Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, June 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग

    15 Oct. जन्मदिन विशेष: युवाओं को प्रेरक संदेश देने वाले पहले राष्ट्रपति डा. कलाम

    By October 14, 2017 ब्लॉग 18 Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 963

    मृत्युंजय दीक्षित

    हम सभी युवाओं व आम जनमानस के दिलों में राज करने वाले देश के महान कर्मयोगी भारतरत्न मिसाइलमैन के नाम से लोकप्रिय पूर्व राष्ट्रपति डा. ए पी जे अब्दुल कलाम का जन्म तमिलनाडु के एम मध्यमवर्गीय परिवर में हुआ था। डा. कलाम एक ऐसे राष्ट्रपति बने जिनके जीवन का सफर झोपड़ी से प्ररम्भ हुआ और भारत को सुरक्षा के विभिन्न पहलुओ में आत्मनिर्भर बनाते हुये विकास के नये म मिशन को देश की जनता के सामने प्रस्तुत किया। उन्होनें भारत व भारत की जनता को इतना बहुत कुछ दिया है। आज उन्हीं की मेहनत का परिणाम है कि भारत एक परमाणुशक्ति संपन्न राष्ट्र बन चुका है। उनके दिशानिर्देशों के अनुरूप बनायी गयी मिसाइलों से भारत के पड़ोसी शत्रु कांप रहे हैं। अब चाहे चीन हो या पाक कोई भी भारत के साथ आमने सामने के युद्ध से कतरा रहा है इसके लिए यदि किसी ने भारत को शक्तिशाली बनाया है तो उसके लिए डा. कलाम का दिमाग ही है जिनकी बदौलत आज चीन भारत से दब तो रहा ही है।

    भारतरत्न कलाम का जीवन सदा युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। कलाम एक ऐसे महान व्यक्तित्व के धनी थे जो वास्तव में पूरी तरह से वास्तविक रूप से धर्मनिरपेक्ष था। वे हर धर्म का आदर करने वाले थे। कलाम ने अपने जीवनकाल में कोई्र भी एक ऐसी बात नहीं की या आचरण नहीं किया जिससे यह लगे कि किसी धर्म विशेष के प्रति उनका लगाव या झुकाव था। डा़ कलाम का पूरा जीवन ही प्रेरणास्पद है। डा. कलाम का जीवन एक ऐसा जीवन है जिनके जीवनकाल में ही किताबेें भी लिखी गयीं और फिल्म भी बन गयी। डा. कलाम देश के पहले ऐसे राष्ट्रपति बन गये जोकि सोशल मीडिया में लगातार सक्रिय रहते थे और युवाओं तथा नये वैज्ञानिकों एवं बालकों के लिए प्रेरक बाते लिखा करतेे थे।
    15 अक्टूबर 1931 के तमिलनाडु के रामेश्वरम मे जन्में भारतरत्न राष्ट्रपति डा. कलाम का पूरा नाम अबुल जाकिर जैनुल आब्दीन अब्दुल कलाम था। अब्दुल कलाम के जीवन पर उनके माता- पिता की अमिट छाप पड़ी थी। अब्दुल के जीवन पर विभिन्न धर्मो के लोगों का व्यपाक प्रभाव पड़ा था। उनके स्कूली जीवन को सही दिशा देने में उनके गुरू की महती भूमिका थी।कलाम को अंग्रेजी साहितय पढ़ने का चस्का लगा। फिर उनकी इच्छा भौतिकशास़्त्र में हुई। उन्होनें अध्ययन के प्रारंभिक दिनों में ही विज्ञान और ब्रहमांड , ग्रह- नक्षत्रों और ज्योतिष का काफी गहराई से अध्ययन कर लिया था।
    डा ़कलाम ने सोशल मीडिया में कहा था कि,“सरलता, पवित्रता और सच्चाई के बिना कोई महानता नही होती। ” उनमें यह सभी गुण विद्यमान भी थे। डा. कलाम के अंदर कवि,शिक्षक, लेखक, वैज्ञाानिक सहित आध्यात्मिक गुण विद्यमान थे। एक प्रकार से वे बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। यह उनकी महान प्रतिभा का ही कमाल है कि आज भारत के पास अग्नि, पृथ्वी, त्रिशूल जैसी मिसाइलों का भंडार हो गया है। साथ ही उनकी प्रेरणा से ही भारत अब अपनी मिसाइल तकनीक को और विकसित करने में लग गया है। 1998 में उन्ही की देखरेख मेें भारत ने पोखरण में अपना दूसरा सफल परमाणु परीक्षण किया। इसके बाद भारत परमाणु श्क्ति संपन्न देशों की सूची में शामिल हुआ था। डा. कलाम ने 1980 में रोहिणी उपग्रह को पृथ्वी की कक्षा के निकट स्थापित करने में बड़ी भूमिका निभाई। 19992 जुलाई से दिसंबर 1999 तक वे रक्षा विज्ञान सलाहकर और सुरक्षा शोेध और विकास विभाग के सलाहकार रहे। 1982 में उन्हें डीआरडीओ का निदेशक नियुक्त किया गया। यहीं पर उनकी वैज्ञानिक प्रतिभा ने नये कीर्तिमान को छुआ। इन्होनें अग्नि एवं त्रिशूल जैसी मिसाइलोें को स्वदेशी तकनीक से बनाया।
    कलाम अपने जीवनकाल में सदा युवाओं से ही मिलने और उनसे संवाद स्थापित करने का प्रयास करते थे। कलाम का मानना था कि युवा पीढ़ी ही देश की पूंजी है।जब बच्चे बड़े हो रहे होते हैं तो उनके आदर्श उस काल के सफल व्यक्तित्व ही हो सकते हैं।माता- पिता और प्राथमिक कक्षाओं के अध्यापक आदर्श के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। बच्चे के बड़े होने पर राजनीति ,विज्ञान, प्रौद्योगिकी और उद्योग जगत से जुड़े योग्य तथा विशिष्ट नेता उनके आदर्श बन सकते हैं। कलाम ने ही सर्वप्रथम भारत के लिए अपनी पुस्तक के माध्यम से विजन 2020 प्रस्तुत किया। यह पुस्तक भारत में काफी चर्चित हुयी।
    डा. कलाम जो काम करते थे वे पूरी तरह से समर्पित होकर करते थे। डा़ कलाम के जीवन पर आधारित दो पुस्तकें ”तेेजस्वी मन“ और फिर “अग्नि की उड़ान” उनके जीवन का एक खुला दस्तावेज हैं। उनकी देशभक्ति व कार्य राजनीति से परे थे। वह देश केे पहले ऐसे राष्ट्रपति बने थे जोकि राजनीति से अलग व बहुत दूर थे। अच्छी तरह से याद आ रहा है कि जब उनके नाम का चयन किया गया था तब पूरे देश को आश्चर्य हो रहा था। एक ओर जहां देश के युवाओं व वैज्ञानिकों में हर्ष की लहर दौड़ रही थी वहीं दूसरी ओर एक तबका यह भी सोच विचार में डूब रहा था कि जब कभी कोई बड़ा संवैधानिक विवाद उनके सामने आयेगा तो वे उसका निपटारा कैसे करेंगे।देश के अधिकांश विद्वानों की यही राय बन रही थी कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने कहीे गलत निर्णय तो नहीं कर लिया है। लेकिन आम राजनैतिक लोगों की यह सोच भी समय रहते फेल हो गयी। यह उन्हीं के निर्णय का असर था कि जब यूपीए- 1 सत्ता में आया तब श्रीमती सोनिया गांधी के पास प्रधानमंत्री बनने का पूरा अवसर था लेकिन विदेशी मूल का होने के कारण उन्हें प्रधानमंत्री पद की दौड़ से बाहर कर दिया था। जिसके बाद मनमोहन सिंह का नाम प्रधानमंत्री के रूप में सामने आ गया था। यही कारण रहा कि उसके बाद कांग्रेस और कलाम के बीच दूरियां बढ़ती चली गयीं और उन्हें दुबारा राष्ट्रपति बनने का अवसर नहीं मिला।

    कलाम देश के पहले ऐसे राष्ट्रपति थे जिन्होनें संसद में अपने भाषण के दौरान पंथनिरपेक्ष शब्द का इस्तेमाल किया था। जिससे भी कांग्रेसी और वामपंथी विचारधारा के लोग चिढे़ं रहते थे। एक बात और डा. कलाम किसी खूंखार से खूंखार अपराधी को भी फांसी की सजा देने के खिलाफ थे अतः उन्होंने अपने कार्यकाल में कभी भी किसी भी प्रकार की फांसी की सजा को स्वीकार नहीं किया। यही कारण था कि आज की तारीख में फांसी की सजा के मामले लटक गये हैं और जिनका लाभ अब अपराधी लोग उठाने का प्रयास कर रहे हैें। डा़ कलाम हमेशा युवाओं से ऊंचे सपने देखने की बात कहा करते थे। वे कहा करते थे कि ऐसे सपने देखो कि वे जब अब तक पूरे न हो जायें तब तक आप को नींद न आये। डा. कलाम ने ही रेलवे को आधुनिक बनाने का मूलमंत्र दिया। डा. कलाम जीवन के अंतिम सांसों तक कार्य करते रहे। वे एक ऐसे कर्मयोगी थे जो जाते -जाते संदेश देकर गये। कलाम ने एक सबल सक्षम भारत का सपना देखा था। वे हमेशा देश को प्रगति के पथ पर ले जाने की बातें किया करते थे। डा . कलाम बेदाग चरित्र, निश्छल भावना और विस्तृत ज्ञान से पूर्ण दृढ़ प्रतिज्ञ व्यक्ति थे। वे एक महान सपूत थे। वास्तव में भारतरत्न और सदा याद आने व्यक्ति थे। ऐसा प्रतीत ही नहीं हो रहा है कि वे अब आज हमारे बीच नहीं रहे। यह बात तो सही है कि हर व्यक्ति का हर सपना पूरा नहीं हो सकता है लेकिन अब देश की भावी पीढ़ी को कलाम साहब के हर सपने को पूरा करने की महती भूमिका अदा करनी हैं । ताकि देश को कलाम के सपने के आधार पर पूरे देश को 24 घंटे बिजली मिलने लगे और गावों से गरीबी और अशिक्षा का कुहासा दूर हो सके।

    Keep Reading

    गोमती का डूबता भविष्य: वह पवित्रता अब कहाँ?

    Who is responsible for the growing anarchy in society

    समाज में बढ़ रही अराजकता का जिम्मेदार कौन?

    Ugh! This distorted capitalism and mentality of exploitation.

    उफ़! ये विकृत पूंजीवाद और शोषण की मानसिकता

    A World Drifting Towards Loneliness: Questions About the Institution of Family

    अकेलेपन की ओर बढ़ती दुनिया: परिवार की संस्था पर सवाल

    मुंबई में तोड़फोड़ की राजनीति: शिवसेना का दूसरा टूटना

    Shared heritage gave the country 'Amrit' (nectar), while extremism is spreading 'poison'!

    साझी विरासत ने देश को दिया ‘अमृत’ तो कट्टरपंथ दे रहा ‘ज़हर!’

    18 Comments

    1. free musically likes on October 18, 2017 7:34 am

      These chosen movies garner extra likes and fans.

      Reply
    2. sarahah exposed apk on November 30, 2017 7:20 pm

      If you are going for most excellent contents like I do, simply pay a quick
      visit this site every day since it provides quality contents,
      thanks

      Reply
    3. sarahah reveal tool on November 30, 2017 7:35 pm

      Wow, awesome blog layout! How long have you been blogging for?

      you make blogging look easy. The overall look of your web site is
      magnificent, as well as the content!

      Reply
    4. sarahah app review on November 30, 2017 8:39 pm

      I feel that is among the so much significant information for me.
      And i am satisfied studying your article. However want to commentary on some normal
      things, The web site style is perfect, the articles is truly nice : D.
      Good task, cheers

      Reply
    5. Georgetta on November 30, 2017 9:23 pm

      Wow, this post is fastidious, my younger sister is analyzing these things, therefore I am going to convey her.

      Reply
    6. minecraft on September 23, 2018 2:29 am

      Hello it’s me, I am also visiting this website daily, this site is in fact nice and the
      viewers are actually sharing pleasant thoughts.

      Reply
    7. minecraft on September 24, 2018 7:46 am

      Hi there, of course this article is in fact good and I have learned lot of things from
      it concerning blogging. thanks.

      Reply
    8. minecraft on October 1, 2018 8:25 am

      Hello, its fastidious article regarding media print, we all be aware of
      media is a great source of data.

      Reply
    9. minecraft on October 1, 2018 11:06 am

      Incredible points. Solid arguments. Keep up the great spirit.

      Reply
    10. minecraft on October 1, 2018 6:44 pm

      I know this site gives quality based posts and additional stuff, is there any other web page which offers such information in quality?

      Reply
    11. minecraft on October 1, 2018 7:55 pm

      I always spent my half an hour to read this webpage’s posts all the
      time along with a cup of coffee.

      Reply
    12. minecraft on October 1, 2018 10:40 pm

      I blog quite often and I really appreciate your content.
      The article has truly peaked my interest. I will book mark your blog and keep checking for
      new information about once per week. I opted in for your Feed too.

      Reply
    13. minecraft on October 2, 2018 9:48 am

      I believe what you posted was actually very reasonable.
      But, what about this? suppose you added a little information? I ain’t suggesting your content isn’t good., however suppose you added a headline to possibly grab folk’s attention? I mean 15 Oct.

      जन्मदिन विशेष: युवाओं को प्रेरक संदेश देने
      वाले पहले राष्ट्रपति डा.

      कलाम | Shagun News India is kinda boring.
      You might look at Yahoo’s home page and see how they create article
      titles to grab people interested. You might add a video or
      a picture or two to grab people excited about what you’ve written. Just my
      opinion, it could bring your blog a little livelier.

      Reply
    14. minecraft on October 2, 2018 10:06 am

      Now I am going to do my breakfast, afterward having my breakfast coming again to
      read other news.

      Reply
    15. minecraft on October 2, 2018 12:28 pm

      Does your website have a contact page? I’m having a tough time locating it but, I’d like to shoot you
      an e-mail. I’ve got some recommendations for your blog you might be interested in hearing.
      Either way, great site and I look forward to seeing it develop
      over time.

      Reply
    16. minecraft on October 2, 2018 2:41 pm

      Wow, superb weblog structure! How lengthy have you been running a blog for?

      you make blogging look easy. The overall glance of your site is excellent, let alone the content!

      Reply
    17. minecraft on March 23, 2019 7:35 pm

      Write more, thats all I have to say. Literally, it seems
      as though you relied on the video to make your point.
      You definitely know what youre talking about, why waste your intelligence on just posting videos to your blog when you could be giving us something
      enlightening to read?

      Reply
    18. minecraft on March 29, 2019 11:43 am

      What’s up to all, how is all, I think every one is getting more from this site, and your views are pleasant in favor of new
      users.

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Korean companies eye YEIDA: Plans underway to develop a "Korean City"

    कोरियन कंपनियों की नजर YEIDA पर: “कोरियन सिटी” बनने की तैयारी

    June 26, 2026
    Young Man Survives Despite a Ruptured Aorta and Multiple Fractures; Doctors Perform a Medical Miracle

    मौत को मात दी: फटी एओर्टा और दर्जनों फ्रैक्चर के बावजूद जिंदा बचा मर्चेंट नेवी अधिकारी

    June 26, 2026
    Pledge to protect the Constitution: CM Yogi recalls the fight for democracy on 'Constitution Murder Day'

    संविधान की रक्षा का संकल्प: सीएम योगी ने ‘संविधान हत्या दिवस’ पर याद की लोकतंत्र की लड़ाई

    June 26, 2026
    Kejriwal’s scathing attack upon reaching Ayodhya: What secret does Champat Rai know that even the PM is helpless?

    अयोध्या पहुंचे केजरीवाल का तीखा हमला: चंपत राय को क्या राज पता कि पीएम भी मजबूर?

    June 26, 2026

    गोमती का डूबता भविष्य: वह पवित्रता अब कहाँ?

    June 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading