Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बिजनेस

    अपने सपनों का घर खरीदना अब हुआ आसान

    By June 7, 2018Updated:June 8, 2018 बिजनेस 1 Comment4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,240
    एक्सपर्ट कमेंट: रविंद्र सुधालकर
     
    भारतीय रिजर्व बैंक ने 5 अप्रैल 2018 को जारी अपनी मौद्रिक नीति में ब्याज दरों में कोई परिवर्तन नहीं किया है। दरअसल विदेशी ब्रोकरेज संस्थान, बैंक ऑफ अमेरिका मेर्रिल लिंच ने यहां तक भविष्यवाणी की है कि अगर मानसून अच्छे हुए तो अगस्त 2018 में होने वाली समीक्षा बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक ब्याज दरों को और भी घटा सकती है। भारतीय रिजर्व बैंक की आर्थिक नीतियां, ब्याजदरों में बृद्धि नहीं होना, मुद्रास्फीति में गिरावट के साथ -साथ इस साल जीडीपी में बेहतर वृद्धि, घर खरीदने वालों के लिए शुभ संकेत हैं।
    पिछले तीन -चार वर्षों में कीमतों में गिरावट और समय पर घर मिलने के कारण, पहली बार घर खरीदने वालों के लिए अपने सपने के घर में निवेश का सुनहरा मौका है। रविंद्र सुधालकर, कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, रिलायंस होम फाइनांस एवं सह अध्यक्ष नेशनल कॉउन्सिल ऑन अफोर्डेल हाउसिंग, एसोचैम का कहना है कि सरकार अनुकूल नीतियों के कारण आवास में निवेश में उछाल आया है, जिसकी प्रतीक्षा लंबे समय से थी। 2022 तक सबके लिए आवास योजना के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सरकार ने आवासीय क्षेत्र की नीतियों में महत्वपूर्ण परिवर्तन किए हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण है अचल संपत्ति विनियमन और विकास अधिनियम (रेरा) जिसके तहत उम्मीद की जा रही है कि बड़े पैमाने पर तैयार घरों, खासतौर पर प्रीमियम और लक्जरी सेगमेंट के घरों की कीमत पहले से कम होगी।
    रेरा यह भी सुनिश्चित करता है कि तय की गई समय सीमा के अन्तर्गत उपभोक्ता को वह सब मिल जाए जो उससे वादा किया गया है। रेरा के बाद बिल्डर और रियल इस्टेट कंपनियां पहले की तुलना में अपने उपभोक्ताओं की सुरक्षा का ज्यादा ख्याल कर रही हैं। कई राज्यों की सरकारें अपनी नीतियों में ऐसे परिवर्तन कर रही हैं जिसका फायदा उपभोक्ता को मिल सके। दिल्ली, झारखंड,राजस्थान और हरियाणा की सरकारें तो महिलाओं को स्टाम्प ड्यूटी में आंशिक रूप् से छूट भी दे रही हैं। इसी तरह सस्ते आवास के लिए नीतिगत ढांचे को भी लागू किया जा रहा है।
    सस्ते आवास के लिए आदर्श ढांचे को लाने वाले राज्यों में राजस्थान, गुजरात और उत्तर प्रदेश अव्वल थे। इस बीच महाराष्ट्र आवासीय क्षेत्र विकास प्राधिकरण ( म्हाडा) की पुनर्विकास परियोजनाएं और झोपड़ पट्टी पुनर्विकास प्राधिकरण (एसआरए ) की योजनाओं को महाराष्ट्र सरकार द्वारा रेरा के अंतर्गत लाने से मुंबई की बहुसंख्यक आबादी, जो झोपड़पट्टी में रहती है और जिनकी संपत्ति पुनर्विकास में चली गई या जाने वाली है, को लाभ मिलने की उम्मीद है। एक अनुमान के अनुसार मुंबई की 41 प्रतिशत आबादी झोपड़पट्टी में  रहती है और 85 प्रतिशत निर्माण, पुनर्विकास में शामिल हैं।
    रविंद्र सुधालकर बताते है कि किफायती आवास के लिए आधारिक संरचना और बिल्डर एवं उपभोक्ता दोनों को करों में तरह तरह की रियायत की पेशकश से उम्मीद की जाती है कि आवासीय परियोजाओं में बढ़ोतरी होगी। किफायती आवास पर केंद्रित आवासीय परियोजनाओं के कारण उपभोक्ता अब अपने बजट के अनुसार अचल संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। हाल ही में सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी स्कीम (सीएलएसइस ) में पहली बार खरीदे गए घर पर जीएसटी में चार प्रतिशत की कटौती की घोषणा की है। कटौती की इस घोषणा का लाभ पहली बार घर खरीदने वाले उन ग्राहकों को होगा जिनके घर का अधिकतम आकार 1615 वर्गफीट है और जिनका वार्षिक पारिवारिक आय अधिकतम 18 लाख रुपए है।
    इसका मतलब यह हुआ कि अगर किसी की वार्षिक पारिवारिक आमदनी 18 लाख रुपए है और उसने सीएलएस इस के अंतर्गत 1615 वर्गफीट का चार खरीदा है तो 2.7 लाख रुपए का फायदा हुआ। लेकिन जो खरीददार सीएलएस इस की सीमा में नहीं आते उन्हें 12 प्रतिशत जीएसटी देना होगा। जीएसटी में यह छूट उन किफायती आवासों पर भी लागू होगा जिनका अधिकतम कारपेट एरिया 646 वर्गफीट होगा। पहली बार घर खरीदने वाली शर्त यहां लागू नहीं होती। जीएसटी में छूट के साथ क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी स्कीम, रेरा के अंतर्गत उपभोक्ता को लाभ पहुंचाने वाली नीतियां के कारण अब आर्थिक रूप से पिछड़ावर्ग, निम्न और मध्यम आय वर्ग के लोगो ंको अब आवासीय परियोजनाओं में निवेश करने के लिए सही समय का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अब आबादी का एक बड़े हिस्से का अपने घर का सपना साकार करने में कोई परेशानी नहीं होगी।

    Keep Reading

    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Swadeshi Traders' Conclave and public outreach campaign to intensify on September 3.

    03 सितंबर को स्वदेशी व्यापारी कुंभ, जनसंपर्क अभियान तेज

    Homefoil has launched a new campaign with Kareena Kapoor Khan.

    होमफॉइल ने करीना कपूर खान के साथ नया कैंपेन लॉन्च किया

    India Moves Toward ‘One India–One FIP’ as IMIA Strengthens Its Sustainable Fisheries Mission

    IMIA ने महाराष्ट्र-गोवा FIP को राष्ट्रीय फ्रेमवर्क में शामिल किया

    1 Comment

    1. Dyna Test Explode on June 9, 2018 4:09 am

      Hiya very cool website!! Guy .. Beautiful ..
      Superb .. I will bookmark your blog and take the feeds also…I’m satisfied to seek out a
      lot of useful info here within the put up, we need develop more
      strategies on this regard, thanks for sharing. http://dynatestxplode.net/

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading