भोपाल, 03 जनवरी। साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं वहीं भाजपा के लिए उनके ही नेता परेशानी पैदा कर रहे है। हाल का मामला एक पार्षद का है। दरअसल मप्र में एक बीजेपी पार्षद का बार गर्ल के साथ अश्लील ठुमके लगाते हुए वीडियों इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियों के सामने आने का बाद पार्टी की नैतिकता पर उंगलियां उठ रही है।
बताया जा रहा है कि क्रिसमस पर एक प्रशासनिक अफसर बृजेश सिंह के यहां एक कार्यक्रम हुआ था, जिसमें पार्षद राघवेन्द्र सेंगर शामिल हुए थे। मेहमानों का मनोरंजन करने के लिए इस पार्टी में कुछ डांसरों को भी बुलाया गया था। जैसे ही बार बालाओं ने ठुमके लगाना शुरु किए वैसे ही पार्षद अपने आप को रोक नहीं पाए और बालाओं के साथ ही ठुमके लगाने शुरु कर दिए। राघवेंद्र डांस में इतने खो गए कि उन्होंने नाचते-नाचते बालाओं पर पैसे भी लुटाना शुरु कर दिए। हालांकि, समारोह में शामिल होने वाले अन्य लोगों ने भी डांस किया था,लेकिन राघवेन्द्र की डांस की चर्चा प्रदेश की राजनीति में गर्म हो गई। क्योंकि सत्ताधारी दल के नेता होने के कारण यह होना स्वाभिक है।

हालांकि इस वीडियों पर पार्षद ने इसे कांग्रेस की साजिश बताया है। पार्षद का आरोप है कि बीते दिनों उन्होंने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी ज्वाइन की है, इसलिए मेरी छवि खराब करने के लिए ऐसी वीडियों को वायरल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैं वीडियों की जांच कराने की मांग करूंगा।
क्या है मामला…
दरअसल एसडीएम रीडर ब्रजेश सिंह के यहां एक प्रोग्राम हुआ था जिसमें, पार्षद राघवेन्द्र सेंगर शामिल हुए थे। प्रोग्राम के दौरान डांस के लिए बाहर से डांसरों को बुलाया गया था। बार बालाओं का डांस शुरू होने पर पार्षद भी उनके साथ नाचने लगे । इस दौरान उन्होंने बार बालाओं पर नोट भी उड़ाए । पार्षद के अलावा समारोह में शामिल होने पहुंचे लोग भी डांस कर रहे थे।
सोशल मीडिया पर वीडियो के साथ भाजपा के नेताओं के साथ पार्षद के फोटो भी वायरल किए जा रहे हैं।







