लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में अंतिम सेमेस्टर परीक्षाएं समाप्त हो गई हैं और परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में परिणाम जमा करने की अंतिम तिथि 29 मई निर्धारित थी। इसके बावजूद, अधिकांश विभागों ने अब तक अपने परिणाम सीओई कार्यालय को नहीं सौंपे हैं, जिससे समय पर परिणाम जारी नहीं हो सके।
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से स्पष्ट निर्देश था कि सभी विभाग 6 जून 2025 तक अपने-अपने छात्रों के अंतिम सेमेस्टर के परिणाम जमा कर दें, जिससे 7 जून तक परिणाम घोषित किए जा सकें। बावजूद इसके, कई विभागों द्वारा समयसीमा का पालन नहीं किए जाने के कारण हजारों छात्रों को अब तक अपने परिणाम का इंतज़ार करना पड़ सकता है।
छात्रों में इस देरी को लेकर गहरा असंतोष देखा जा रहा है। अंतिम वर्ष के छात्र, जो आगे की पढ़ाई या नौकरियों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। गौरव वर्मा ने बताया कि छात्रों ने अपनी परीक्षाएं समय पर दीं, लेकिन अब परिणाम की बारी हैं तो विवि प्रशासन और परीक्षा विभाग सुस्त दिख रहा है। विश्वविद्यालय को इस ओर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।विवि में लगातार परीक्षा परिणाम घोषित करने में देरी की जाती हैं।







