Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 24
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बिजनेस

    सौविक मजूमदार बने वेदांता आयरन और स्टील सेक्टर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी

    ShagunBy ShagunMay 3, 2021 बिजनेस No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 588

    नई दिल्ली, 03 मई, 2021: वेदांता उद्योग के दो दिग्गजों के रणनीतिक उन्नयन के साथ आयरन और स्टील सेक्टर में स्थायी विकास के अगले चरण को शुरू करने के लिए तैयार है। वेदांता आयरन एंड फेरो अलॉयज बिजनेस के सीईओ सौविक मजूमदार को वेदांता के आयरन और स्टील सेक्टर के सीईओ के रूप में नियुक्त किया गया है, जबकि वेदांता-वैल्यू एडेड बिजनेस के डायरेक्टर रहे एनएल वटे सीईओ-ईएसएल स्टील की भूमिका निभाएंगे।

    सौविक मजूमदार लगभग 25 वर्षों से समूह से जुड़े हुए हैं और उन्हें खनन, अन्वेषण, रसद, लोहा बनाने और व्यवसाय विकास सहित लौह और इस्पात क्षेत्र में विविध अनुभव है। उन्हें 2019 में सेसा गोवा आयरन ऑर बिजनेस के सीईओ के रूप में नियुक्त किया गया था। FACOR के अधिग्रहण के बाद, श्री मजूमदार वेदांता के आयरन एंड फेरो अलॉयज बिजनेस का भी नेतृत्व कर रहे हैं।

    एनएल वटे, जिनके पास पिग आयरन, मैटलर्जिकल कोक, स्टील मेकिंग और वेस्ट हीट रिकवरी पॉवर प्लांट्स के क्षेत्र में करीब तीन दशकों का समृद्ध अनुभव है, अब ईएसएल स्टील के प्रमुख होंगे, जिन्हें 2018 में स्टील इंडस्ट्री में विविधता लाने के लिए वेदांता ने अधिग्रहण किया था।

    दो शीर्ष स्तर की नियुक्तियों पर टिप्पणी करते हुए, वेदांता समूह के सीईओ सुनील दुग्गल ने कहा: “वेदांता में, हमारा निरंतर प्रयास संगठन के भीतर से लीडर्स को विकसित करने का है। मैं श्री सौविक मजूमदार और श्री एनएल वटे को इन जिम्मेदारियों के लिए बधाई देता हूं। उनके समृद्ध और विविध अनुभव के साथ, मुझे यकीन है कि हम अपने आयरन और स्टील बिज़नेस को सुरक्षा, पर्यावरण और सतत विकास पर अधिक जोर देने के साथ अधिक ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।”

    एनआईटी- सुरथकल से माइनिंग इंजीनियरिंग कर चुके सौविक मजुमदार के पास वेदांता के लौह अयस्क व्यवसाय के विकास के लिए एक बेहतरीन ट्रैक रिकॉर्ड है, जिसमें उत्तम तकनीक, नवाचार, अत्याधुनिक पर्यावरण अनुकूल तकनीक, मजबूत सुरक्षा प्रणाली का कार्यान्वयन और स्वचालन शामिल है। श्री मजूमदार FIMI, गोवा मिनरल ऑर एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन (GMOEA), FICCI और CII के सदस्य हैं और सेसा गोवा को आयरन ऑर और मर्चेंट पिग निर्माता और FACOR के सबसे बड़े निर्माता के रूप में बदलने में सहायक रहे हैं।

    श्री मजूमदार ने कहा, “मैं वेदांता के आयरन और स्टील सेक्टर के सीईओ के रूप में नामित होकर बहुत खुश हूं। जब मैं 1994 में एक मैनेजमेंट ट्रेनी के रूप में संगठन में शामिल हुआ था, तभी से इस समूह का नेतृत्व करना मेरा सपना था और अब तक की अपनी यात्रा को देखने पर मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूँ। मुझ पर भरोसा करने के लिए मैं प्रबंधन को धन्यवाद देता हूं और मैं इस नई भूमिका का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।

    ईएसएल स्टील की उत्पादन क्षमता को 3.5 मीट्रिक टन स्टील तक बढ़ाने के लिए चल रहे विस्तार कार्य में श्री वटे एचएसई और स्थिरता उत्कृष्टता, लोगों के विकास, गवर्नेंस, एडवोकेसी के साथ ही समूह के लिए बड़े पैमाने पर प्रदर्शन परिवर्तन लाने के लिए टेक्नोलॉजी और डिजिटाइज़ेशन पर ध्यान केंद्रित करने के साथ एक भविष्यवादी, विश्व स्तरीय और प्रेरित संगठन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

    Shagun

    Keep Reading

    Digital India's game-changer is now making its debut in the stock market!

    डिजिटल इंडिया का गेम चेंजर अब शेयर बाजार में दस्तक दे रहा है!

    From Jewellery Business to the Stock Market Advit Jewels Begins a New Growth Journey

    ज्वेलरी से शेयर बाजार तक! एडविट ज्वेल्स की ₹165 करोड़ की नई उड़ान

    Pride in Manufacturing: Godrej launches a new model for LGBTQIA+ inclusion in the manufacturing sector.

    प्राइड इन मैन्युफैक्चरिंग: गोदरेज ने विनिर्माण क्षेत्र में एलजीबीटीक्यूआईए+ समावेश का नया मॉडल शुरू किया

    India 2030: A Power Revolution for Both Villages and Cities

    भारत 2030: बिजली की क्रांति, गांव-शहर दोनों के लिए

    Piyush Goyal launches ‘Hunger-Free World’ initiative; 100 students to receive free nutritious meals daily.

    पीयूष गोयल ने शुरू की ‘हंगर फ्री वर्ल्ड’ पहल 100 छात्रों को मिलेगा रोज मुफ्त पौष्टिक भोजन

    API Holdings Hosts Third Edition of The Annual Tech Hackathon - HackEasy Season 3

    API Holdings ने HackEasy Season 3 हैकाथॉन आयोजित किया

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    AI के विस्तार को लेकर CTO का विश्वास लगातार तीसरे साल कमजोर पड़ा: अक्कोडिस रिपोर्ट

    June 23, 2026
    Sanitation worker's anger over corruption erupts: Threw bangles at the City Health Officer's face in Bareilly, saying, "You should wear some bangles."

    भ्रष्टाचार पर सफाईकर्मी का गुस्सा फूटा : बरेली में नगर स्वास्थ्य अधिकारी के मुंह पर चूड़ियां फेंकी, बोला- “थोड़ी चूड़ियां पहन लो”

    June 23, 2026

    मुंबई में तोड़फोड़ की राजनीति: शिवसेना का दूसरा टूटना

    June 23, 2026
    The rhythm of Argentine football—now in India with Jagdale!

    अर्जेंटिना फुटबॉल की धुन, अब भारत में जगदाले के साथ!

    June 23, 2026
    Digital India's game-changer is now making its debut in the stock market!

    डिजिटल इंडिया का गेम चेंजर अब शेयर बाजार में दस्तक दे रहा है!

    June 23, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading