Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    भाजपा का प्रचंड जनादेश और बसपा की मजबूती

    By December 2, 2017 Hot issue No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 510

    जीके चक्रवर्ती

    यूपी निकाय चुनाव 2017 में भाजपा को प्रचंड जनादेश मिला है। प्रदेश के 16 नगर निगमों में से 14 पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। वहीं, दो नगर निगमों अलीगढ़ व मेरठ में बसपा ने भी अपना परचम लहराया। इन चुनाव से आम आदमी पार्टी ने भी यूपी में दस्तक दी है। प्रदेश में कई जगह आप उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। कुल मिलाकर यूपी विधानसभा चुनाव के आठ माह बाद हुए नगरीय निकाय चुनावों की पहली परीक्षा में भाजपा और भाजपा के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस परीक्षा में फर्स्ट डिवीज़न पास हुए है। इसके साथ ही बीएसपी ने भी अपनी हाथी की चाल को और तेज किया और फाइट करते हुए दूसरे स्थान पर रही, इधर समाजवादी पार्टी को अपनी अंदुरुनी अंतरकलह से भरी नुकसान हुआ और वह तीसरे स्थान पर जा पहुंची। कांग्रेस ने भी मथुरा और मुरादाबाद में करारी टक्कर दी है उसे 19 सीटे मिली लेकिन उसे अभी और आत्ममंथन की आवश्यकता है।

    भाजपा ने शहरों में अपना दबदबा बरकरार रखा है। लेकिन यह चुनाव खासकर भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल था पिछले चुनाव में भाजपा ने अन्य दलों पर अपना वर्चस्व कायम करते हुए बहुमत से बड़ी जीत हासिल किय था मौजूद नगर निकाय चुनाव सभी दलों के लिए विशेष कर भाजपा के लिए एक कसौटी के रूप में था क्योकि अब 2019 में लोकसभा चुनाव होंगे इसलिए यह चुनाव आने वाले समय में पार्टियों का भविष्य के दर्पण के समान होंगे इस चुनाव से भारतीय जनमानस के विचारों के धरातल पर कौन सी पार्टी खरी उतरी है यह आज के चुनाव में घोषित परिणामों को देख कर अंदाजा जरूर लगाया जा सकता है।

    शाम होते होते फाइनल हो गया कि अधिकतर सीटों पर भाजपा पर कब्ज़ा हो गया और उसे प्रचंड बहुमत मिल गया। मेयर की सोलह सीटों में चौदह सीटों भाजपा के कहते में और दो बीसपी के खाते में गयी। जिसमे सबसे ज्यादा कौतुहल का विषय लखनऊ की सीट का था जहां सयुंक्ता भाटिया बीजेपी की तरफ से विजयी रही। इस बार निकाय चुनाव होने से पहले ही परिणाम के पूर्व आंकलन करने वाले के लोग तरह -तरह के कयास लगाते रहे ज्यादातर लोगों के पूर्व आंकलन धराशाई हो गए यह चुनाव छोटा अवश्य था लेकिन सभी पार्टियों के भविष्य में होने वाले चुनाव के परिणामो के रुख का अंदाजा इसके परिणामो को देख कर लगाया जा सकता है। यह बात अलग है कि इस चुनावों के परिणामो को देख कर भविष्य की भविष्य वाणी नहीं की जा सकती है। इस बार यह जरूर देखने को मिला कि नोटीबंदी और जीएसटी को मुद्दा बनाकर भाजपा कि खिलाफ हवा बनाने लोगो का आकलन भी धराशायी हो गया । जनता के मूड का अंदाज एक्जिट पोल वालो को समझने में भारी चूक हुई। मौजूदा नगर निगम चुनाव में भाजपा अपने विपक्षियों को कड़ी टक्कर देने की एवं अपने बहुमत से जीत को पुनः दोहराने की कड़ी चुनौती थी, लेकिन जैसे जैसे नगर निकाय चुनाव के परिणाम सामने आते गए उससे भाजपा के हाथ सफलता हाथ लगती गयी। इस तरह एक बार भाजपा ने जीत हासिल कर यह साबित कर दिया की पीएम मोदी की विज़न की जीत हुई है और हारने वाले ईवीएम पर हार का ठीकरा फोड़ते रहे।

    Keep Reading

    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    the-nations-future-on-the-streets-of-delhi

    दिल्ली की सड़कों पर देश का भविष्य!

    क्रूर नियति के बीच हमारी क्रूरता और उम्मीद की कुछ किरणें

    The battle between development and the environment in Uttarakhand.

    उत्तराखंड में विकास बनाम पर्यावरण की जंग

    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद अब अदालत में जंग, आदिवासी महिलाओं पर भी लाठी

    अब उच्चतम न्याय की आस में शिक्षा का एक मंदिर

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sarnath becomes a UNESCO World Heritage Site! A cultural victory for India.

    सारनाथ बना यूनेस्को विश्व धरोहर! भारत की सांस्कृतिक जीत

    July 25, 2026

    “एक व्यक्ति को हीरो मत बनाओ” : अभिजीत दीपके का तीखा संदेश

    July 25, 2026
    Military readiness of young medical officers! Grand passing-out parade in Lucknow.

    युवा मेडिकल अधिकारियों की सैन्य तैयार! लखनऊ में भव्य समापन परेड

    July 25, 2026
    Victory for the youth revolution! The arrogant government yields; Minister resigns after 12 years.

    युवा क्रांति की जीत! अहंकारी सरकार झुकी, 12 साल बाद मंत्री ने दिया इस्तीफा

    July 25, 2026
    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    July 25, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading