफॉर्म लॉन्च

    November 23, 2026
    Taiwanese company to invest ₹1,141 crore in UP; 1,200 youths to get employment

    यूपी में ₹1,141 करोड़ निवेश करेगी ताइवानी कंपनी, 1,200 युवाओं को मिलेगा रोजगार

    November 23, 2026
    Manoj Bajpayee gives a sharp retort to trolls, stands up for artists

    मनोज बाजपेयी ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, कलाकारों के पक्ष में खड़े हुए

    November 23, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading