लखनऊ। मंगलवार को बीबीएयू के प्राक्टर प्रो.संजय कुमार हटा दिये गये हैं। विवि प्रशासन की ओर से प्रो. एम.पी. सिंह को नए प्रॉक्टर की जिम्मेदारी दी गयी।छात्रों में ख़ुशी की लहर हैं। छात्रों ने विवि के अधिकारियों और छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर ख़ुशी जाहिर की। पूर्व में प्रो संजय कुमार पर महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा था। छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन की जांच के बाद फैसला यह लिया गया हैं।

छात्रों का कहना है कि ऐसे प्रोफेसर जो महिला से छेड़खानी करते हैं और महिला विरोधी की तरह कार्य करते हैं। उन्हें प्रोफेसर पद से निलंबित कर देना चाहिए। छात्रों ने कहा कि प्रो. संजय कुमार छात्रों को अपना दुश्मन समझते थे। उन्होंने सैकड़ों छात्रों का भविष्य ख़राब किया हैं। किसी भी कार्यक्रम को अनुमति नहीं देते थे। साथ महापुरुषो की जयंती कार्यक्रम के आयोजन पर व्यवधान उत्पन्न करते थे।
गौरतलब हो कि अब सूचना विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. एम. पी. सिंह को बना दिया गया है। छात्रों ने कहा कि नए प्रॉक्टर से उम्मीद है कि छात्रहित में फैसला लेंगे। साथ छात्रों पर लगातार हो रही गलत कार्यवाही पर रोक लगेगी।छात्र नेता गौरव वर्मा, वितुल कनौजिया, अमित सेन, गुरु दयाल, आशुतोष, वात्सल्य, अमन आदि छात्र मौजूद रहे।







