Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 13
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर»Education

    BBAU टॉपर को भी नहीं मिल रहा विवि में प्रवेश, अन्य छात्रों के भी प्रवेश रोकने की साजिश

    By September 3, 2017Updated:January 16, 2018 Education No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 722

    ”पिछले साल भी विवि प्रशासन ने इतिहास विभाग पीएचडी की प्रवेश परीक्षा में टॉप करने वाले छात्र श्रेयात बौद्ध और संदीप शास्त्री का एडमिशन नही लिया था। जिससे दोनों छात्रों का एक साल बर्बाद हो चुका है ”


    विवि द्वारा जारी किया गया तुगलकी फरमान, व्यक्ति के शिक्षा के मौलिक अधिकार जो भारतीय संविधान के आर्टिकल 21 (A) का खुला उल्लंघन

    लखनऊ, 3 सितम्बर। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केन्द्रीय विश्वविद्यालय लखनऊ के इतिहास विभाग की एम फिल की प्रवेश परीक्षा में टॉप करने वाले बसंत कनौजिया को भी प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। इसके आलावा जयवीर सिंह, अश्विनी कुमार रंजन एवं छात्रों के प्रवेश पर भी रोकने की साजिश हो रही है। छात्र बसंत का आरोप है कि मनुवाद का समर्थन करने वाले शिक्षकों को हमारी यह सफलता पच नही पा रही है। इस वजह विवि की अनुशासन समिति ने आनन.फानन में प्रोक्टोरियल बोर्ड की मीटिंग करवाकर एक नोटिस जारी किया है कि इन लोगों के ऊपर विवि प्रशासन द्वारा FIR दर्ज है इसलिए इन लोगों का एडमिशन नही होगा।
    उधर छात्रों का आरोप है कि विवि प्रशासन ऐसा कर रहा है तो सबसे ज्यादा तो भ्रस्टाचार और रेप के आरोप यहाँ के प्रोफेस्सर कमल जायसवाल पर है जिन्हे तत्काल बर्खास्त कर उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।

     आखिर FIR दर्ज क्यों है ?

    इस सवाल के जवाब में छात्रों का आरोप है कि विवि के ये होनहार छात्र BBAU में हो रही अनियमिताओं और भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार आवाज उठा रहे हैं। इसलिए ऐसी साजिश की जा रही है, इस विवि में अनुसूचित जाति के छात्रों का शोषण चरम पर है इस वजह छात्रों के ऊपर हो रहे शोषण के कारण छात्र संवैधानिक दायरों में रहकर अपनी मांगे पूरी करने के लिए विवि प्रशासन के खिलाफ लगातार धरना प्रदर्शन करके अपना विरोध जताते हैं।

    लेकिन विवि प्रशासन की अनुशासन समिति किसी भी छात्र को नियम के अनुसार कोई कारण बताओ नोटिस जारी नही करती है और न ही कोई जांच समिति बनाती है और न ही कोई चेतावनी वाला नोटिस जारी करती है। विवि प्रशासन उनकी मांगें न मानकर सीधे पुलिस प्रशासन की मदद से उक्त छात्रों के खिलाफ FIR करवा देती है।

    जिनमें अभी हाल में ही विवि स्थित अम्बेडकर भवन के गेट का कांच अपने आप गिरकर टूट गया। कांच के अपने आप टूटने की वीडियो रिकॉर्डिंग उक्त छात्रों के पास मौजूद है तथा प्रदेश पुलिस के LIU अधिकारी के सामने की बात जिसके वो गवाह भी हैं लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने छात्रों के खिलाफ झूठी FIR करवा दी। इस वजह से विवि में पढ़ने वाले अधिकतर अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्र डरे सहमे रहते हैं और उनका भविष्य अंधकारमय बनाने के लिए षड्यंत्र करते हैं।

    विवि में हो रही अनियमिताओं और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज को कोई नही सुनता तो छात्र अपने विचारों को सोशल मीडिया पर अपनी व्यथा लिखते हैं तो उनको सोशल मीडिया पर अभिव्यक्ति की आजादी छीनने के कोशिश करते हैं। जिससे पब्लिक को विवि के अंदर चल रही अनियमिताओं और भ्रष्टाचार के बारे में पता न चल सके।

    ज्ञात हो विगत जून 2017 में भ्रष्टाचार के आरोप में विवि के एक प्रोफेसर को सीबीआई ने रिश्वत लेते रंगे हांथों पकड़ लिया था। विवि के कुछ प्रशासनिक अधिकारियों पर हैं ‘यौन शोषण’ पीएचडी स्कॉलरर्स का शोषण करने एवं भ्रष्टाचार के आरोप लेकिन उनके खिलाफ अभी तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

    छात्रो का आरोप है कि जो प्रशासनिक अधिकारी छात्रों के ऊपर उपद्रवी और गुंडे होने के आरोप लगा रहे हैं उन प्रशासनिक अधिकारियों में ऊपर यौन शोषण अपनी शोध छात्राओं के साथ छेड़खानी बदतमीजी पीएचडी स्कॉलरर्स को परेशान करने तथा उनको पीएचडी छोड़कर जाने के लिए मजबूर किये जाने और छात्रों को गाली गलौज करने का आरोप हैं। लेकिन विवि प्रशासन ऐसे शिक्षकों के खिलाफ कोई कार्यवाही नही करता बल्कि उनको उल्टे उच्च पद दिया जाता जिससे वह अपनी मनमानी करें और अपने जैसा अपराधी छात्रों को बनाएं।

    जिस तरह से विवि प्रशासन छात्रों को झूठे मामले में फंसाकर अपनी मनमानी कर रहा है उससे विवि की गरिमा को बहुत ठेस पहुंच रही है तथा छात्रों के भविष्य पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। क्योकि पिछले साल भी विवि प्रशासन ने इतिहास विभाग पीएचडी की प्रवेश परीक्षा में टॉप करने वाले छात्र श्रेयात बौद्ध और संदीप शास्त्री का एडमिशन नही लिया था। जिससे दोनों छात्रों का एक साल बर्बाद हुआ है।

    छात्रो काआरोप है कि अब हम बहुजन छात्र अपने न्याय के हाईकोर्ट अनुसूचित आयोग यूजीसी और मानव संसाधन विकास मंत्रालय का दरवाजा खटखटाने जा रहे है।

    Keep Reading

    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    Uttar Pradesh Primary Teachers' Association's emotional felicitation ceremony.

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का भावुक सम्मान समारोह

    Digital platforms to give a new boost to the youth!

    युवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म देंगे नई उड़ान!

    69,000 Teacher Recruitment: Reserved category candidates stage a sit-in outside the Directorate of Basic Education; say, "Six weeks have passed—no more waiting."

    69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी बेसिक शिक्षा निदेशालय के बाहर धरने पर, बोले- “6 सप्ताह बीत गए, अब और इंतजार नहीं”

    A mega-event showcasing skills, employment, and innovation to be held in Lucknow on World Youth Skills Day.

    विश्व युवा कौशल दिवस पर लखनऊ में सजेगा कौशल-रोजगार-नवाचार का महाकुंभ

    योगी सरकार का विश्व युवा कौशल दिवस तोहफा: 13-14 जुलाई को 74 जिलों में रोजगार मेलों का महा आयोजन

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    UP's stellar performance on GeM: Three national awards alongside ₹1 lakh crore in procurement.

    जेम पर यूपी का शानदार प्रदर्शन, ₹1 लाख करोड़ खरीद के साथ तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

    August 11, 2026
    Rajasthani Film ‘Omlo’ Makes Waves on OTT, Reaches 120+ Countries and Claims No. 1 Spot

    राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ का ओटीटी पर जलवा, 120 देशों तक पहुंची कहानी

    August 11, 2026
    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    August 11, 2026
    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    August 10, 2026

    स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू

    August 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading