Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 6
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग

    क्या ऐसे ही होते हैं आज के प्रधान सेवक, नौकर और अकबर ?

    By September 14, 2017 ब्लॉग No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 808
    दयानंद पांडेय  
    एक बार वीरबल ने अकबर को महाभारत पढ़ने के लिए दिया । अकबर ने महाभारत पढ़ा । दरबार लगाया । फिर बताया कि वीरबल ने उन्हें महाभारत पढ़ने को दिया था । पढ़ा है और मुझे महाभारत बहुत पसंद आया है । अब मैं चाहता हूं कि मेरे लिए भी एक महाभारत लिखी जाए । पूरा दरबार बहुत सुंदर , बहुत बढ़िया ! आदि से गूंज गया । हर कोई वाह-वाह में लग गया । लेकिन वीरबल चुप थे । अकबर को यह अच्छा नहीं लगा । और वीरबल से कहा कि तुम ने ही महाभारत दिया मुझे पढ़ने के लिए दिया और तुम्हीं चुप हो । सब कुछ न कुछ कह रहे हैं, तुम भी कुछ कहो । 
    वीरबल ने कहा , जहांपनाह कुछ कहने से पहले मैं महारानी से एक सवाल पूछने की इज़ाज़त  चाहता हूं। अकबर ने कहा , इज़ाज़त है । वीरबल ने महारानी से पूछा कि क्या आप अपने लिए पांच पति पसंद करेंगी ? महारानी भड़क गईं । बोलीं , क्या बेहूदा सवाल है ? अकबर भी नाराज हो गए । बोले, यह क्या बेवकूफी की बात कर रहे हो वीरबल ?
    गुस्ताखी माफ़ हो जहांपनाह ! पर इसी लिए इज़ाज़त ले कर सवाल पूछा था ।  वीरबल ने कहा । लेकिन अकबर की समझ में सब कुछ तुरंत ही आ गया । उन्हों ने तुरंत फ़ैसला दिया और कहा कि मेरे लिए कोई महाभारत नहीं लिखी जाएगी । और दरबार बर्खास्त कर दिया। अकबर समझ गए कि महाभारत की बुनियाद में द्रौपदी के पांच पति भी हैं । अकबर ने वीरबल की बात को दिल पर भी नहीं लिया ।
    लेकिन आज की तारीख़ के अकबर क्या कर रहे हैं ? आज के अकबर के पास न तो कोई वीरबल है, न वीरबल या किसी की बात को , सच बात को भी बर्दाश्त करने की क्षमता है । कल की तारीख़ में कांग्रेस की सोनिया गांधी ने भी यही किया था । किसी की नहीं सुनी थी । नतीज़तन कांग्रेस नेस्तनाबूद हो गई। आज की तारीख़ में नरेंद्र मोदी भी यही कर रहे हैं । नतीज़ा सामने है । बिहार में भाजपा नेस्तनाबूद हो गई है । मोदी ने न आर के सिंह की सुनी , न शत्रुघन सिनहा की । आडवाणी , जोशी , यशवंत सिनहा आदि तो खैर पहले ही से हाशिए पर थे । पर आज भाजपा सांसद भोला सिंह की जो आह भरी बातें निकल रही हैं और वह जो कह रहे हैं कि नरेंद्र मोदी ने प्रधान मंत्री की प्रतिमा को तोड़ दिया है । तो समझिए कि बात बहुत ज़्यादा बिगड़ चुकी है । इतनी कि भाजपा के गार्जियन मोहन भागवत तक निशाने पर हैं । भागवत , मोदी और अमित शाह की अब हर कोई ख़बर ले रहा है । पार्टी से लगायत सहयोगी पार्टियां तक इन पर फाट पड़ी हैं । मतलब बिहार के भूकंप में बहुत कुछ ढह गया है , ध्वस्त हो गया है । इतना कि हाशिए पर फेंक दिया गया मार्ग दर्शक मंडल भी आक्रामक हो गया है यकबक !
    क्या यह वही नरेंद्र मोदी नाम का आदमी है जो संसद की सीढ़ियों पर माथा रख कर घुसा था । यह वही आदमी है जो कहता था कि मैं प्रधान सेवक हूं। अगर प्रधान सेवक है तो जब पूर्व गृह सचिव और सांसद आर के सिंह जब कह रहे थे कि पैसे ले कर टिकट दिया जा रहा है तो यह आवाज़ समय रहते क्यों नहीं सुनी गईं ? रही बात शत्रुघन सिनहा कि तो वह तो खैर पुराने ब्लैकमेलर हैं । उन की बात का कोई मतलब नहीं है । लेकिन प्रधान मंत्री की लफ्फाजी का कोई मतलब है क्या ? अच्छे दिन की प्रत्याशा में और इस की जुमलेबाज़ी में भींगी जनता के इस प्रधान सेवक ने महंगी दाल , प्याज और गाय के विवाद में उलझने-उलझाने के अलावा देश को और क्या दिया है फ़िलहाल ।
    हाल यह है कि आज अपने बेटे के चुनाव क्षेत्र राघवपुर में नाव से पहुंच कर बिलकुल नरेंद्र मोदी अंदाज़ , उसी तेवर और उसी ड्रामेबाज़ी में डूब कर कहा कि हम आप के नौकर हैं , हमारा बेटा आप का नौकर है ! आप लोग हमारे मालिक हैं । तो यह सब सुन कर देश के प्रधान सेवक की याद आई और घिन भी आई । इस लिए भी कि इस राघवपुर का प्रतिनिधित्व लालू भी कर चुके हैं और उन की पत्नी राबड़ी भी । अब बेटा आ गया है प्रतिनिधित्व करने । लेकिन एक सड़क और पुल नहीं मिल पाया है राघवपुर को । कि लालू को आज भी वहां नांव से आना पड़ा। क्या ऐसे ही होते हैं आज के प्रधान सेवक , नौकर और अकबर ? जिन के पास न कोई वीरबल होता है , न कोई हया , न कोई शर्म !

    सरोकारनामा से साभार

    Keep Reading

    तपती रातें और झुलसाती गर्मी: स्वास्थ्य संकट की नई चेतावनी

    Preparations Underway for a Prolonged War! US Ferries Massive Military Hardware to West Asia, Planning Another Powerful Strike Against Iran.

    पश्चिम एशिया में शांति वार्ता: संवाद की बजाय दबदबा बनाए रखने की होड़

    Haridwar's Rajaji National Park: Here, the jungle itself will tell you its stories!

    हरिद्वार का राजाजी नेशनल पार्क: यहां जंगल खुद आपको अपनी कहानियां सुनाएगा!

    योगी का जन्मदिन “महिलाओं का सुरक्षा दिवस”

    Why is everyone today suffering from depression and gripped by fear?

    आज हर कोई अवसाद से ग्रस्त और भय से व्याप्त क्यों?

    The Cruelty of Bureaucracy: A Citizen Driven to the Brink of Self-Immolation Over ₹52,900

    अफसरतंत्र की क्रूरता: ₹52,900 के लिए आत्मदाह की कगार पर एक नागरिक

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sezal Sharma Finds a Treasure of Peace in the Streets of Prague

    प्राग की गलियों में खो गईं सेज़ल शर्मा, मिला आत्मिक सुकून

    June 6, 2026
    Outsider Revati Mahurkar becomes the industry's new sensation.

    आउटसाइडर रेवती महुरकर बन गईं इंडस्ट्री की नई सनसनी

    June 6, 2026

    तपती रातें और झुलसाती गर्मी: स्वास्थ्य संकट की नई चेतावनी

    June 6, 2026
    Preparations Underway for a Prolonged War! US Ferries Massive Military Hardware to West Asia, Planning Another Powerful Strike Against Iran.

    पश्चिम एशिया में शांति वार्ता: संवाद की बजाय दबदबा बनाए रखने की होड़

    June 6, 2026

    नौतपा की गर्मी के बीच मानसून केरल पहुंचा, लेकिन 3 दिन लेट!

    June 5, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading