बाराबंकी, 27 मार्च, 2021: उप्र एहसास फ़ूड बैंक की बाराबंकी इकाई द्वारा राम सनेहीघाट तहसील क्षेत्र के बेसहारा व जरूरतमंद, 70 बच्चो को 42वें माह का राशन बनीकोडर ब्लॉक परिसर मे शनिवार को रामसनेही घाट के तहसीलदार दयाशंकर त्रिपाठी एवं प्रेस क्लब के अध्यक्ष रामबाबू मिश्र, खण्ड विकास अधिकारी डॉ आदित्य तिवारी, चाइल्ड लाइन के निदेशक रत्नेश कुमार के कर कमलों से वितरित कराया गया।
इस अवसर पर तहसीलदार श्री त्रिपाठी ने बच्चों को होली की शुभकामनाएं दी और कहा कि जरूरतमंद की समय पर मदद करने का कार्य ईश्वरीय होता है।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि व्यक्ति को परमार्थ के लिए अन्न दान करना चाहिए, दान से धन धान्य में बढ़ोतरी होती है। इस कार्य मे एहसास की शचि सिंह और रत्नेश कुमार को धन्यवाद दिया। रामबाबू मिश्रा ने कहा कि नारायण पूजा करनी हो तो जरूरतमंद व भूखे लोगों को भोजन करायें, यही सबसे बड़ी नारायण पूजा है।
बैंक के सेवानिवृत्त अधिकारी जेएल भास्कर ने बच्चों को होली की शुभकामनाएं दिया और लोगों से अपील किया कि जरूरतमन्दों की भोजन व कपड़ों की मदद के लिए दान करें। चाइल्ड लाइन निदेशक व फ़ूड बैंक के संयोजक रत्नेश कुमार ने बच्चों की पढ़ाई की समीक्षा की और कोविड-19 से बचने के लिए सावधानियां बताया। श्री कुमार ने अन्नपूर्णा टीम के दानदाताओं को धन्यवाद दिया।
प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष अमर बहादुर सिंह ने कहा कि खुशियां बढ़ानी हो तो दूसरों को खुशी बांटे, जो खुशी और आत्म संतुष्टि खुशी बांटने और दूसरों की मदद करने में मिलती है वह और कहीं नही मिलेगी। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार राकेश श्रीवास्तव, हरिशंकर तिवारी ने बच्चों को राशन किट वितरित किया और शुभकामनाएं दी।
रत्नेश कुमार ने बताया कि इस बार राशन व्यवस्था कराने में डॉ शचि सिंह, सुश्री विनोद कुमारी कुरील, श्री राजाराम आर्य जे एल भास्कर, पूर्व प्रमुख चद्रशेखर वर्मा का विशेष योगदान रहा है, इन्हें हम धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। इस मौके पर चाइल्ड लाइन टीम लीडर अवधेश कुमार, सदस्य राम कैलाश, अखिलेश कुमार, अंजली जायसवाल, वंदना देवी आदि लोगो द्वारा मुख्य रूप से राशन वितरित कराने में योगदान दिया।







