Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    भाजपा को न तो अन्नदाता की चिंता है और न ही युवाओं की: अखिलेश यादव

    ShagunBy ShagunJanuary 21, 2021 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 654

    बरेली, 21 जनवरी 21: बरेली पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अख‍िलेश यादव ने कहा क‍ि भाजपा सरकार को न अन्‍नदाता के ह‍ितों की च‍िंता है और न जवान, बेरोजवार, मजदूर व गरीबों की। सरकार की उल्‍टी ग‍िनती शुरू हो चुकी है। सपा प्रमुख बरेली के होटल रेड‍िसन एयरपोर्ट में मीड‍िया से बातचीत कर रहे थे।

    बरेली दौरे पर पहुंचे अख‍िलेश ने कहा क‍ि कोरोना वैक्‍सीन गरीबों को न‍ि:शुल्‍क लगाई जानी चाह‍िए। आप कोरोना वैक्‍सीन लगवाएंगे क‍ि नहीं, इस सवाल पर अख‍िलेश बोले: अभी बहस इस बात की नही है। जरूरत इस बात की है क‍ि भाजपा सरकार पहले गरीबों को फ्री वैक्‍सीन लगवाने का इंतजाम करे। आगे हमारी सरकार बनेगी तो हम भी वैक्‍सीन लगवा लेंगे।

    जनता की आवाज दबेगी नही:

    अख‍िलेश ने कहा क‍ि लंबे समय से देश के क‍िसान नए कृष‍ि कानून को हटाए जाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं मगर सरकार उनकी सुन नहीं रही। समाजवादी पार्टी पूरी तरह क‍िसानों के साथ है। क‍िसानों के समर्थन में समाजवादी लगातार सड़कों पर आकर आंदोलन कर रहे हैं। सरकार पुल‍िस के जर‍िए समाजवाद‍ियों की आवाज दबाने की कोश‍िश कर रही है। समाजवाद‍ियों पर झूठे मुकदमे लादे जा रहे हैं। सरकार कुछ भी कर ले मगर समाजवादी और जनता की आवाज दबेगी नही। उन्‍होंने कहा क‍ि यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ कानून व्‍यवस्‍था संभालने में पूरी तरह नाकाम साब‍ित हुए हैं। इत‍िहास में यह बात दर्ज हो गई है क‍ि ऐसे मुख्‍यमंत्री के समय में प्रदेश के अंदर कोई काम नहीं हुआ।

    अख‍िलेश ने कहा क‍ि यूपी में सरकार बनने के बाद भाजपा ने व‍िकास के नाम पर कुछ नहीं क‍िया। एक्‍सप्रेस वे समाजवादी सरकार ने द‍िए। गोमती र‍िवर फ्रंट के नाम पर भी भाजपा सरकार की कहानी क‍िसी से छ‍िपी नही हैं। भाजपा ने अपने घोषणापत्र में जो भी वादे क‍िए थे, उसमें एक भी पूरा करके नहीं द‍िखाया। व‍िकास के जो प्रोजेक्‍ट समाजवादी सरकार में शुरु हुए थे, उन पर काम आगे नहीं बढ़ा।

    सपा प्रमुख ने कहा क‍ि नकली शराब से प्रदेश में लगातार मौते हो रही हैं, मगर सरकार हाथ पर हाथ रखे बैठी है। क‍िसानों का सबसे ज्‍यादा गन्‍ना बकाया है। सरकार उनका पेमेंट नहीं करा पा रही। राज्‍य के हर ज‍िले में ताबड़तोड़ अपराध हो रहे हैं। मह‍िलाएं सुरक्ष‍ित नहीं हैं मगर सरकार की नींद नहीं टूट रही। अ‍ख‍िलेश ने कहा क‍ि समाजवादी पार्टी लगातार संघर्ष करती रहेगी।

    उन्‍होंने कहा क‍ि बसपा का राज्‍यसभा प्रत्‍याशी भाजपा की मदद से सदन में पहुंचा। एमएलसी चुनाव को लेकर उन्‍होंने कहा क‍ि हमारा एक-एक एमएलसी दूसरो के कई-कई पर भारी है। प्रेस कांफ्रेंस में पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेन्‍द्र यादव, बरेली ज‍िलाध्‍यक्ष अगम मौर्य समेत मंडल के सभी ज‍िलों के ज‍िलाध्‍यक्ष व प्रमुख नेता मौजूद रहे।

    Shagun

    Keep Reading

    कर्नाटक में दुखद हादसा: जंगली हाथी के हमले में IPS अधिकारी की पत्नी की मौत

    Defence Minister Rajnath Singh’s interaction with party workers: Assurance given to resolve public grievances.

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कार्यकर्ता संवाद: जनसमस्याओं पर सुलझाने का आश्वासन

    Calls for Dharmendra Pradhan's resignation intensify: Nationwide protests over NEET paper leak.

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग जोरों पर: नीट पेपर लीक पर देशभर में प्रदर्शन

    Stir in Vrindavan: Comedians Johnny and Jojo, who made Premanand Maharaj laugh, go missing.

    वृंदावन में हड़कंप: प्रेमानंद महाराज को हंसाने वाले कॉमेडियन जॉनी-जोजो लापता

    Preparations Underway for a Prolonged War! US Ferries Massive Military Hardware to West Asia, Planning Another Powerful Strike Against Iran.

    पश्चिम एशिया में शांति वार्ता: संवाद की बजाय दबदबा बनाए रखने की होड़

    नौतपा की गर्मी के बीच मानसून केरल पहुंचा, लेकिन 3 दिन लेट!

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    कर्नाटक में दुखद हादसा: जंगली हाथी के हमले में IPS अधिकारी की पत्नी की मौत

    June 6, 2026
    Defence Minister Rajnath Singh’s interaction with party workers: Assurance given to resolve public grievances.

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कार्यकर्ता संवाद: जनसमस्याओं पर सुलझाने का आश्वासन

    June 6, 2026
    Calls for Dharmendra Pradhan's resignation intensify: Nationwide protests over NEET paper leak.

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग जोरों पर: नीट पेपर लीक पर देशभर में प्रदर्शन

    June 6, 2026
    Stir in Vrindavan: Comedians Johnny and Jojo, who made Premanand Maharaj laugh, go missing.

    वृंदावन में हड़कंप: प्रेमानंद महाराज को हंसाने वाले कॉमेडियन जॉनी-जोजो लापता

    June 6, 2026
    Sezal Sharma Finds a Treasure of Peace in the Streets of Prague

    प्राग की गलियों में खो गईं सेज़ल शर्मा, मिला आत्मिक सुकून

    June 6, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading