Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    लू के थपेड़ों से रहें सावधान, डाल सकते हैं मुश्किल में, साथ में रखें ये ख़ास चीजें

    ShagunBy ShagunMay 19, 2024Updated:May 19, 2024 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 970

    आग उगलती गर्मी में छतों या पेड़ पौधों के पास रखें पंछियों और पशुओं के लिए पानी

    लखनऊ, 19 मई : भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार को राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में संभावित लू के बारे में लू चेतावनी जारी की, जिसके कम से कम चार दिनों तक चलने की आशंका है। इसके अलावा, तमिलनाडु, केरल और दक्षिणी कर्नाटक में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मौसम एजेंसी ने यह भी बताया कि मई के दौरान देश भर में कई स्थानों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने कहा, अप्रैल से लेकर पिछले कुछ दिनों तक, लगातार पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहे थे, जिसके कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश हुई। परिणामस्वरूप, मई में तापमान बहुत अधिक नहीं था, कई स्थानों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। आईएमडी अधिकारी ने कहा पंजाब और हरियाणा में भी तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के करीब है।


    लखनऊ भी सबसे गर्म

    फोटो सोशल मीडिया से साभार

    नवाबों की नगरी लखनऊ में पारा 45 डिग्री तक पहुंच सकता है मौसम विभाग के पूर्वानुमानों पर गौर करें तो इस सप्ताह दिन का पारा 45 डिग्री तक पहुंच सकता है और उसी दौरान लू चलने की भी संभावना है। अधिकतम तापमान 43 से 45 और रात का पारा 27 से 29 के बीच रहने के आसार हैं।


    सावधानी बरतें और लू से बचें

    क्या करें :

    1.  घर से बाहर निकलते समय गमछा, टोपी, चश्मा एवं छाते का उपयोग करें।
    2. हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें तथा कड़ी धूप से बचें।
    3. पर्याप्त मात्रा में तरल पेय पदार्थ जैसे छाछ, लस्सी, नमक चीनी का घोल, नींबू का पानी एवं आम के पते का सेवन करें। प्यास की इच्छा न होने पर भी बार-बार पानी पीएं।
    4. निर्जलीकरण से बचने के लिए ORS घोल का सेवन करें।
    5. यात्रा करते समय पानी हमेशा साथ में रखें। • संतुलित हल्का व नियमित भोजन करें।
    6. खाना बनाते समय खिड़की-दरवाजे एवं रात को खिड़कियां खुली रखें।
    7. जिन खिड़कियों और दरवाजों से गर्म हवा आती है, उन पर रिफ्लेक्टर जैसे एल्युमिनियम, पन्नी, गत्ते या काले पर्दे लगाएं।
    8. वृद्धों, बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखें।
    9. अधिक परिश्रम के बीच में आराम भी करें। • घर की छत पर चूना / सफेद रंग का पेन्ट करें।
    10. जहां तक संभव हो घर में ही रहें और सूर्य के सम्पर्क से बचें।
    11. स्थानीय मौसम के पूर्वानुमान को सुनें और आगामी तापमान में होने वाले परिवर्तन के प्रति सतर्क रहें ।
    12. लू लगने के लक्षणों को पहचानें। यदि कमजोरी लगे, सिरदर्द हो, उल्टी महसूस हो, मांसपेशियों में ऐंठन हो और चक्कर आए, तो तुरन्त डॉक्टर को दिखाएं।
    13. लू से प्रभावित व्यक्ति को छाया में लिटाकर सूती गीले कपड़ों से पोछें अथवा नहलाएं या शरीर के ऊपर पानी का स्प्रे करें।
    14. आपात स्थिति से निपटने के लिए प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण लें।
    15. जानवरों को छाया में बांधे और उन्हें पर्याप्त पानी पिलाएं।

    क्या न करें :

    1. चाय, काफी एवं शराब का सेवन न करें।
    2. तेज धूप में बाहर न निकलें।
    3. अधिक गर्मी में व्यायाम न करें। धूप में खड़े वाहनों में बच्चों एवं पालतू जानवरों को न छोड़ें।
    4. अधिक प्रोटीन वाले तथा बासी खाद्य पदार्थों का सेवन न करें।

    Shagun

    Keep Reading

    The Assembly Speaker stated—only by understanding the rules can you become the voice of the people.

    विधानसभा प्रमुख बोले – नियम जानोगे तभी जनता की आवाज़ बन पाओगे

    Tribute meeting and free dental camp on Dr. Kalam's death anniversary.

    डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और निःशुल्क डेंटल कैंप

    Physics gold medalist Srishti Kandari ends her life; case registered against husband, mother-in-law, and sister-in-law.

    भौतिक विज्ञान गोल्ड मेडलिस्ट सृष्टि कंडारी ने दी जान, पति-सास-बहन पर केस

    सावन शुरू होते ही कौशाम्बी से हजारों कांवड़ियों का जत्था रवाना

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    अब्दुल हमीद जैसा वीर इसी धरा ने दिया, अब महाराज सुहेलदेव का भव्य स्मारक बन रहा : CM योगी

    CM Yogi visited the shrines of Baba Vishwanath and Kaal Bhairav ​​on the first day of Shravan.

    श्रावण के पहले दिन बाबा विश्वनाथ और काल भैरव के दरबार में पहुंचे CM योगी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Ravana Emerges as the Biggest Highlight of Ramayana

    रावण की दहाड़ ने हिला दिया दर्शकों को, ट्रेलर लांच

    August 2, 2026
    New Faces Win Hearts, Soulful Music Casts Its Magic

    फिल्म रिव्यू : ‘दिल दीवाना हो गया’ : नए चेहरों ने जीता दिल, मधुर संगीत ने रच दिया जादू

    August 2, 2026
    The explosive trailer of ‘Toxic’ will be released on August 8.

    8 अगस्त को आएगा ‘टॉक्सिक’ का धमाकेदार ट्रेलर

    August 2, 2026
    The Assembly Speaker stated—only by understanding the rules can you become the voice of the people.

    विधानसभा प्रमुख बोले – नियम जानोगे तभी जनता की आवाज़ बन पाओगे

    August 1, 2026
    Tribute meeting and free dental camp on Dr. Kalam's death anniversary.

    डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और निःशुल्क डेंटल कैंप

    August 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading