Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर»Education

    लोकसभा में उठा BBAU के भ्रस्टचार का मुद्दा

    By December 19, 2017Updated:December 21, 2017 Education No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 816

    माननीया सांसद मिश्रिख डा. अन्जू बाला ने छात्रों के हित में पहली बार लोकसभा में उठाया BBAU में व्याप्त भ्रष्टाचार का मुद्दा

    नई दिल्ली 19 दिसम्बर। प्रश्नकाल के दौरान सोमवार को पहली बार लोकसभा में बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय, लखनऊ में व्याप्त भ्रष्टाचार, अनियमितताओं व अनुसूचित जाति /जनजाति के छात्रों के ऊपर हो रहे अत्याचार के खिलाफ का मुद्दा उठा जिसे माननीया सांसद मिश्रिख डा. अन्जू बाला ने उठाया और भारत सरकार मानव संसाधन विकास मंत्रालय (उच्चतर शिक्षा विभाग) के अंतर्गत केंद्रीय विश्वविद्यालयों की लेखापरीक्षा से सम्बंधित विषय में जानकारी मांगी, बताया जाता है जो जानकारी उन्हें उपलब्ध कराइ गयी उससे माननीया सांसद महोदया बिलकुल भी संतुस्ट नहीं है। जिससे एक बार फिर विवि में राजनीति गरमा गयी।

    बताते चले कि BBAU में आंतरिक राजनीति के चलते यहाँ के दलित छात्रों के खिलाफ सामाजिक भेदभाव, अनियमितता और भ्रष्टाचार चरम पर है यही कारण है कि विवि भी जेएनयू की राह पर आंदोलित हो गया और आये दिन यहाँ के मुद्दे अख़बारों और सोशल साइट्स पर छाए रहते है मामले को तूल पकड़ता देख सवाल उठने लगे, जब इसी विषय में मिश्रिख की सांसद डा. अन्जू बाला ने भारत सरकार मानव संसाधन विकास मंत्रालय (उच्चतर शिक्षा विभाग ) के अंतर्गत केंद्रीय विश्वविद्यालयों की लेखापरीक्षा के विषय में जानकारी मांगी तो BBAU में चर्चा और तेज हो गई। फिलहाल MHRD ने जो जवाब उपलब्ध कराया है उससे सांसद महोदय बिलबुल भी संतुस्ट नहीं है।

    छात्रों का कहना है कि जवाब में MHRD ने बिल्कुल भी सन्तोषजनक नही दिया। मंत्रालय ने गोल -गोल बातों में घुमाकर तथ्यपूरक सवालों के जवाबों को अलग ही दिशा देने की कोशिश की। जबकि सभी जानते है कि विवि में एक हिटलरशाही माहौल है। जहां न्यायसंगत कोई कार्य नही किया जा रहा है।

    जो सवाल लोकसभा में पूछे गए?

    • क्या सरकार को बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय, लखनऊ के कुलपति द्वारा नियुक्क्तीओं में किये गये भ्रष्टाचार की शिकायतें प्राप्त हुयी है और यदि हाँ, तो तत्सम्बन्धी ब्यौरा क्या है तथा इस सम्बन्ध में सरकार द्वारा क्या कार्यवाई कि गई है?
    • क्या सरकार ने बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय, लखनऊ सहित 10 केंद्रीय विश्विद्द्यालयों के कार्यकरण के सम्बन्ध में प्राप्त शिकायतों के बारे में उनकी लेखापरीक्षा कराने के लिए विवि में अनुदान आयोग को निर्देश दिया है और यदि हाँ, तो तत्सम्बन्धी ब्यौरा क्या है?
    • क्या बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में संग्राहलय को पूरा कर लिया गया है और यदि हाँ, तो तत्सम्बन्धी ब्यौरा क्या है और
    • क्या सरकार को बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय के अनुसूचित जाति /अनु. जनजाति के कर्मचारियों पर अत्याचार के सम्बन्ध में शिकायतें प्राप्त हुयी है और यदि हाँ, तो तत्सम्बन्धी ब्यौरा क्या है? तथा सरकार कि इस पर क्या प्रतिक्रिया है?

    मुझे तो पर्सनली टारगेट किया कुलपति ने: सुनीता चंद्रा

    जातिवाद और भ्रस्टाचार हावी है BBAU में

    लखनऊ 19 दिसम्बर। बात अगस्त 2016 की है जब BBAU के कमल जैसवार (बोर्ड ऑफ़ मैनेजमेंट के मेंबर, फाइनेंस कमेटी मेंबर) ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी जिसमे उन्होंने में कहा कि जैसा कि दूसरे विवि में 27 परसेंट आरक्षण मिलता है उसी प्रकार हमारी यूनिवेर्सिटी में भी SC/ST का 50% का आरक्षण काटकर अदर को मिलना चाहिए जैसा कि सब जानते है कि BBAU स्पेशल स्टेटस यूनिवर्सिटी है यहाँ पर 50% परसेंट आरक्षण SC/ST बच्चों के लिए सुरक्षित है और पार्लियामेंट से भी आरक्षण अप्रूवड है।

    तो इसको लेकर ऐज ऐ रजिस्ट्रार मैंने भी केस डिफेंड किया चूकि मै तो रजिस्ट्रार थी और रजिस्ट्रार का काम ही होता है विवि के मामलों को प्रोटेक्ट करना जिसे हमने किया और हम केस जीत गये और शायद यही जीत उनकी रंजिश का कारण बना!

    इसके बाद कुलपति ने इस मामले को पर्सनल ले लिया जब उन्हें कुछ नहीं मिला तो उन्होंने मेरे डेपुटेशन को ही चैलेंज कर दिया और इशू यह बनाया कि BHU में अप्रोच होल्ड करते हुए डेपुटेशन से रजिस्ट्र्रार के पद पर कैसे आ सकती है जबकि मेरे से पहले जो आये थे वह भी डेपुटेशन पर ही आये थे। इसमें उन्होंने अपने पावर ऑफ अटार्नी का इस्तेमाल करते हुए मेरा अपॉइंटमेंट कैंसिल कर दिया और इसमें वॉइस चांसलर साहब ने कही न कही इस मामले में उनको सपोर्ट कर दिया और भूमिका यही बनायीं कि मै BHU में जॉइंट रजिस्ट्र्रार हूं और मै जॉइंट रजिस्ट्र्रार होते हुए यहाँ पांच साल की एकमीडिक्शन नहीं होल्ड कर सकती हूं तो इन्ही सब कारणों के चलते मै भी जातिगत राजनीति का शिकार हुईं।

    Keep Reading

    Uttar Pradesh Primary Teachers' Association's emotional felicitation ceremony.

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का भावुक सम्मान समारोह

    Digital platforms to give a new boost to the youth!

    युवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म देंगे नई उड़ान!

    69,000 Teacher Recruitment: Reserved category candidates stage a sit-in outside the Directorate of Basic Education; say, "Six weeks have passed—no more waiting."

    69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी बेसिक शिक्षा निदेशालय के बाहर धरने पर, बोले- “6 सप्ताह बीत गए, अब और इंतजार नहीं”

    A mega-event showcasing skills, employment, and innovation to be held in Lucknow on World Youth Skills Day.

    विश्व युवा कौशल दिवस पर लखनऊ में सजेगा कौशल-रोजगार-नवाचार का महाकुंभ

    A Test of Understanding! UPTET-2026 Transforms the Landscape of Teacher Recruitment

    समझ की परीक्षा! यूपीटीईटी-2026 ने बदली शिक्षक भर्ती की तस्वीर, अभ्यर्थियों ने की सराहना

    CM Yogi launches 'School Chalo Abhiyan' from Saharanpur

    सीएम योगी ने सहारनपुर से किया ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Uttar Pradesh Accelerates Solar Revolution: Ranks Second in the Country with Over 7 Lakh Rooftop Solar Installations

    उत्तर प्रदेश सोलर क्रांति में तेजी: 7 लाख+ रूफटॉप सोलर के साथ देश में दूसरे नंबर पर पहुंचा

    July 27, 2026

    हवा में बिखरी माधुरिमा की मासूम मुस्कान, यश की ‘टॉक्सिक’ का रोमांटिक ‘मदहोश’ छाया सोशल मीडिया पर

    July 27, 2026
    Shot dead on the highway in front of his wife and children! Tragic death of a young man returning from a pilgrimage to Baba Vishwanath.

    पत्नी-बच्चे के सामने हाईवे पर गोली मारकर हत्या! बाबा विश्वनाथ दर्शन से लौट रहे युवक की दर्दनाक मौत

    July 27, 2026
    Firing on students with an AK-47 in Siwan: Policeman suspended; Opposition creates an uproar in Parliament.

    सीवान में AK-47 से छात्रों पर फायरिंग: पुलिसकर्मी निलंबित, विपक्ष का संसद में हंगामा

    July 27, 2026
    Yogi's 'Janta Darshan': Listened to grievances, issued instructions, and distributed toffees to children.

    योगी का जनता दर्शन: समस्याएं सुनीं, निर्देश दिए, बच्चों को बांटीं टॉफियां

    July 27, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading