Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 17
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    हमें सिस्टम बदलने न आएगा जब तक हम सब आवाज नहीं उठाएंगे

    By September 24, 2017Updated:September 24, 2017 Hot issue No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 652

    ”मुझे याद है कि कॉलेज के वक्त हस्तमैथुन जैसा शब्द तो हम मां-बाप के सामने बोल ही नहीं सकते थे। बहुत बोले तो कहा कि बद्तमीजी करता है, हम सबको देख के। सही पूछो तो लड़कियों को इस कदर दबाकर रखने के क्रम में ही ये बदतमीज लड़के हद दर्जे तक आगे निकलते गए ”

    बीएचयू की लड़कियों ने जो किया, देश भर के कॉलेजों की लड़कियों को इसमें सामने आकर बड़ा आंदोलन करना चाहिए। औरतों को डर का दामन छोड़ना चाहिए। उत्तर भारत मे तो हम लड़कियां इतना डरा-डराकर पाली गई हैं कि डर हमारे दिमाग में कहीं जम गया है। रात में आफिस से लौटते आज भी कभी कोई बाइक बगल से सटाकर निकल जाये, तो अजीब सी डर वाली सिहरन दौड़ जाती है। हमारी परवरिश ही ऐसे हुई है।

    हम बच्चों से सेक्स एजुकेशन के नाम पर बताया जाता है कि चुपचाप नीचे देखके चलो तो कोई नहीं छेड़ेगा। हंस-हंसकर बातें करते हुए काहे चलती हो। दुपट्टा ठीक से डालकर जाओ, कोई नही देखता। ज्यादा बाल कटाने की क्या जरूरत है। अंधेरा हो तो बाहर ही मत निकलो। लड़कों से दोस्ती करोगी तो यही होगा। लड़कीअच्छी हो तो कोई नही छेड़ता। फिर भी कोई बदतमीजी करे तो हमें बताना। और फिर कभी अगर लड़की गलती से घर पर छेड़छाड़ के बारे में बता दे तो कहा जाता है, अब तुम घर बैठो, कहीं वो लफंगा आगे बढ़ गया तो….
    खबरों के अनुसार बीएचयू की लड़कियो ने छेड़छाड़ की शिकायत करके सुरक्षा ही तो मांगी थी। उनके हॉस्टल के बाहर लड़कियों को देखते ही लडको द्वारा हस्तमैथुन करने लगने की शिकायत की थी। यू पी की कितनी ही लड़कियों ने इस स्तर की वाहियात हरकतों को देखा होगा लेकिन कभी न कहती हैं, न कह पाती हैं।

     

    मुझे याद है कि कॉलेज के वक्त हस्तमैथुन जैसा शब्द तो हम मां-बाप के सामने बोल ही नहीं सकते थे। बहुत बोले तो कहा कि बद्तमीजी करता है, हम सबको देख के। सही पूछो तो लड़कियों को इस कदर दबाकर रखने के क्रम में ही ये बदतमीज लड़के हद दर्जे तक आगे निकलते गए। आज हालत यह है कि जिसे चाहा सड़क पर डरा दिया। कभी आँख मार दी। कभी गन्दा इशारा कर दिया। पास से गुजरे तो लड़की को यहां वहां छू लिया। कभी टांग पर नोच लिया। बस पर चढ़े तो गन्दी तरह सटकर खड़े हो गए।

    विरोध पर कभी तेजाब का डर दिखाया, कभी रेप की धमकी दी। लड़कियों का जीना मुश्किल कर रखा है। घर से निकलना, पढ़ना, नौकरी करना मुहाल है। इनकी हवस इस कदर बढ़ी है कि अब तो ये कमजोर लड़कों, छोटे बच्चों को भी नहीं छोड़ रहे। यह सब जो भी हो रहा है, यह जवान होती, पढ़-लिख रही, हौसलामंद लड़कियों को डराकर और खूब दबाकर रखने का नतीजा है। मुझे यकीन है कि अगर लड़कियां आक्रामक रुख अपना लें तो बहुत कुछ बदल जाएगा। अपने पिता, ससुर, भाई, भाभी, देवर, जेठ, सास, नन्द, मां, पड़ोसी, रिश्तेदार…. इन सबसे डरना छोड़कर बोलना सीख लें तो बहुत कुछ बदलेगा।

    http://shagunnewsindia.com/bhu-girls-problem/

    छेड़खानी या रेप हो तो एकसाथ एकजुट होकर दोषी के खिलाफ लडने के लिए सामने आएं। छोटी मोटी बात समझकर छेड़छाड़ को इग्नोर नही करना है। हम एक साथ चीखें, चिल्लाएं, छेड़छाड़, रेप करने वालो की फोटोज उसके मुहल्ले में चिपकाएँ। रेप को लड़की की इज्जत के बजाय इसे रेपिस्ट की इज्जत से जोड़ने से काम बनेगा। वैसे भी कोई हम लोग के लिए सिस्टम बदलने न आएगा जब तक हम सब आवाज नही उठाएंगे।

    एम एम, दिल्ली

    Keep Reading

    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    अनशन की जिद छोड़ें, सिस्टम बदलने के लिए लम्बा संघर्ष करें

    Ethanol Blending Controversy: Public Concern vs. Government Agenda

    एथनॉल ब्लेंडिंग विवाद: जनता की चिंता vs सरकार का एजेंडा

    paper leak

    पेपर लीक : कब तक ली जाएगी युवाओं के धैर्य की परीक्षा?

    तपती रातें और झुलसाती गर्मी: स्वास्थ्य संकट की नई चेतावनी

    केवल प्रेम और न्याय से ही तोड़ा जा सकता है घृणा के जाल को

    Dangerous adulteration

    खतरनाक मिलावट: पाम तेल से बन रहे ‘शुद्ध’ मूंगफली, सोयाबीन और सरसों का तेल!

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Major relief for actor Rajpal Yadav from the Supreme Court in a cheque bounce case; court orders the release of his passport.

    चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश

    October 16, 2026

    दिल की सेहत: खून का गाढ़ापन दूर करने और उसे प्राकृतिक रूप से पतला रखने के आसान उपाय

    October 16, 2026

    नीले ड्रम’ हत्याकांड पर आया फैसला : जैसी करनी, वैसी भरनी

    October 16, 2026
    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार में RTI के अंतर्गत बच्चों की शिक्षा के लिए 698.27 करोड़ रुपए आवंटित

    October 16, 2026

    fDi ग्लोबल फ़्री ज़ोन्स ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स 2026: तमची SFIT एशिया प्रशांत का शीर्ष ‘राइज़िंग स्टार’ घोषित

    October 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading