Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»आर्ट एंड कल्चर

    बिहार की संस्‍कृति से रूबरू करायेगा बिहार महोत्‍सव: कृष्‍ण कुमार ऋषि

    By November 22, 2018 आर्ट एंड कल्चर No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 587
    • राज्‍यपाल मृदुला सिन्‍हा ने फोंडा में किया बिहार महोत्‍सव 2018 का शुभारंभ
    • कलाकार ही बढ़ाते हैं राज्‍यों का मान : गोविंद गाउडे

    गोवा/पटना, 22 नवंबर 2018 : कला, संस्‍कृति एवं युवा विभाग, बिहार एवं कला संस्कृति निदेशालय, गोवा के तत्‍वावधान में गोवा की सांस्कृतिक राजधानी माने जाने वाले फोंडा के सांस्कृतिक केन्द्र राजीव गांधी कला केन्द्र में बिहार महोत्‍सव 2018 का शुभारंभ गोवा की राज्‍यपाल श्रीमती मृदुला सिन्‍हा ने दीप प्रज्‍ज्‍वलित कर किया।

    इस दौरान कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार के मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि, कला एंव संस्‍कृति विभाग, गोवा के मंत्री गोविंद गाउडे, कला, संस्‍कृति एवं युवा विभाग, बिहार के उप सचिव श्री तारानंद वियोगी और राजीव गांधी कला केंद्र के उपाध्यक्ष अजित केरकर मौजूद रहे।

    उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए श्रीमती सिन्‍हा ने कहा कि इस आयोजन के लिए मैं दोनों मंत्रियों को आशीर्वाद देती हूं। हमारी संस्‍कृति, हमारी पहचान है और उसमें कोई अंतर नहीं है। इस आयोजन में भारतीय संस्‍कृति की मानवीय मूलक झलक दिखती है, जो दो लोगों के हृदय से मिलाप पर होता है। ऊपर से हम कुछ भी हों, मगर अंदर से हम सब एक हैं। महामहिम राज्‍यपाल ने अपने संबोधन के दौरान बचपन के दिनों को याद करते हुए एक गीत भी गाया।

    उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए बिहार के मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि ने कहा कि गोवा में अभी टूरिस्ट सीजन है। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिल भी चल रहा है। इस अवसर पर बिहार महोत्सव के आयोजन से गोवा के साथ दुनिया भर के लोगों के सामने हमें बिहार की ब्रांडिंग का अवसर मिला है। इस आयोजन के माध्यम से बिहार की मुकम्मल सांस्कृतिक छवि प्रस्तुत करने की कोशिश की है।

    उन्होंने कहा कि बिहार के खान पान की विशिष्टता, हस्तशिल्प, मिथिला चित्रकला,पहनावे के स्टाल लगाए गए हैं। इस अवसर बिहार ललित कला अकादमी  द्वारा बिहार के विभिन्न शैलियों के साथ समकालीन कला के उत्कृष्ट चित्र प्रदर्शित किए गए हैं।

    गोवा के कला एवं संस्‍कृति विभाग के मंत्री श्री गोविंद गाउडे ने अपने संबोधन में क‍हा कि कलाकार ही राज्‍य का मान बढ़ाते हैं। भारत कृषि प्रधान देश है। जिस तरह हम अ‍तिथियों के समक्ष विभिन्‍न सब्जियों को मिलाकर सलाद के रूप में परोसते हैं,वैसे ही यहां के विभिन्‍न राज्‍यों की संस्‍कृति है। भिन्‍न देश – भिन्‍न भाषा के बावजूद भी हम एक हैं।

    बिहार महोत्‍सव 2018 का आगाज पद्मभूषण शारदा सिन्‍हा की लोकप्रिय आवाज में लोकगीत के साथ हुआ, जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग मंत्रमुग्‍ध हो गए। इसके बाद बिहार के पारंपरिक लोक नृत्‍य की प्रस्‍तुति लोक कला प्रदर्शन केंद्र,पूर्णिया द्वारा किया गया, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।

    रजनीश कुमार ने उप शास्‍त्रीय संगीत, रीता दास ने सरोद वादन और बेतिया के सुमित आनंद ने ध्रुपद गायन से मोहत्‍सव में शामिल हो रहे लोगों का मन मोह लिया। इसके बाद  बिहार संगीत नाटक अकादमी द्वारा बिहार गौरव गान और राजीव रंजन कथक नृत्‍य का भी मनोरम प्रस्‍तुति हुई।

    #बिहार महोत्‍सव 2018

    Keep Reading

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Stunning victory for an Indian short film at the Stuttgart Film Festival.

    स्टटगार्ट फिल्म महोत्सव में भारतीय लघु फिल्म की शानदार जीत

    Firing on students with an AK-47 in Siwan: Policeman suspended; Opposition creates an uproar in Parliament.

    सीवान में AK-47 से छात्रों पर फायरिंग: पुलिसकर्मी निलंबित, विपक्ष का संसद में हंगामा

    Sarnath becomes a UNESCO World Heritage Site! A cultural victory for India.

    सारनाथ बना यूनेस्को विश्व धरोहर! भारत की सांस्कृतिक जीत

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Three-day-old baby elephant swept away by the waves; mother left writhing in distress on the shore; emotional reunion follows rescue.

    लहरों में बह गया तीन दिन का नन्हा हाथी, किनारे तड़पती रही मां; रेस्क्यू के बाद हुआ भावुक मिलन

    September 22, 2026
    Komal Thakkar: Cannes red carpet personality Komal Thakkar inaugurated the ALF NOVA Aesthetic Clinic in Mumbai.

    Komal Thakkar: कान्स रेड कार्पेट फेम कोमल ठक्कर ने मुंबई में ALF NOVA एस्थेटिक क्लिनिक का किया उद्घाटन

    September 22, 2026
    Lucknow Ganesh Visarjan

    ढोल-नगाड़ों के बीच निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु

    September 22, 2026
    Indian women storm the Asiad final; Sri Lanka set a target of 217 runs; Mandhana and Shafali get off to an explosive start, while Richa Ghosh wreaks havoc.

    एशियाड फाइनल में भारतीय बेटियों का तूफान, श्रीलंका को मिला 217 रन का लक्ष्य, मंधाना-शेफाली की धुआंधार शुरुआत, ऋचा घोष ने बरपाया कहर

    September 22, 2026
    The evening aarti became the center of attraction during the Ganesh festival.

    गणेश उत्सव में संध्याकालीन आरती बनी आकर्षण का केंद्र

    September 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading