हरदोई, 26 अक्टूबर, 2020: बहुजन समाज सामाजिक परिवर्तन की करवट बदलने लगा है इसी क्रम में गांव गांव में घर घर जाकर लक्ष्य की महिला कमांडर बहुजन समाज के लोगों को शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद कर जागरूक कर रही हैं उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लक्ष्य की अच्छी पकड़ देखी जा सकती है। जिसमें लक्ष्य संगठन के कार्यों से प्रभावित महिलाओं के साथ साथ समाज के युवा भी लगातार जुड़ रहे हैं।
बता दें कि लक्ष्य युथ कमांडर ए के आनंद ने अपनी छोटी बहन की शादी के अवसर पर जिला हरदोई तहसील संडीला के अपने गांव मढ़िया में शादी के समारोह को महापुरुषों का पंडाल ही बना डाला और जिसमें बहुजन समाज में जन्मे महापुरुषों के कार्यों को गाथा गायी जा रहा थी। समाज में इस प्रकार के सकारात्मक बदलाव से बहुजन समाज अपने सामाजिक परिवर्तन की ओर बढ़ रहा है।
इस कार्यक्रम में लक्ष्य कमांडर विजय लक्ष्मी गौतम, रेखा आर्या, संघमित्रा गौतम, मुन्नी बौद्ध, एडवोकेट लक्ष्मी गौतम, नीलम चौधरी, राजकुमारी कौशल,कंचन नैना, कुलदीप बौद्ध व विनय प्रेम आदि ने हिस्सा लिया।







