Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»सिटी पर्सनालिटी

    अब ‘भड़ास कैफे’ आधुनिक इंदौर की नई पहचान

    By August 8, 2017Updated:August 11, 2017 सिटी पर्सनालिटी No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 626
    • इंदौर शहर का आइडल बन गया है भड़ास कैफे
    • इंडिया के 49 शहरों में शीघ्र खुलेंगें नए ‘भड़ास कैफे’

    इंदौर में आजकल भड़ास कैफे की चर्चा चल रही है। भड़ास भारत का पहला ऐसा कैफे है जहां आप अपने तरीके से अपने गुस्से उससे जुड़ी निराशा जलन चिड़चिड़ाहट इत्यादि नकारात्मक भावों को व्यक्त कर सकते हैं। वह भी पूरी सुरक्षा व गोपनीयता के साथ ताकि आपके व्यावसायिक पारिवारिक रिश्तों पर असर न हो।

    प्रत्येक शहर की अपनी पहचान होती है। यह पहचान उसकी कुछ विशेषता जैसे एतिहासिक स्मारक, खान पान, मार्केट या अन्य कुछ खासियत से बनती है। इंदौर को मालवा का गोरव और मिनी मुंबई कहा जाता है पर इस शहर का दिल आज भी राजवाड़ा में धड़कता है। राजवाड़ा सिर्फ होल्कर कालीन महल नहीं है यहां के चैक में शहर के बाशिंदों की जान बसती है। जश्न मनाना हो, विरोध प्रकट करना हो। दुःख हो या सुख हो सभी अवसरों पर राजवाड़ा पूरे शबाब पर होता है फिर चाहे आधी रात का भी समय होतो उत्साह कम नहीं होता है।

     

    आधुनिक इंदौर में भड़ास कैफे शहर ही पहचान बन गया है। यह भारत का पहला ऐसा कैफे है जहां गुस्से को व्यक्त करने की विशेष सुविधा है। यहां पर आप तोड़फोड़ कर, चिल्लाकर अथवा रोकर तो अपना गुस्सा व्यक्त कर सकते हैं परन्तु भड़ास की एक और सुविधा ने इसे विश्व का पहला ऐसा कैफे बना दिया है जहां गुस्से को शान्तिपूर्ण तरिके से दूसरी सकारात्मक दिशाओं में मोड़ा जा सकता है।

    भड़ास में सुरक्षा व्यवस्था के साथ आप अकेले में आॅफिस, परिवार दोस्त या प्रिय के प्रति अपने गुस्से को व्यक्त करने के लिए उससे संबंधित सामान पूरी ताकत से तोड़ सकते हैं। रोने, चिल्लाने व अपशब्दों का प्रयोग भी करे तो कोई दूसरा नहीं सुनेगा और मन की भड़ास निकल जाएगी, मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि गुस्सा सबसे अधिक एर्नजी वाला नेगेटिव इमोशन है और इसे सही दिशा में मोड़ दिया जाए तो रचनात्मक एर्नजी बन सकती है। भड़ास में आप संगीत के वाध यंत्र बनाकर पेंटिंग्स करके, बचपन के खेलो से या अन्य पसंदीदा काम करके अपनी एर्नजी को सकारात्मक मोड दे सकते हैं। यकिन मानिए इतनी सारी खूबियों के साथ भड़ास आधुनिक इंदौर की पहचान बन गया है जैसे राजवाड़ा के बिना इंदौर की कल्पना नहीं की जा सकती है वैसे ही आने वाले समय में भड़ास के बिना इंदौर अधूरा लगेगा। अपने शहर की इस नई पहचान को देखने और बाहर से आने वालों को दिखाने का तो आपका हक बनता है।
    जब कोई भड़ास पर आता है तो स्वयं ही अपने गुस्से को बाहर निकालने के लिए तत्पर हो जाता है। अभी तक इंदौर में आने वाली कई बड़ी हस्तियों ने भड़ास का अवलोकन किया और इसे इंदौर की नई पहचान बताया है।

    'भड़ास कैफे'अब इंदौर शहर का आइडल कैफे बन गया है: अतुल मालिकराम

    कैफे के ओनर अतुल जी का कहना हैं ‘भड़ास कैफे’ इंडिया में अपनी तरह का पहला अनूठा एक्सपेरिमेंट है जहॉ कोई भी आकर अपने गुस्से को जाहिर कर सकता हैं वास्तव में यह कैफे एक मैडिटेशन का काम करता है जहाँ आप अपनी अंदर की नकारात्मक ऊर्जा को बाहर कर सकारात्मक ऊर्जा को ग्रहण करते हैं और कुछ समय बाद आप काफी हलकापन महसूस करते हैं। अब यह प्रयोग यहाँ के लोगों को बहुत पसंद आ रहा हैं और लोग इसे दूर दूर से देखने भी आ रहे हैं।

    लगभग चार हज़ार स्क्वायर फिट में बने इस कैफे में आप पूरी तरह से आप अपने मानसिक तनाव को अपने गुस्से के रूप में, तोड़फोड़कर,चिल्लाकर रोकर, या जैसे चाहे वैसे निकाल सकते हैं और तनाव कम होने के बाद अच्छा खानपान कर और मनपसंद संगीत सुनकर मन को खुश कर सकते है, लोगों का मानना है की इन्ही सब वजह से आज ‘भड़ास कैफे’ अब इंदौर शहर का आइडल कैफे बन गया है।

    अतुल जी कहते हैं इस अनूठे प्रयोग की प्रेरणा मुझे अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया से मिली, जहां इस तरह के प्रयोग काफी प्रचलित हैं। मैंने इंडिया में इसकी शुरुआत इंदौर शहर से की जो बेहद पसंद किया गया और अब भड़ास कैफे को इंडिया के 49 शहरों में खोलने की तैयारी बड़ी तेजी से चल रही हैं।

    # caffe bhadas indore

    Keep Reading

    श्वेत एक्सपीरियंस सेंटर का हुआ उद्घाटन

    स्पेशल बच्चों संग मनाया गया बाल दिवस

    देवी-देवताओं के पोर्ट्रेट पेंटिंग में बनाने में माहिर हैं जितेंद्र सोलंकी, आर्टिस्ट्स को समर्पित वर्चुअल वर्कशॉप

    मुझे प्रकृति से बहुत कुछ सीखने को मिला: आर्टिस्ट जितेन्द्र

    बिहार की मिट्टी का कर्ज उतार रहे रवि शंकर चंद, कोरोना से जान गंवा चुके परिवार की कर रहे हैं मदद

    सौविक मजूमदार बने वेदांता आयरन और स्टील सेक्टर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Wedding Guests Fed a Powerful Laxative! The Bride's Father's Anger Takes a Heavy Toll on the Guests' Health.

    बारातियों को खिलाया जमालघोटा! दुल्हन के पिता का गुस्सा बारातियों की सेहत पर भारी पड़ा

    May 8, 2026
    The film connecting the new generation to Lord Krishna: ‘Krishnavataram Part 1: The Heart (Hridayam)’

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती है फिल्म ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)

    May 8, 2026

    ईरानी हमलों ने अमेरिकी ठिकानों में मचाई भारी तबाही: सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा

    May 8, 2026
    The suspense of the vote count has brought about major upsets!

    तमिलनाडु में सिनेमा-सियासत की नई लहर, विजय ने लिखी नई इबारत

    May 8, 2026
    India's Swift Action Immediately After Ceasefire: Contacts Iran; Preparations Begin to Bring Back 16 Ships Stranded in the Strait of Hormuz

    ट्रंप का ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ मात्र 48 घंटे में फेल! होर्मुज में 1600 जहाज अभी भी फंसे

    May 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading